Home International ‘Shut Up Trump’ US-Iran की लड़ाई के बीच Viral हुआ राष्ट्रपति Trump का AI Video

‘Shut Up Trump’ US-Iran की लड़ाई के बीच Viral हुआ राष्ट्रपति Trump का AI Video

0
‘Shut Up Trump’ US-Iran की लड़ाई के बीच Viral हुआ राष्ट्रपति Trump का AI Video
नई दिल्ली: ईरान में इन दिनों एआई से बना वीडियो काफी सुर्खियों में हैं। इसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया जा रहा है। यह वीडियो इतना वायरल हुआ है कि हैदराबाद स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने भी इसेेेेे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। कॉन्सुलेट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि – सीजफायर कैसे बढ़ाया गया? यह वीडियो ईरान में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ट्रंप के हाल के फैसले पर तंज कसा गया है। इसमें उन्होंने ईरान के सीजफायर बढ़ाने की बात कही थी।

45 सैकेंड का एआई वीडियो वायरल

डोनाल्ड ट्रंप का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एआई के जरिए ट्रंप, वाइस प्रेजिडेंट जेसी वेंस और अन्य लोगों को टेबल पर बैठे हुए दिखाया गया है। वो ईरान की टीम का इंतजार कर रहे होते हैं। वीडियो में ट्रंप का कैरिकेचर अपने सोशल मीडिया पोस्ट टाइप करता दिखता है। ईरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

इसके बाद एक मजाकिया सीन भी आता है। 2000 साल लंबे इंतजार को दिखाते हुए ट्रंप गुस्से में दिख रहे हैं क्योंकि अब तक भी ईरान की ओर से कोई नहीं आता है। वीडियो में आगे ट्रंप का कैरिकेचर खाली कुर्सियों से बात करता हुआ नजर आता है। उसने कहा कि ईरान यदि बातचीत के लिए नहीं आया तो वह हमला कर देंगे। कुछ समय बाद वह फिर पूछते नजर आते हैं कि ईरानी प्रतिनिधि कहां है। फिर एक सहयोगी उन्हें एक पर्ची देता है। इस पर चुप रहो ट्रंप लिखा होता है। वीडियो के अंत में ट्रंप का कैरिकचर कहता है वो पाकिस्तान के कहने पर सीजफायर बढ़ा देंगे और हंसते हुए कमरे से बाहर चला जाता है। ट्रंप ने बयान दिया था कि पाकिस्तान के अनुरोध पर ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाया गया ताकि बातचीत के लिए समय मिल सके। इस दौरान यह भी कहा गया है कि ईरान की लीडरशिप को युद्ध खत्म करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का मौका दिया जा रहा है।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

ईरान ने अभी तक यह साफ नहीं किया कि वह आगे होने वाली बातचीत में शामिल होगा या नहीं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने कहा कि उन्होंने बातचीत अच्छी नीयर से शुरु की थी लेकिन अमेरिका की ओर से गंभीरता की कमी दिखी है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अभी इस बात पर फैसला नहीं कर पाया है कि वह आने वाले दिनों में होने वाली शांति वार्ता में हिस्सा लेगा या नहीं।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here