Category: Punjab>Muktsar

  • Punjab News: नौजवान की पिटाई मामले में 9 गिरफ्तार, शिवसेना नेता फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान की पिटाई मामले में 9 गिरफ्तार, शिवसेना नेता फरार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब में सिख युवा गुरविंदर सिंह की शिव सेना नेताओं द्वारा की गई पिटाई के मामले में अब तक 9 व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं। यह जानकारी साझा करते हुए एस.पी.(डी) मनमीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि नौजवान के साथ पिटाई की वीडियो में वायरल होने के मामले में 9 को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके उनका रिमांड लिया जाएगा।

    जबकि पुलिस टीमें मुख्य आरोपी प्रधान राजेश गर्ग अभी भी फरार चल रहा है। उसे पकड़ने के लिए रेड की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी ओर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सिख जत्थेबंदियों की ओर से आज श्री मुक्तसर साहिब के गुरुद्वारा तरन तारण साहिब में बड़ा इकट्ठा किया गया।

    पीड़ित सिख युवा को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द शिव सेना के पंजाब प्रधान राजेश गर्ग और उसके बाकी समर्थकों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है। इस न्याय संघर्ष में दीप सिद्धू के भाई मनीप सिद्धू और लक्खा सिधाना भी पहुंचे है।

  • Punjab News: घर में खाना खाने के बाद पारिवारिक सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

    Punjab News: घर में खाना खाने के बाद पारिवारिक सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत

    हुआ चौकाने वाला खुलासा, मृतक की 3 माह पहले हुई थी शादी

    मुक्तसरः गिद्दड़बाहा हलके के गांव गुरुसर में परिवार के 4 सदस्यों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद चारों सदस्यों को उपचार के लिए दीप अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों मरीज शिवतार सिंह उर्फ राजू की हालत गंभीर देखते हुए उसे बठिंडा अस्पताल में रेफर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए जगतार सिंह ने कहा कि देर रात जब परिवार द्वारा दस्त (उल्टियां) किए जाने के बारे में पता चला तो उन्हें संदेह हुआ कि परिवार ने खाने में भिंडी की सब्जी खाई होगी और इस कारण उनकी तबीयत खराब हुई है। लेकिन जब उक्त चारों को उपचार के लिए गिद्दड़बाहा सिविल अस्पताल लाया गया तो पता चला कि उनकी हालत किसी जहरीली चीज के कारण खराब हुई है। सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने शिवतार सिंह उर्फ राजू को बठिंडा रेफर कर दिया, जबकि बाकी के पारिवारिक सदस्यों को दीप अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती कराया दिया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। दूसरी ओर मृतक शिवतार सिंह के पिता सुरजीत सिंह और माता जसविंदर कौर की हालत अभी गंभीर बनी हुई है जबकि मृतक की पत्नी खुशमन दीप कौर की हालत स्थिर है। जांच में डाक्टर ने बताया कि मरीजों ने किसी जहरीली चीज का सेवन किया है। दूसरी ओर मृतक के भाई जगतार सिंह ने भाई की पत्नी खुशमनदीप पर परिवार को खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। जगतार सिंह ने बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह, माता जसविंदर कौर उसके छोटे भाई शिवतार सिंह उर्फ राजू तथा उसकी पत्नी खुशमनदीप कौर अलग घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शिवतार सिंह ने करीब 3 माह पहले खुशमनदीप कौर से शादी की थी और इस दौरान झगड़े के कारण खुशमनदीप कौर तीन बार अपने मायके घर चली गई थी। जगतार सिंह ने खुशमनदीप कौर पर परिवार को जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। उधर, अस्पताल में उपचाराधीन परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में डॉ. राजीव जैन ने बताया कि सुरजीत सिंह और उसकी पत्नी जसविंदर कौर की हालत गंभीर है, जबकि खुशमनदीप कौर की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले को लेकर जब गिद्दड़बाहा के डीएसपी अवतार सिंह राजपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि गुरुसर के एक परिवार द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है और उन्होंने जहर खुद खाया है या गलती से निगल लिया है, या किसी ने उन्हें जहर पिलाया है। इसकी जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों के बयानों के बाद कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: मकान की छत गिरने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

    Punjab News: मकान की छत गिरने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

    श्रीमुक्तसर साहिब: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से देर शाम मौसम में बदलाव होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। लेकिन अचानक तेज आंधी चलते से लगातार घटनाएं होने की खबर सामने आ रही है। वहीं देर रात तेज बारिश के चलते एक बड़ी घटना हो गई। मामला भंगचारी गांव का है जहां एक जर्जर मकान में रहने वाले गरीब परिवार की चाट गिर गई। जिससे उनकी 4 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई और माता-पिता घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ जब पूरा परिवार अपने एकमात्र कमरे में सो रहा था।

    ग्रामीणों के मुताबिक, पीड़ित परिवार लंबे समय से एक पुराने कच्चे मकान में रह रहा था, जिसकी हालत पहले से ही खराब थी। बारिश के कारण छत की मिट्टी और लकड़ी की सतह अचानक ढह गई, जिससे पूरा परिवार मलबे में दब गया।हादसे में सबसे बड़ा नुकसान परिवार की मासूम बच्ची जसप्रीत कौर की मौत के रूप में हुआ। वह मलबे के नीचे दब गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उसका 4 वर्षीय भाई गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। माता-पिता को भी मामूली चोटें आई हैं, लेकिन बेटी को खोने का दुख उनके लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय पंचायत ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और इलाज की व्यवस्था करने की अपील की है। साथ ही, गांव में कच्चे मकानों का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की मांग उठ रही है।

  • Punjab News: नशा तस्करों की Property पर चला Bulldozer, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्करों की Property पर चला Bulldozer, देखें वीडियो

    मुक्तसरः नशा तस्करों की संपत्ति पर पंजाब सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत गांव झोरड़ में पुलिस ने मुहित के तहत नशा तस्करों की प्रापर्टी पर कार्रवाई करते उन पर बुलडोजर चलाया है। सरकार की इस कार्रवाई से गांव के लोगों में भी काफी खुशी देखने को मिल रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना सदर मलोट के अंतर्गत गांव झोरड़ में रानी पत्नी बिल्ला सिंह, चरणजीत कौर उर्फ भूपो पत्नी शिंदा सिंह और सीमा उर्फ सतो पत्नी जसविंदर सिंह उर्फ माली की ओर से अवैध रूप से इमारतें बनाई गई थीं।

    इस संबंधी डीडीपीओ की अदालत द्वारा नजरअंदाज कब्ज़ा के मामले में इन इमारतों को गैरकानूनी घोषित किया गया था, जिसके बाद इनको ढहाने के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके बाद अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए इन इमारतों पर बुलडोजर चला दिया गया। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि एक इमारत की रानी पत्नी बील्ला सिंह की है और उसके ऊपर पहले से ही नशा तस्करी के 8 मुकदमे दर्ज हैं।

    दूसरी इमारत चरणजीत कौर उर्फ भुप्पो पत्नी संदा सिंह की है, जिसके खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी के 6 मुकदमे दर्ज हैं। तीसरी इमारत सीतो उर्फ सोटो पत्नी जसविंदर सिंह उर्फ माली की है, जिसके ऊपर पहले से ही नशा तस्करी के 5 मुकदमे दर्ज हैं। डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार युद्ध नशों के खिलाफ मुहिम के तहत जिले में व्यापक स्तर पर कार्रवाईयां की जा रही हैं। गांव वासियों का कहना है कि जो भी कार्रवाई सरकार की ओर से की जा रही है वह एक सरहानीय कार्रवाई है।

    इस गांव में नशा तस्करों की बदमाशी काफी चल रही थी। सरेआम नशा बेचा जा रहा है। जिससे गांव के कई नौजवान इसकी भेंट चढ़े। पिछले ही कुछ दिनों पहले एक नौजवान की नशे के चलते मौत हो गई। गांव के ही मंगल सिंह ने बताया कि गांव में नशा तस्करों ने काफी बोलबाल था। उनकी तरफ से जो भी प्रापर्टी बनाई गई है गैरकानूनी बनाई जा रही थी। वहीं गांव में चोरियां भी बढ़ गई थी। जो भी सरकार की ओर से कार्रवाई की जा रही है वह सरहानीय कदम है।

  • Punjab News: खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: खाना बनाते समय घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः बठिंडा रोड स्थित एक घर में देर रात सिलेंडर पाइप में आग लग गई। आग लगने से घर का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार खाना बनाते समय सिलेंडर पाइप से आग लगकर अचानक फैल गई। जिसके बाद घर में मौजूद परिवार सदस्यों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घर का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।

    घर तंग गली में होने के कारण दमकल विभाग की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि उन्हें बठिंडा रोड पर स्थित घर में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उनकी टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

  • Punjab News: पटाखा फैक्ट्री धमाका हादसा या लापरवाही ! 5 दिन बाद भी नहीं हुआ इन्वेस्टिंगेशन टीम का गठन

    Punjab News: पटाखा फैक्ट्री धमाका हादसा या लापरवाही ! 5 दिन बाद भी नहीं हुआ इन्वेस्टिंगेशन टीम का गठन

    श्री मुक्तसर साहिबः लंबी के गांव सिंघेवाला में आप कार्यकर्ता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के मामले की जांच जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्र के थाना के स्तर पर ही चल रही है। इस मामले में धमाके के 5 दिन बीतने के बाद भी सिविल प्रशासन की किसी तरह की इन्वेस्टिंगेशन टीम का गठन नहीं हुआ है। हादसा सीधे तौर पर जिला प्रशासन की लापरवाही से ही हुआ है। अब विशेष टीम का गठन नहीं किए जाने से ऐसा लग रहा है कि प्रशासन अपने अधिकारियों का बचाव कर रहा है।

    यह बात किसी को हजम नहीं हो रही कि आखिर कैसे लाइसेंस मिलने से पहले ही फैक्ट्री चालू हो गई। पहले तो जिला स्तर के पद पर बैठे बड़े अधिकारी इस मामले में जानकारी नहीं होने का कह कर पल्ला झाड़ रहे थे और अब जबकि धमाका होने से 5 लोगों की जान चली गई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। तब भी इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच की आवश्यकता नहीं समझी जा रही है। जिला वासियों की जुबां पर एक ही सवाल है कि यह नहीं हो सकता है कि इतने बड़े स्तर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में काम चल रहा हो और अधिकारियों को पता ही न हो।

    वैसे तो इस मामले में अगर मजिस्ट्रेट जांच होती है तो क्षेत्र के कई अधिकारियों की कारगुजारी संदेह के घेरे में आएगी। एक हैरानी की बात तो यह भी है कि डिप्टी कमिश्नर अभिजीत कपलिश अभी तक क्षेत्र के किसी अधिकारी की जिम्मेदारी तय नहीं कर पाए हैं। क्षेत्र के तहसीलदार, एसडीएम या थाना किल्लियांवाली की पुलिस कहने को तो सिंघेवाला क्षेत्र इनके अधिकार क्षेत्र में था। लेकिन धमाके के बाद सभी अधिकारी यही कह रहे हैं कि यह फैक्ट्री कब खुली कैसे खुली उनके ध्यान में नहीं है।

    5 दिन में धमाके की पूरी जांच क्षेत्र के संबंधित थाना किल्लियांवाली के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है,जिनमें फैक्ट्री मालिक तरसेम सिंह, इसका बेटा नवराज सिंह और ठेकेदार राज कुमार शामिल है। तीनों आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। जबकि मुख्य आरोपी की पत्नी सुखचैन कौर अभी फरार है। एसडीएम जसपाल सिंह से बात करने पर उन्होंने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में धमाका मामले में अभी सिविल प्रशासन की किसी तरह की इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन नहीं हुआ है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े Apna Medical Store पर लूट, संचालक को दातर मारकर डेढ़ लाख रुपए लूटे, देखें CCTV

    Punjab News: दिन दहाड़े Apna Medical Store पर लूट, संचालक को दातर मारकर डेढ़ लाख रुपए लूटे, देखें CCTV

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में लूटेरों के हौसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बदमाश प्रवर्ति के लोग दिन दहाड़े लूट की वारदातों को ऐसे अंजाम दे रहे हैं, जैसे उन्हें पुलिस का कोई डर ही न हो। ताजा मामला श्री मुक्तसर साहिब के रेलवे रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर से सामाने आया है, जहां चोरों ने दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर में घुसकर एक व्यक्ति को चाकू मारकर पहले घायल कर दिया और फिर बाद में स्टोर से डेढ़ लाख रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने बताया कि उनकी शहर के रेलवे रोड पर अपना मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है। वह रोज की तरह काम कर रहे थे कि दोपहर को 2 युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर स्टोर में दाखिल हुए। उन्होंने पहले स्टोर मालिक से दवाई मांगी। हमने उन्हें दवा दे दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह दवा महंगी है, लेकिन दुकान मालिक ने कहा कि यह महंगी नहीं है।

    इसके बाद उन्होंने बंदूक निकालकर स्टोर के मालिक को दातर मारकर मालिक पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद उन्होंने दुकान के पीछे बने स्टोर में आकर कुछ दवाइयां और डेढ़ लाख रुपए लूट लिए और धमकी देते हुए फरार हो गए कि अगर पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस को मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट मामले में 3 पर FIR दर्ज

    Punjab News: पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट मामले में 3 पर FIR दर्ज

    श्री मुक्तसर साहिबः लंबी के गांव सिंघेवाला में कल फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक तरसेम सिंह, सुखचैन कौर और नवराज सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस जल्द ही इन तीनों को गिरफ्तार कर सकती है।

    बता दें कि सिंघेवाला गांव में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल वर्करों की संख्या 44 तक पहुंच गई है। वहीं इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। देर रात जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट जारी की। उसी के मुताबिक, फैक्ट्री में काम करने वाले कुल 49 वर्कर थे। इनमें से 38 घायलों का इलाज बादल सब डिविजन सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत में कुछ सुधार है। वहीं 6 गंभीर स्थिति वाले वर्कर बठिंडा के एमएस में दाखिल हैं। इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    मृतकों में से उत्तर प्रदेश हाथरस जिले के नेहराजितर सिकंदरन निवासी नवराज​, निसुलीगडू से गांव सरकार निवासी नीरज, सफेदपुरा निवासी दानवीर, दिवासा से गांव टाबरी निवासी अखिलेश और राहुल का नाम शामिल है। इन मृतक वर्करों के शवों का आज शनिवार को गिडडेबाहा सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। देर रात को मृतक और घायलों के परिजन पंजाब पहुंचे। घायलों और मृतकों में उत्तर प्रदेश और बिहार के वर्कर शामिल हैं।

    पुलिस भी घायलों के बयान दर्ज करने में जुटी है। घायल अमित, मोहित, अजय और सुनील ने बताया कि उनको बादल और बठिंडा अस्पताल के चक्कर कटवाते रहे। देर शाम साढे सात बजे तक उनको खाना भी नसीब नहीं हुआ। एक तरह से चोटों के दर्द और भूख दोनों से तड़पते रहे। घायलों ने स्टाफ को कई बार दवा देने को कहा, पर किसी ने समय पर सुध नहीं ली। घायलों को दूसरी मंजिल से पट्टी करवाने को नीचे बुलाया गया है।

     

  • Punjab News: व्यक्ति की निकली ढाई करोड़ की Lottery, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की निकली ढाई करोड़ की Lottery, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः मलोट के प्रेम लॉटरी स्टाल से व्यक्ति की डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकली। मिली जानकारी के अनुसार विकी नागालैंड माहवारी लॉटरी का हाल ही में ड्रॉ निकला, जिसमें पता चला कि मलोट में यह ढाई करोड़ की लॉटरी डिप्टी बांसल की निकली है। जिससे मलोट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस पर आज प्रेम लॉटरी विक्रेता साहिल गर्ग स्टाल पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उन्होंने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर खुशी साझा की।

    इस मौके पर लॉटरी बेचने वाला व्यक्ति भी मौजूद रहा। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि 40 साल पुरानी लॉटरी की एजेंसी है, पहले उसके दादा यह काम करते थे, लेकिन अब पिछले 2 साल वह खुद लॉटरी का काम कर रहा है। नागालैंड की लॉटरी से ग्रीन वैली के रहने वाले डिप्टी बासंल की डाढ करोड़ की लॉटरी निकली है।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 2 बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ की जा रही है। वहीं आज पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब के गांव गुलाबे वाला में मुठभेड़ कर 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू सिंह और रमन्दीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी गांव गुलाबे वाला में छुपे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने गांव मांगट केर से गांव गुलाबे वाला के बीच दोनों को खड़ा देखा। वहीं पुलिस की गाड़ियों को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे। पुलिस ने इन्हें रुकने के लिए कहा तो आरोपी सोनू सिंह ने पुलिस की ओर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने हवा में फायर किया और इन बदमाशों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल करने के लिए माननीय अदालत से मांग करेगी।