Punjab News: धार्मिक मेले में 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत

Written by

in

नवांशहरः बंगा के नजदीकी गांव भोरा में 2 पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। जहां आपसी रंजिश के चलते झगड़े के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अर्शवीर सिंह पुत्र गरबचन सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हए गुरबचन सिंह ने बताया कि गांव भोरा से जाने वाली मोरांवाली सड़क पर धार्मिक स्थल पर मेला चल रहा था। मेले के आखिरी दिन अर्शवीर सिंह पुत्र गुरबचन सिंह का कुछ युवकों से लड़ाई-झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान अर्शवीर को अधिक चोटें लगीं, जिससे वह घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल बंगा में इलाज के लिए लाया गया। अर्शवीर की स्थिति नाज़ुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बंगा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना मुखी अभिषेक शर्मा ने बताया कि मृतक युवक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *