Category: Punjab>Muktsar

  • पंजाब : कार डीलर ने चलाई गोली, देखें वीडियों

    रिवॉल्वर और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    मुक्तसर साहिब : हलका मलोट में कार डीलर के द्वारा फायरिंग करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से रिवॉल्वर 32 बोर सहित 5 जिंदा कारतूस, एक खोल बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार का सौदा करवाने को लेकर हुए झगड़े में डीलर ने फायरिंग कर दी।

    पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह ने बताया कि गत दिवस को वह एक कार का सौदा करवा रहा था तो लालजीत सिंह भी वहां आ गया और उसका लाइसेंसी रिवाल्वर उसके पास था और उसके साथ कार का सौदा करवाने को लेकर उससे बहस करने लगा। अपने लाइसेंस रिवाल्वर से फायर कर दिया और उसे डराने की कोशिश की। 

     थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि मलोट में कार बाजार में कार के सौदे को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान लालजीत सिंह उर्फ ​​लाली ने गोली चला दी। उक्त आरोपी लालजीत सिंह को पिस्तौल और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • पंजाब : ट्राला चालक ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौ’त

     मुक्तसर : पंजाब में सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन सड़क हादसों में मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां स्कूटी स्लीप होने के कारण 2 युवक सड़क पर गिर गए, जिसमें एक युवक के ऊपर से ट्राला गुजर गया। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया।

    मृतक की पहचान 20 वर्षीय सिमरजीत सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी मड़ाहर कलां के रूप में हुई है। सिमरजीत सिंह अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव मड़ाहर कलां से मुक्तसर की ओर आ रहा था। कोटकपूरा रोड पर पुरानी कचहरी के नजदीक अचानक उसकी स्कूटी स्लीप हो गई, जिस कारण सिमरजीत सिंह और उसका दोस्त सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

    इससे पहले दोनों युवक संभल पाते, उधर से गुजर रहा ट्राला सिमरजीत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार घायल दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब: भारी मात्रा चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : वरिष्ठ कप्तान भागीरथ सिंह मीना के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सी.आई.ए स्टाफ द्वारा एक व्यक्ति को चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजू पुत्र बलवीर सिंह पुत्र उदमी राम निवासी ग्राम भगवानपुरा के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक 8 मार्च 2024 को इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह सीआईए के प्रभारी श्री मुक्तसर साहिब साथी कर्मचारियों के साथ गांव रूपाणा, ढिगाना और गांव सोथा से जी.टी रोड मलोट-मुक्तसर पर पर गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच कर रहे हैं।

    इसी दौरान एक छोटे हाथी टाटा इंट्रा नंबर PB-04- AD-8160 को रोक कर तलाशी ली तो 2 प्लास्टिक की बोरियों में 54 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी को माननीय अदालत में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। इस दौरान रिमांड पर पूछताछ कर आगे की जांच की जाएगी।

  • पंजाब : चोर ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    श्री मुक्तसर साहिब : अबोहर रोड स्थित बाबा क्षेत्रपाल मंदिर को एक चोर ने निशाना बनाया है। चोर इस मंदिर का सारा खजाना उड़ा ले गया। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। आयोजकों के मुताबिक गत रात जब पंडित जी मंदिर में ताला लगाकर चले गए तो रात करीब 2 बजे चोर वारदात को अंजाम दिया।

    चोर ने मंदिर के गेट की ग्रिल तोड़ दी और मंदिर की मुख्य गोलक का ताला तोड़ कर नकदी ले गया। यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक चोर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करते हुए नजर आ रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि करीब 2 महीने पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी।

    पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन चोर पकड़े नहीं गए। अब एक बार फिर मंदिर में चोरी हो गई है। इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

  • पंजाबः बकरियां चरा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, मौ+त

    2 भाईयों की पहले हो चुकी है मौ+त

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गिद्दड़बाहा में बकरियां चरा रहे एक युवक की छप्पड़ में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मल्लन गांव निवासी जसवीर सिंह थापर मॉडल छप्पर के पास अपनी बकरियां चरा रहा था।तभी उसने छप्पड़ में गिरी किसी चीज को निकालने की कोशिश की। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।

    मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। मौके पर जुटे गांव के किसान नेता बूटा सिंह मल्लन और अन्य लोगों ने बताया कि मृतक युवक गरीब परिवार से था। मृत युवक के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है और 4 बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक जसवीर सिंह अपने माता-पिता का एकमात्र सहारा था।

  • पंजाब : चोरी के 16 मोटरसाइकिलों सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों सहित एक को गिरफ्तार किया है। भागीरथ सिंह मीना आईपीएस वरिष्ठ कप्तान पुलिस श्री मुक्तसर साहिब के दिशा निर्देशों के तहत जिला श्री मुक्तसर साहिब में बुरे तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ ​​डावर पुत्र जगतार सिंह वासी गांव माहना के तौर पर हुई है।

    आरोपी से चोरी के 16 मोटरसाइकिल बरामद किए है। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ-2 मलोट की पुलिस पार्टी जब गश्त के दौरान मलोट डबवाली रोड गांव माहना के पास मौजूद थी, तो गुप्त सूचना मिली कि सुरिंदर सिंह उर्फ ​​डावर मोटरसाइकिल चोरी करने का आदी है। पुलिस टीम ने इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

