2 गाड़ियों की हुई भीषण टक्कर में JCB कंपनी के 3 कर्मियों की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

टक्कर के बाद पलटी अर्टिगा, लगी आग

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद के नेशनल हाईवे-19 पर अर्टिगा और हेक्टर कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में अर्टिगा कार में सवार जेसीबी कंपनी के 3 कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही अर्टिगा कार पलट गई और उसमें आग लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अर्टिगा में सवार तीनों मृतक कर्मचारी पलवल और होडल क्षेत्र के रहने वाले थे, जो जेसीबी कंपनी में ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान पलवल की दिशा से तेज रफ्तार में आ रही हेक्टर कार ने अर्टिगा को टक्कर मार दी।  सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रात करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि नेशनल हाईवे पर 2 कारों में टक्कर हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और अर्टिगा में फंसे पांच घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अर्टिगा में लगी आग के बीच तीन अन्य लोगों को भी रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लापरवाही किसकी थी। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों गाड़ियों में टक्कर के बाद 5 लोग घायल भी हुए थे। उन्होंने बताया कि हेक्टर में सवार कुल तीन लोग घायल हुए हैं और ये सभी पलवल के आसपास के रहने वाले थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *