Category: Punjab>Muktsar

  • पंजाब : घर पर गिरी आसमानी बिजली, लाखों का हुआ नुकसान, देखें वीडियो

    घर का सारा सामान जलकर राख

    श्री मुक्तसर साहिब : गिद्दड़बाहा हलके के गांव दौला में अमर सिंह सदस्य पुत्र मेजर सिंह के घर पर असमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया अमर सिंह ने बताया कि रात करीब पौने 2 बजे हमारे घर की छत पर बनी पानी की टंकी पर बिजली गिर गई, जो मकान की दोनों मंजिलों से होते हुए बिजली मीटर तक पहुंच गई, जिससे मीटर भी जल गया।

    उन्होंने बताया कि कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन फ्रिज, एसी, पंखे, सीसीटीवी कैमरे, फोन, इनवर्टर, वाटर फिल्टर के अलावा घर की सारी बिजली फिटिंग जल गई। इस संबंध में गांव की सरपंच रंजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    इस संबंध में गांव की सरपंच रणजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि अमर सिंह के घर पर बिजली गिरने से करीब 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पटवारी को नुकसान की जानकारी दे दी है और मांग की है कि अमर सिंह को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।

  • पंजाब : पुलिस ने अलग- अलग मामलों में 7 आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने अलगअलग मामलों में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हत्या, अफीम और लूटपाट के मामले दर्ज है। एसपीडी मनमीत सिंह ढिल्लों ने मलोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सब डिवीजन मलोट की पुलिस को 2 मई 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था। जांच के दौरान पता लगा कि हत्या उंसके दोस्त ने ही की थी और मामले को बढ़ाते हुए लखेवाली निवासी अनमोल सिंह उर्फ जुगनू को गिरफ्तार कर लिया गया।

    दूसरे मामले में सीआई मलोट ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 2 किलो अफीम व कार व नकदी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवित्र सिंह पुत्र जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। तीसरे मामले में लूट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू और राम खन्ना के तौर पर हुई है। आरोपियों ने राहगीर से 28 हजार रुपए और मोबाइल फोन झपट मारकर लूट की थी। आरोपियों से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है।  चौथे मामले में मोबाइल लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान नरेश कुमार के तौर पर हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूला कि उसने कार भी चोरी की थी। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर कार बरामद कर ली है। 5वें मामले में आरोपी लूट के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करन और अर्जुन सिहं के तौर पर हुई है।आरोपियों से 8 मोबाइल और सप्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया है।

  • पंजाबः फिल्मी स्टाइल से 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, एक की मौ+त, 6 घायल, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा में बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां फिल्मी स्टाइल में 3 कारों के आपस में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में आल्टों कार पलट गई। वहीं हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना में तीनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। उधर, घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गिद्दड़बाहा पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना वीरवार की दोपहर गिद्दड़बाहा-मलोट रोड चौरास्ते पर मार्कफेड प्लांट के निकट हुई है।

    जानकारी के अनुसार रावल सिंह निवासी जिला श्रीगंगानगर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मालेरकोटला से माथा टेकने के बाद अपनी स्विफ्ट डिजायर कार नंबर एचआर 51बीएल 4988 पर सवार होकर घर वापस जा रहे थे। जब वह गिद्दड़बाहा के मार्कफेड प्लांट के समीप चौरास्ते पर पहुंचे तो उनकी कार को पीछे आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी नंबर पीबी03बीएच 1975 जिसको सुरमनदीप निवासी बुर्ज महिमा चला रहा था, ने टक्कर मार दी। इसके बाद उक्त कार गिद्दड़बाहा की तरफ से आ रही ऑल्टो कार नंबर पीबी30जे 3405 से टकरा गई। ऑल्टो कार सुखपाल सिंह चला रहा था। एक एक कार तीन कारों के आपस में टकराने के उपरांत स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रावल सिंह,रविंदर सिंह,सुरिंदर कौर व स्कार्पियो में सवार सुरमनदीप सिंह व काला सिंह तथा ऑल्टो कार में सवार सुखपाल सिंह घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई बलविंदर सिंह व सहायक कर्मचारी नवजोत कौर व राहुल मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उधर सिविल अस्पताल में घायलों का उपचार कर रहे डाक्टर धरिंदर गर्ग ने बताया कि घायलों में महिला सुरिंदर कौर की मौत हो चुकी है। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक सेहत सुविधा देने के डाद रावल सिंह की हालत को गंभीर देखते हुए बठिंडा एम्ज के लिए रेफर कर दिया गया है। उधर एएसआइ गुर इकबाल सिंह ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे में सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है।

  • ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौ’त

    श्री मुक्तसर साहिब :  बैंक से पेंशन निकलवाने आई महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रणजीत कौर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार उक्त रणजीत कौर को ऊंचा सुनाई देता था।

    जब वह लाइन क्रॉस करने लगी तो उधर से ट्रेन आ रही थी तो आसपास के लोगों ने उसे काफी आवाजें लगाई परंतु उसे ऊंचा सुनाई देने के कारण उसे सुनाई नहीं दिया। जिस कारण महिला फाजिल्का से कोटकपूरा जाने वाली महिला ट्रेन की चपेट में आ गई।

    जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  उक्त महिला के पास एक कपड़े का थैला था जिसमें आधार कार्ड, 2 बैंक की कॉपी व पेंशन के 1500 रुपए थे। रेलवे पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।

  • पंजाब : लुटेरों ने स्कूटर सवार दंपत्ति को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    मलोट : लुटेरों द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुर्ज फाटक के पास दिनदहाड़े 2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने स्कूटर सवार बुजुर्ग दंपत्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया। मौके पर पहुंचे पीसीआर पुलिस कर्मियों के दल द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

    जानकारी के अनुसार करीब एक बजे मलोट के बुजुर्ग मेला राम अपनी पत्नी के साथ स्कूटर पर सवार होकर कैंप से मलोट शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान  2 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने झपट मारकर बुजुर्ग को नीचे गिरा दिया और बुजुर्ग की जेब से जबरन 30 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। जिसके बाद बुजुर्ग दंपत्ति ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

  • पंजाब : गाड़ी से चालक को निकाल हुई ब्रेजा की लूट, देखे वीडियो   

    श्री मुक्तसर साहिब : गिदड़बाहा इलाके मे सड़क के किनारे खड़ी गाड़ी को लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित गुरप्रीत ने बताया कि वह अपनी ब्रेजा गाड़ी मे गत रात्रि गिदड़बाहा- बठिंडा रोड पर मालवा स्कूल के पास खड़ा था। इस दौरान दो नकाबपोश लुटेरो ने जबरदस्ती उसे कार से बाहर निकल दिया।   

    इससे पहले कि शिकायतकर्ता को कुछ पता चलता। लुटेरे गाड़ी लेकर गांव भारु की ओर फरार हो गए। पुलिस इलाके मे लगे CCTV कमेरो की फुटेज खंगाल रही है।  इस मामले में थाना प्रभारी परमजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : मंदिर में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर अब धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। बाबा खेत्रपाल मंदिर में हुई चोरी की घटना को सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को नगदी सहित गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान राजू के तौर पर हुई है। एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया एसपी (डी) व डीएसपी (स.ड) मुक्तसर की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए मुक्तसर व सब इंस्पेक्टर थाना सिटी वरूण मट्टू द्वारा बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को नगदी सहित काबू किया है।

    उन्होंने बताया कि इस संबंधी चंदन नागपाल पुत्र किशन लाल वासी मुक्तसर ने बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी होने संबंधी शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए राजू को गिरफ्तार करके मंदिर में चोरी किए 1500 रूपए बरामद कर लिए है। उक्त आरोपी को अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी।

  • पंजाब : पेट्रोल पंप में लूट के मामले में 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट के 7 आरोपी गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 सेल्समैन भी शामिल थे। पुलिस ने पैट्रोल पम्प पर लूट करने वाले हैप्पी सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र बलवीर सिंह को मामले में नामजद करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ दौरान उन्होंने बताया कि पैट्रोल पम्प पर काम करने वाले 5 सेल्समैन हरजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी गांव संगूधौन, साजन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वासी गोनियाना मुक्तसर, गुरप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह वासी गोनियाना रोड मुक्तसर, मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र जगसीर सिंह वासी किशनपुरा बस्ती बठिंडा रोड मुक्तसर, गुरकीरत सिंह पुत्र सुखदीप सिंह वासी मुक्तसर भी इस लूट में शामिल है।

    एसएसपी भागीरथ मीणा ने बताया कि एसपी (डी) मनमीत सिंह व डीएसपी सतनाम सिंह की अध्यक्षता में इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह सीआईए, सब इंस्पेक्टर वरूण कुमार मट्टू, चौंकी बस स्टैण्ड की टीम द्वारा लूट की घटना को ट्रेस करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा बाबा खेत्रपाल मंदिर में चोरी करने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि 21 मार्च को मलोट रोड पर पैट्रोल पम्प करीब 70-80 हजार रूपए की लूट की थी। जिस संबंधी हरजीत सिंह पुत्र बलजीत सिंह वासी संगूधौन जो पम्पर सेल्समैन की ड्यूटी करता है और लूट समय पैट्रोल पम्प पर मौजूद था। जहां 2 व्यक्तियों द्वारा पैट्रोल पम्प के कार्यालय से पैसे निकालकर सेल्समैन को कापा दिखाकर भाग गए जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पैट्रोल पम्प पर लूट करने वाले हैप्पी सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र बलवीर सिंह, को मामले में नामजद करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 408, 120 बी के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इनसे 12000 हजार रूपए नकदी बरामद कर ली है। इन्हें आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों पर मामला दर्ज कर, जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • पंजाब : कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : सड़क हादसों में मौत के मामले आए दिन कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम मुक्तसर कोटकपूरा रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए व कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सतनाम सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव वारिंग के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री मकत्सर साहिब सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः रोडवेज, पनबस पीआरटीसी कर्मचारियों ने बसों ने की हड़ताल, राहगीर हुए परेशान

    श्री मुक्तसर साहिब: बाबा बड़भाग सिंह में लगे नहरी मेले में जा रही फिरोजपुर रोडवेज डिपो की सरकारी बस कंडक्टर के ट्रैफिक मैनेजर द्वारा ऑन ड्यूटी थप्पड़ में मारने के आरोप में मुक्तसर में रोडवेज,पनबस पीआरटीसी कर्मचारियों ने बसों के पहिए जाम कर हड़ताल कर दी है। एकदम से सरकारी बसें बंद होने से यात्रियों में भी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। खास कर महिलाएं काफी परेशान हो रही हैं। मुक्तसर के बस स्टैंड पर भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ इकठ्ठी हो गई है जोकि बसें चलने का इंतजार कर रहे हैं।

    बता दें कि मुक्तसर डिपो में 100 से अधिक सरकारी बसें प्रतिदिन वर्क करती हैं जिनको कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। मुक्तसर में रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के प्रदेश नेता गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने इंटरनेट मीडिया पर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे बसें बंद करने का अल्टीमेटम केवल 11 मिनट पहले दिया। 1.49 मिनट पर अल्टीमेटम देने के बाद सभी बसें दो बजे बंद कर दी गईं। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए फ्री सफर है।

    ऐसे में सरकारी बसें बंद होने से महिलाएं मुक्तसर बस स्टैंड पर पहले तो करीब एक घंटे तक बसें चलने का इंतजार करती रहीं लेकिन जब उन्हें पता चला कि अब बसें नहीं चलेंगी तो उन्हें मजबूरन निजी बसों में किराया खर्च कर जाना पड़ा। रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन जगसीर सिंह ने बताया कि पट्टी डिपो में तैनात टीएम द्वारा फिरोजपुर डिपो के कंडक्टर पर थप्पड़ मारने की घटना से पूरे पंजाब में सरकारी बसें बंद कर दी गई हैं। आन ड्यूटी एक कंडक्टर के थप्पड़ मारना सरासर निंदनीय है। ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक उक्त अधिकारी को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।