पंजाब : ट्राला चालक ने एक्टिवा सवार को कुचला, मौ’त

 मुक्तसर : पंजाब में सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन सड़क हादसों में मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां स्कूटी स्लीप होने के कारण 2 युवक सड़क पर गिर गए, जिसमें एक युवक के ऊपर से ट्राला गुजर गया। जिस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय सिमरजीत सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी मड़ाहर कलां के रूप में हुई है। सिमरजीत सिंह अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर गांव मड़ाहर कलां से मुक्तसर की ओर आ रहा था। कोटकपूरा रोड पर पुरानी कचहरी के नजदीक अचानक उसकी स्कूटी स्लीप हो गई, जिस कारण सिमरजीत सिंह और उसका दोस्त सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

इससे पहले दोनों युवक संभल पाते, उधर से गुजर रहा ट्राला सिमरजीत को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी सवार घायल दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *