Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Spring Dale Public School और Railway Track को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की छुट्टी, देखें वीडियो

Punjab News: Spring Dale Public School और Railway Track को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की छुट्टी, देखें वीडियो

0
Punjab News: Spring Dale Public School और Railway Track को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को की छुट्टी, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में सरकारी स्कूलों और इमारतों को धमकी भरे ई-मेल मिलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज शेरपुर में स्कूल और रेलवे ट्रैक को आईइडी बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं स्कूल में छुट्टी कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक टीम द्वारा इमारत की तालाशी ली जा रही है। इस दौरान बाहर आने वाले बच्चों के बैग की भी जांच की जा रही है। धमकी भरे ई-मेल में लिखा है कि आज दोपहर 1.11 बजे Spring Dale Public School को बम से उड़ा दिया जाएगा।

वहीं आगे लिखा है कि ब्लैक आउट वाले दिन 24 अप्रैल को रात 8.11 बजे अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और फिरोजपुर रेलवे ट्रैक को आईइडी से ब्लास्ट किया जाएगा। ऐसे में कोई भी यात्री ट्रेनों में सफर ना करें। स्कूल और ट्रेनों को बंद रखा जाए और 24 अप्रैल को बच्चों को स्कूल ना भेजा जाए। दूसरी ओर पुलिस प्रशासन का कहना है कि अभी तक इमारत से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन वह इमारत की गहनता से जांच कर रहे है। उनके साथ बम निरोधक टीमें भी लगी हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए प्रिंसीपल अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह 9.15 बजे उन्हें ई-मेल से धमकी मिली है। जिसके बाद अभिवावकों को सूचना देकर बच्चों को छुट्टी कर दी गई है। स्कूल में 2 हजार बच्चे पढ़ते है। ई-मेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी भरा ई-मेल पहली बार मिला है। मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई और स्कूल को खाली कर दिया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

वहीं एएसआई अजमेर सिंह ने कहा कि उन्हें सुबह 10 बजे ई-मेल को लेकर सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला है कि 3 से 4 स्कूलों को धमकी भरा ई-मेल मिला है। स्कूल को खाली करके इमारत की जांच की जा रही है। वहीं अन्य स्कूलों की भी जांच चल रही है। पार्षद हैप्पी शेरपुरिया ने कहा कि धमकी भरा ई-मेल रेलवे ट्रैक सहित 3 से 4 स्कूलों को मिली है। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय घटना है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को घर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here