Category: Punjab>Muktsar

  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल, 3 गाड़ियां टूटी, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में चली गोलियां, 4 घायल, 3 गाड़ियां टूटी, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले के गांव भूदड़ में गुरुद्वारा साहिब में 2 पक्षों में खूनी टकराव हो गया। जहां 2 पक्षों में हुए विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। इस घटना में 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गुरु साहिब की सेवा संभालने को लेकर विवाद हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं 3 गाड़ियों को शीशे तोड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी दीपिका ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की मोहिंदर सिंह प्रधान और दूसरे पक्ष के सरपंच अमनदीप सिंह का गोलक खोलने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान कारें क्षतिग्रस्त हुई है।

    हालांकि पुलिस का कहना है कि 2 लोग घायल हुए है, जबकि लोगों द्वारा घटना में 4 लोग घायल हुए है। पुलिस ने कहा कि वहीं गुरदेव सिंह और बलदेव सिंह के गोलियों के छर्रे लगे है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों से घायलों के बारे में असल जानकारी हासिल की जाएगी। घटना को लेकर गांव वासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता दें कि आज ही मोगा में सरपंच का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था। वहीं अब श्री मुक्तसर साहिब में गोलियां चलने की घटना सामने आई है।

    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक गुरू घर की सेवा संभाल को लेकर यह विवाद काफी समय से चल रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब की कमेटी पहले महिंदर सिंह की अगुवाई में काम कर रही थी। इस दौरान गांव के कुछ अन्य व्यक्ति गुरू घर की सेवा-संभाल अपने हाथों में लेना चाहते थे। बताया जाता है कि आज यह पक्ष सरपंच अमनदीप सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंच गया। मौके पर पहुंचने के बाद गुरुद्वारा साहिब में लगे कैमरे उतार दिए गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। दोनों पक्षों में बहस के बाद मामला हाथापाई और फिर फायरिंग तक पहुंच गया।

    उधर, मौके पर पहुंचे थाना कोटभाई के एसएचओ दीपक कंबोज ने हालातों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की गोलक खोलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया है। एक पक्ष की अगुवाई महिंदर सिंह कर रहे हैं जबकि दूसरे पक्ष की अगुवाई सरपंच अमनदीप सिंह कर रहे हैं।

  • Punjab News: Institute को चोरों ने बनाया निशाना, AC सहित अन्य सामान लेकर फरार

    Punjab News: Institute को चोरों ने बनाया निशाना, AC सहित अन्य सामान लेकर फरार

    श्री मुक्तसर साहिबः शहर के बूड़ा गुज्जर रोड पर स्थित बांसल रिजॉर्ट के सामने इंस्टीट्यूट में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोरों ने बंद पड़े इंस्टीट्यूट में घटना को अंजाम दिया। देर रात चोर ताले तोड़कर इंस्टीट्यूट में घुसे और वहां से एयर कंडीशन, फ्रिज की मोटर तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना आज सुबह पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार बूड़ा गुज्जर रोड पर बांसल रिजॉर्ट के सामने स्थित यह इंस्टीट्यूट पिछले कुछ वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। इंस्टीट्यूट के मालिक सुरिंदर कुमार बांसल ने बताया कि यह संस्थान केंद्र सरकार की योजना के तहत मिलने वाली सीटों पर निर्भर था। फिलहाल वह योजना बंद होने के कारण संस्थान भी बंद पड़ा है। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट के आगे खाली पड़ी जगह में उन्होंने सब्जियां आदि उगा रखी हैं। शुक्रवार सुबह जब वे रोजाना की तरह वहां पौधों को पानी देने पहुंचे तो देखा कि इंस्टीट्यूट के कमरों के ताले टूटे हुए थे।

    अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर कई कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। सुरिंदर बांसल के मुताबिक चोरों ने इंस्टीट्यूट में लगा स्प्लिट एयर कंडीशन, फ्रिज की मोटर और एक पेटी में रखा अन्य सामान भी चोरी कर लिया। बांसल ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इंस्टीट्यूट को चोरों ने निशाना बनाया हो। इससे पहले भी गत वर्ष यहां चोरी की घटना हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी और लूटपाट की घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। चोरी की घटना का पता चलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने बाप-बेटे पर किया तेजधार हथियार से हमला, एक काबू

    Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने बाप-बेटे पर किया तेजधार हथियार से हमला, एक काबू

    श्री मुक्तसर साहिब: जिले में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं श्री मुक्तसर साहिब में बाइक सवार लुटेरों ने कार सवार बाप-बेटे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दरअसल, देर रात अबोहर रोड बाईपास पर बाइक सवार 6 से 7 लुटेरों ने कार में जा रहे पिता-पुत्र को लूटने की कोशिश की। जब पिता-पुत्र लुटेरों से बचकर भागने लगे, तो उन्होंने कार के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी।

    कार रुकने के बाद बदमाशों ने युवक के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ हो गया। जब आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, तो लुटेरे भागने लगे, लेकिन उनमें से एक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Punjab News: नशे की खेप सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

    Punjab News: नशे की खेप सहित 2 युवतियां गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना लंबी पुलिस ने 2 युवतियों को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवतियों को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा है। युवतियों की पहचान रमनदीप कौर पुत्री रेशम सिंह वासी गांव जीवन सिंह वाला और वीरपाल कौर पुत्री करनैल सिंह वासी गांव बंगीकलां (बठिंडा) के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे और लिंक रोड वड़िंग खेड़ा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हें सामने से 2 युवतियां हाथ में बैग पकड़े आती दिखाई दी। दोनों पुलिस को देखकर घबरा गई और पीछे की ओर वापिस भागने लगी। पुलिस ने जब उन्हें संदेह के आधार पर रोककर उनके बैग की तलाशी ली। बैग से 10 किलो चूरा-पोस्त बरामद हुआ है।

    पुलिस ने उनसे चूरा-पोस्त को लेकर पूछताछ की तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार युवतियां नशे की खेप कहां से लेकर आई थी और किसे सप्लाई की जानी थी। वहीं क्या ये युवतियां किसी गिरोह से जुड़ी हैं या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: हाईवे पर Car और E-Rickshaw की टक्कर में 2 की मौत, 3 दिन में दूसरी घटना

    Punjab News: हाईवे पर Car और E-Rickshaw की टक्कर में 2 की मौत, 3 दिन में दूसरी घटना

    श्री मुक्तसर साहिबः मुक्तसर–मलोट हाईवे पर डेरा राधा स्वामी के पास कार और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई। वहीं हादसे में जहां कार के एयरबैग खुले तो दूसरी ओर ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मलोट की ओर से आ रही वर्ना कार (नंबर एचआर 13के 2131) तेज रफ्तार में थी। कार ने आगे चल रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा चालक गुरमेल सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी चक्क बीर सरकार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं कार चालक बिक्रमजीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव धिगाना गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे श्री मुक्तसर साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि 3 दिन के भीतर यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले मंगलवार को 2 ट्राले और एक पिकअप वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हो गए थे। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद इस क्षेत्र में स्पीड कंट्रोल, चेतावनी बोर्ड या पुलिस गश्त को लेकर गंभीर कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित कर सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं। मुक्तसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: 2 घोड़ा ट्रॉलियों और Pickup की टक्कर में एक की मौत

    Punjab News: 2 घोड़ा ट्रॉलियों और Pickup की टक्कर में एक की मौत

    श्री मुक़्तसर साहिबः श्री मुक़्तसर साहिब बाइपास के पास मलोट रोड पर डेरा ब्यास के सामने 2 घोड़ा ट्रॉलियों और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक घोड़ा चालक की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दूसरा चालक गंभीर घायल हो गया। हादसे के समय गाड़ियां सड़क में पलट गई। घटना के कुछ समय बाद अबोहर से होशियापुर किन्नू लेकर आ रही पिकअप गाड़ी आ गई और वह भी हादसे का शिकार हो गई। जिससे पिकअप को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन चालक को मामूली चोटें आईं।

    मौके पर मौजूद बस स्टैंड श्री मुक़्तसर साहिब पुलिस चौकी के कर्मी जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि एक घोड़ा ट्राला ढाबे के सामने सड़क पर ही पार्किंग किया हुआ था, जिसमें ड्राइवर सोया हुआ था। फिर दूसरे घोड़ा ट्राला उससे टकरा गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। गंभीर घायल ड्राइवर को मेडिकल कॉलेज फरिदकोट रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

     

     

  • Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां और तेजधार हथियार, 2 की मौत, 3 घायल

    Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में चली गोलियां और तेजधार हथियार, 2 की मौत, 3 घायल

    श्री मुक्तसर साहिबः कोटभाई थाने के अधीन आते गांव कोठे दशमेश नगर में डबल मर्डर की घटना सामने आई है। मृतकों की पहचान निर्मल सिंह और बलजीत सिंह के रूप में हुई है। जहां सड़क किनारे पानी का खाल बनाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में गोलियां चलीं और तेजधार हथियार चले। इस घटना में एक पक्ष के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में निर्मल सिंह और बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतकों में से एक कोठा दशमेश नगर और दूसरा कोटभाई इलाके का रहने वाला था। गंभीर घायल हुए 3 लोगों को पहले सिविल अस्पताल मुक्तसर ले जाया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की गहन जांच पड़ताल में जुट गई है।

  • Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

    Punjab News: 2 पक्षों में हुई झड़प में व्यक्ति की मौत

    श्री मुक्तसर साहिबः गिद्दड़बाहा के गांव मल्लन में 2 पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। घटना में अधिक खून बहने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मल्लन के रूप में हुई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत अविवाहित था और परिवार का सहारा था। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना कोटभाई की एसएचओ दीपिका कंबोज ने बताया कि मृतक की माता जरनैल कौर के बयानों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जरनैल कौर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात उसका बेटा गुरप्रीत सिंह अपने पड़ोसी अरिमत खान के घर के सामने अलाव सेंक रहा था। दोनों आपस में दोस्त थे और अक्सर रात को एक साथ अलाव सेंकते थे।

    रात के समय किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान आरोपी अरिमत खान ने नुकीले हथियार (शिंक) से गुरप्रीत सिंह की टांग पर वार कर दिया। हमले के बाद गुरप्रीत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल श्री मुक्तसर साहिब ले जाया गया, जहां अधिक खून बहने के कारण डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: हेरोइन, 1.60 लाख की ड्रग मनी, हथियार सहित 4 कारें बरामद, 11 गिरफ्तार

    Punjab News: हेरोइन, 1.60 लाख की ड्रग मनी, हथियार सहित 4 कारें बरामद, 11 गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, ड्रग मनी, हथियार और 4 कारें बरामद की है। आरोपियों की पहचान साहिल कुमार, राहुल, अमरजीत सिंह, जगदीश कुमार, भजन लाल, वैभव, अलफाज, शकील, सूरज सिंह और रमन उर्फ गोरा के रूप में हुई है, जबकि 11 आरोपी नाबालिग है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.80 लाख नशीले कैप्सूल, 100 ग्राम हेरोइन, 32 बोर की एक पिस्तौल, एक कारतूस और 1.60 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। वहीं नशा तस्करी में उपयोग की जा रही 4 कारें जब्त की गई हैं। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार अधिकतर आरोपी जिला फाजिल्का के रहने वाले हैं। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर मलोट- बठिंडा रोड से डबवाली रोड की ओर जाने वाले नए बाईपास पर नाकाबंदी की।

    इस दौरान प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों के कब्जे से 1.80 लाख प्रेगाबालिन कैप्सूल, 1.60 लाख रुपये ड्रग मनी, तथा चार कारें—आल्टो (PB 01D 2377), वैगनR (PB 01F 1813), क्रेटा (DL 8CAS 2403) और एर्टिगा (PB 01D 6436) जब्त की हैं।

    दूसरे मामले में थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति सूरज सिंह को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह अवैध असलहे को लेकर किसी वारदात की तैयारी में था या नहीं, इसकी जांच जारी है।

    तीसरे मामले में सीआईए स्टाफ ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान रमन उर्फ गोरा के रूप में हुई है, जिसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सदर मुक्तसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

  • सावधानः कहीं आप भी तो नहीं पी रहे केमिकल वाला जूस, Video में खुला राज

    सावधानः कहीं आप भी तो नहीं पी रहे केमिकल वाला जूस, Video में खुला राज

    मुक्तसर साहिबः फल खाना और उनका जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कई लोग फलों के जूस को घर पर बनाकर पीते हैं तो वहीं कुछ लोग इसको बाजार से खरीदकर पीते हैं। अगर आप भी बाजार से अपने सामने बनवाकर जूस पी रहे हैं तो आपको अब सावधान होने की जरूरत है, क्योंकि दुकानों में जूस के नाम पर दुकानदार धड़ल्ले से एक केमिकल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने मुक्तसर साहिब में चर्चाओं का दौर तेज कर दिया है। माघी मेले में आए सिख समुदाय के लोगों ने एक दुकानदार को पाइनएप्पल जूस के नाम पर लोगों को केमिकल पिलाते हुए पकड़ा है। इस वीडियो में बताया जा रहा है कि माघी मेले के अवसर पर लगे मेले में दुकानदार कैसे पाइनएप्पल जूस के नाम पर लोगों को पानी में केमिकल मिलाकर पीला रहा था। इस केमिकल का नाम क्या है इस बारे में अभी कोई जानकारी नही हैं।

    इस दौरान वायरल वीडियो में निहंग सिंह ने दिखाया कि नोवा के स्पेशल नामक सूखे दूध के साथ पाइनएप्पल जूस में एक कैमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है। निहंग सिंह ने माघी के मेले में लोगों से इस तरह का जूस ना पीने की अपील की है। इस दौरान रेहड़ी चालक ने माना कि वह जूस के नाम पर कैमिकल लोगों को पिला रहे है। वहीं निहंग सिंह ने कहा कि वह अपने मालिक को यहां पर बुलाए और इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर वह खुद कार्रवाई करेंगे और उक्त व्यक्ति को किसी पुलिस के हवाले नहीं करेंगे।

    वहीं अन्य व्यक्ति ने कहा कि कैमिकल नाम पर थोड़ा-थोड़ा जहर देकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे है। 20 रुपए में यह जूस पिलाकर लोगों को बेवकूफ बना रहे है। हैरानी की बात यह है कि उक्त रेहड़ी चालक के पास ना कोई मिक्सी है और ना ही कोई मशीन मौजूद है। रेहड़ी चालक पाउडर, कैमिकल और एक अन्य सफेद रंग की डिब्बी के जरिए लोगों को पाइनएप्पल के जरिए जहरीला जूस पिलाया जा रहा है। सिख व्यक्ति ने कहा कि मेले में 100 रेहड़ियां लगी हुई है। वहीं व्यक्ति ने भी माना कि मेले में और रेहड़ियां भी लगी है, जहां इसी तरह का जूस पिलाया जा रहा है।

    इस दौरान मौके पर भारी हंगामा देखने को मिला। व्यक्ति ने कहा कि वह खुद फाजिल्का से है। रेहड़ी चालक से उसका कोई लेना-देना नहीं है और ना ही उसे किसी ने हाथ लगाया और ना ही धमकी दी है। व्यक्ति ने कहाकि रेहड़ी चालक से बरामद किए गए पैकेट और कैमिकल की लैब से जांच करवाई जाएगी। इस मामले को लेकर सेहत विभाग को सूचित कर दिया गया है। मौके पर पहुंची सेहत विभाग की टीम द्वारा बरामद किए गए कैमिकल के सैंपल लेकर लैब में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर सेहत विभाग की टीम का कहना हैकि लैब से रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।