    प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मोटरसाइकिल चोरी करने का आदी है और उसने श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और कई अन्य जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और उन्हें अपने घर में छुपा कर रखी है। पुलिस टीम ने आरोपी सुरिंदर सिंह की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की 16 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार! आई फोन के लिए ताये का किया क+त्ल, नहर में बहाया श+व

    श्री मुक्तसर साहिबः आई फोन लेने के लिए भतीजे ने ताया की गला घोंट कर हत्या कर शव बोरी में डाल कर राजस्थान फीडर नहर में फेंक दिया। घटना गिद्दड़बाहा के गांव मधीर की है। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। आरोपी की पहचान सहजप्रीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी मधीर हाल निवासी आबाद भारू चौक किंगरा मोबाइल इलोक्ट्रेनिक वाली गली गिद्दड़बाहा के रूप में हुई है।

    आरोपी ने हत्या के बाद ताये के बैंक खाते से 65 हजार रुपये निकाल कर नया आई फोन खरीद किया है। उधर, हत्या के 12 दिन बाद भी मृतक का शव नहर से नहीं मिला है। पुलिस को दी शिकायत में बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी मधीर ने बताया कि 23 फरवरी को वह और उसका बेटा जगरूप सिंह अपने दूसरे बेटे बलकार सिंह के घर पर गए थे। यहां जगरूप सिंह बलकार सिंह के घर पर ही रुक गया। बलकार सिंह के बेटे सहजप्रीत सिंह उर्फ सहज को पता था कि ताया जगरूप सिंह के बैंक खाते में पैसे हैं। जिस पर सहजप्रीत ने अपने ताया जगरूप सिंह के गले में मफलर डाल कर गला घोंट कर हत्या कर दी।

    जिसके बाद उसका शव एक बोरी में डालकर नहर में फेंक दिया। बाद में किसी तरीके जगरूप सिंह के बैंक खाते से पैसे निकालकर नया आई फोन ले लिया। थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने मृतक के बैंक खाते से 65 हजार निकाल कर नया आई फोन लिया है। शव नहर से अभी तक नहीं मिला है। आरोपी सहजप्रीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तालाश में छापेमारी जारी है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, 28 वर्षीय नौजवान की मौ+त 

    श्रीमुक्तसर साहिबः लांबी के तपाखेड़ा गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह सहगल के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी कोमल और डेढ़ साल की बेटी छोड़ गया। वहीं जवान बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद जहां परिवार में मातम छा गया, वहीं इलाके में शोक की लहर है। उधर, लंबी पुलिस ने मामले को लेकर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

  • पंजाब : चोरों ने सुविधा केंद्र में की लाखों की चोरी, देखें वीडियो

    एलईडी व अन्य सामान चोरी

    गिद्दड़बाहा : एसडीएम कार्यालय और डीएसपी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर स्थित सुविधा केंद्र में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसी बीच चोरों ने एलईडी व अन्य सामान चोरी कर लिया। बेशक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लेकिन सीसीटीवी कैमरे का वीडियो साफ नहीं है।  इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।

    पुलिस ने घटना की जांच की है और इस सिलसिले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। आपको बता दें कि करीब दो माह पहले गिद्दड़बाहा इलाके में लगातार हो रही चोरियों के मामले में उस समय पुलिस द्वारा चोर गिरोह को गिरफ्तार करने के बाद चोरियों पर विराम लग गया था। लेकिन अब सरकारी दफ्तर में चोरी की वारदातों पर लगाम नही लग रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाब :अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डाक्टर पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: उपचाराधीन एक हृदय रोग के मरीज की मौत के बाद मरीज के परिजनों ने इलाज कर रहे डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री मुक्तसर साहिब की रहने वाली बुजुर्ग महिला इंदरजीत कौर के परिजनों के मुताबिक उनकी मां को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे उन्हें श्री मुक्तसर साहिब के एक निजी अस्पताल में ले गए। मां के ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने एंजियोग्राफी और अन्य जरूरी जांच के बाद हार्ट में स्टंट डाला।

    कुछ समय बाद उनकी मां की तबियत ख़राब हो गई और उनकी माँ की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उन्होंने इसे ईश्वर की इच्छा मानकर अपनी मां का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन आज जब उन्होंने मां के अंतिम संस्कार के बाद फूलों की रस्म का अनुष्ठान करते समय फूल इकट्ठे किए तो उनकी मां के शरीर में बहुत सारी ऐसी सामग्री मिली जो मेडिकल उपयोग के लिए होती है। जिसके बाद वे सभी परेशान हो गए।

    परिजनों के अनुसार संबंधित डॉक्टर द्वारा दिल में स्टंट डालते समय ये तार आदि अंदर छोड़ दिए गए, जिससे मां की मौत हो गई। उधर, संबंधित डॉक्टर का कहना है कि उनके पास पूरे ऑपरेशन का वीडियो बनाया गया है और वही परिवार के लोग जो सामान दिखा रहे हैं तो ऐसी कोई भी सामान स्टंटिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। उन्होंने इन आरोपों से नाकार दिया है।