Punjab News: पटाखा फैक्टरी ब्लास्ट मामले में 3 पर FIR दर्ज

Written by

in

श्री मुक्तसर साहिबः लंबी के गांव सिंघेवाला में कल फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक तरसेम सिंह, सुखचैन कौर और नवराज सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस जल्द ही इन तीनों को गिरफ्तार कर सकती है।

बता दें कि सिंघेवाला गांव में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल वर्करों की संख्या 44 तक पहुंच गई है। वहीं इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है। देर रात जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट जारी की। उसी के मुताबिक, फैक्ट्री में काम करने वाले कुल 49 वर्कर थे। इनमें से 38 घायलों का इलाज बादल सब डिविजन सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जिनकी हालत में कुछ सुधार है। वहीं 6 गंभीर स्थिति वाले वर्कर बठिंडा के एमएस में दाखिल हैं। इनमें कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों में से उत्तर प्रदेश हाथरस जिले के नेहराजितर सिकंदरन निवासी नवराज​, निसुलीगडू से गांव सरकार निवासी नीरज, सफेदपुरा निवासी दानवीर, दिवासा से गांव टाबरी निवासी अखिलेश और राहुल का नाम शामिल है। इन मृतक वर्करों के शवों का आज शनिवार को गिडडेबाहा सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। देर रात को मृतक और घायलों के परिजन पंजाब पहुंचे। घायलों और मृतकों में उत्तर प्रदेश और बिहार के वर्कर शामिल हैं।

पुलिस भी घायलों के बयान दर्ज करने में जुटी है। घायल अमित, मोहित, अजय और सुनील ने बताया कि उनको बादल और बठिंडा अस्पताल के चक्कर कटवाते रहे। देर शाम साढे सात बजे तक उनको खाना भी नसीब नहीं हुआ। एक तरह से चोटों के दर्द और भूख दोनों से तड़पते रहे। घायलों ने स्टाफ को कई बार दवा देने को कहा, पर किसी ने समय पर सुध नहीं ली। घायलों को दूसरी मंजिल से पट्टी करवाने को नीचे बुलाया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *