45 सैकेंड का एआई वीडियो वायरल
डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एआई के जरिए ट्रंप, वाइस प्रेजिडेंट जेसी वेंस और अन्य लोगों को टेबल पर बैठे हुए दिखाया गया है। वो ईरान की टीम का इंतजार कर रहे होते हैं। वीडियो में ट्रंप का कैरिकेचर अपने सोशल मीडिया पोस्ट टाइप करता दिखता है। ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है।इसके बाद एक मजाकिया सीन भी आता है। 2000 साल लंबे इंतजार को दिखाते हुए ट्रंप गुस्से में दिख रहे हैं क्योंकि अब तक भी ईरान की ओर से कोई नहीं आता है। वीडियो में आगे ट्रंप का कैरिकेचर खाली कुर्सियों से बात करता हुआ नजर आता है। उसने कहा कि ईरान यदि बातचीत के लिए नहीं आया तो वह हमला कर देंगे। कुछ समय बाद वह फिर पूछते नजर आते हैं कि ईरानी प्रतिनिधि कहां है। फिर एक सहयोगी उन्हें एक पर्ची देता है। इस पर चुप रहो ट्रंप लिखा होता है। वीडियो के अंत में ट्रंप का कैरिकचर कहता है वो पाकिस्तान के कहने पर सीजफायर बढ़ा देंगे और हंसते हुए कमरे से बाहर चला जाता है। ट्रंप ने बयान दिया था कि पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाया गया ताकि बातचीत के लिए समय मिल सके। इस दौरान यह भी कहा गया है कि ईरान की लीडरशिप को युद्ध खत्म करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का मौका दिया जा रहा है।View this post on Instagram