Punjab News: विदेश जाने के लिए तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 1.33 किलो हेरोइन बरामद

Written by

in

फाजिल्काः पंजाब पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने करोड़ों रुपये की हेरोइन सहित 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और जयदीप सिंह के रूप में हुई है l

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि दोषियों को फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव थेहकलंदर के पास से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए एक दोषी पर पहले भी राजस्थान में एक मुकदमा दर्ज है। पकड़े गए दोषियों ने बताया कि यह खेप वे फिरोजपुर से लेकर आए थे और इसे अबोहर ले जाना था। उन्होंने कहा कि वे विदेश जाने के लिए फाइल भरना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत थी। इस खेप को पहुंचाने के लिए उन्हें 50 हजार रुपये मिलने थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *