Category: Punjab>Muktsar

  • पंजाब : हमलावरों ने गौशाला प्रबंधकों पर किया हमला, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : मलोट क्षेत्र की सर्वमान्यता की प्रतीक महावीर गौशाला प्रबंधको पर देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें गौशाला के मुख्य सेवादार के पिता घायल हो गए। जिनका इलाज सिविल अस्पताल मलोट में चल रहा है।

    इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी निंदा की है और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की है। घटना रात में होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई बयान दर्ज नहीं किया है और पुलिस की कारगुजारी पर सवाल उठाया है।

    उपचाराधीन पीड़ित ने बताया कि रात के करीब 10 बजे मोटरसाइकिल पर सवार 4 हमलावर आए। जब सेवादार ने मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों को पूछा क्या काम है, तो हमलावर सेवादार से बहस करने लग पड़े।

    जब पीड़ित, सेवादार के पास गया, तो मोटरसाइकिल हमलावरों ने पीड़ित पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। अस्पताल में उपचाराधीन पीड़ित ने बताया कि सेवादारों ओर लोंगों ने मिलकर एक हमलावर को काबू कर लिया है। जबकि 3 हमलावर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी है।

  • पंजाब : टेंपो और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, 4 घायल, देखें वीडियो 

    श्री मुक्तसर साहिब – पंजाब में सड़क हादसों में आए दिन मामले सामने आते रहते है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से सड़क हादसों में मौत की खबरे भी सामने आती रहती है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। गिदड़बाहा में एक टेम्पो और मारुति कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हुई है।

    हादसा इतना भयनाक था कि 2 की मौत हो गई । टेम्पो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। टेंपो सवार व्यक्ति की पहचान अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है और कार में सवार एक महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान हरदीप कौर  पत्नी राज सिंह के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गिदड़बाहा के डीएस जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटना की जांच शुरू कर दी।

  • पंजाबः प्रधानगी को लकेर दो पक्षों में झड़प, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः मलोट ट्रक यूनियन के मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान के साथियों के साथ देर रात मलोट में झगड़ा होने का मामला सामने आया। जिसमें दोनों पक्षों के लोग सिविल अस्पताल मलोट में दाखिल हो गए। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना सिटी मलोट पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। ट्रक यूनियन मलोट के मौजूदा प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच पिछले कई महीनों से चल रही अनबन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। रात में मौजूदा अध्यक्ष सुखपाल सिंह और पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह और उनके साथियों में झगड़ा हो गया, जिसमें से पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष जेरे ईलाज के लिए सिविल मलोट में पहुंचे। 

    ट्रक यूनियन मलोट और मौजूदा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त व्यक्ति परमजीत सिंह और उसके साथियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी रही हैं। जिसके बारे में थाना सिटी पुलिस को आवेदन दे रखा है। पीड़ित ने बताया कि रात को जब वह सिटीजन क्लब से बाहर आ रहा था तो परमजीत सिंह व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया और धमकी दी कि वह ट्रक यूनियन की चेयरमैनी छोड़ दे नहीं तो बुरा अंजाम भुगतेगा और पैसे की मांग की।

    उधर, सिविल अस्पताल मलोट में उपचाराधीन पूर्व प्रधान परमजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब ट्रक यूनियन का प्रधान बदला गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी यूनियन बनाकर काम करना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसे बंद करवाने के लिए उनसे झगड़ा किया था। इस रंजिश को लेकर देर रात फिर से सुखपाल सिंह और उसके साथियों ने हमें घेर लिया और हम पर हमला कर दिया। हमारी मांग है कि हमें न्याय दिया जाए।”

  • पंजाबः दिनदहाड़े हुई चोरी, नकदी और सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: मलोट के गांव जंडवाला चरत सिंह में चोरों ने दिनदहाड़े सोना, नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूर्व सरपंच काका ढिल्लों ने बताया कि वह दोपहर 11 बजे अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए घर से निकले थे और उनके घर में काम करने वाली महिला एक घंटे बाद ही दरवाजा बंद करके चली गई थी। 

    लेकिन शाम करीब 5 बजे जब वह घर आए तो उनके घर में सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके घर से बीस तोला सोना, 50 हजार रुपये नकद और डीवीआर ले गए। ड़ोसियों के कैमरे से पता चला कि चोरों की संख्या तीन थी। जिनमे से एक बाहर से और दो घर के पीछे से  दाखिल हुए। 

    चोर करीब आधा घंटा घर में रहे। थाना सिटी मलोट के एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब : चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब :  पुलिस ने टावरों से एंगल चोरी करने के मामले में 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 500 किलोग्राम चोरी किए एंगलों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिल्खी राम निवासी कोटेरेवाला, भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा पुत्र अजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरसेवक सिंह उर्फ ​​सोनी जो कि अभी फरार बताया जा रहा है।  5 अप्रैल 2024 को विकास कुमार इंजीनियर टीएल ने अपना बयान दर्ज कराया कि टीएल सब डिवीजन पीएसपीसीएल के तहत 220 केवी कोटोवाला से 66 केवी गिलजेवाला लाइन, 66 केवी अबुल खुराना लाइन के टावरों के एंगल चोरी हो गए है।

    जानकारी के मुताबिक एंगल सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिलखी राम निवासी उत्तन टावर्स कालावाला ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी की है। सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिलखी राम निवासी कोटेरेवाला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  पुलिस ने आरोपी सेठी कुमार उर्फ ​​राजू पुत्र मिल्खी राम निवासी कोटेरेवाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से मोटरसाइकिल प्लेटिना रंग काला और 80 किलोग्राम टावरों के एंगल बरामद किए। जिस पर प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी सेठी कुमार ने बताया कि वह अपने साथी भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा पुत्र अजीत सिंह और गुरसेवक सिंह उर्फ ​​सोनी पुत्र स्व. बाज सिंह वासियान गांव खालवालों के साथ मिलकर टावरों के एंगल खोलकर चोरी करता था।

     भूपिंदर सिंह उर्फ ​​भिंदा और गुरसेवक सिंह उर्फ ​​सोनी को मामले में नामजद किया गया था। आरोपी भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा को 6 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे 40 किलो एंगल बरामद कर लिए है। आरोपी गुरसेवक सिंह पुत्र उर्फ ​​सोनी की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। आरोपी सेठी कुमार भूपिंदर सिंह को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया और जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास से 380 किलोग्राम टावर एंगल बरामद हुए हैं, जो उन्होंने अलग अलग जगहों पर छिपाए थे। अब तक की पूछताछ में आरोपियों के पास से कुल 500 किलोग्राम टावर एंगल और एक मोटरसाइकिल ब्रांड बजाज प्लैटिना रंग बरामद किया गया है।

  • पंजाब : कंटेनर और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : सड़क हादसों में आए दिन बढ़ौतरी हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों की वजह से लोगों की मौत के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां कंटेनर और मोटरसाइकिल की टक्कर का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार आज सुबह मलौट के पास बठिंडा रोड पर भाई-बहन मोटरसाइकिल से गिदड़बाहा जा रहे थे कि मिट्टी के कंटेनर की चपेट में आने से लड़की की मौत हो गई और लड़के का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन मलौट से गिदड़बाहा पढ़ने जा रहे थे।

    लड़की पहचान अनिशा और लड़के की पहचान शमिंदर सिंह के तौर पर हुई है।  घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल दोनों को सिविल अस्पताल मलोट ले गई। हादसे के बाद मिट्टी कंटेनर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कंटेनर ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है।

  • पंजाबः शार्टकट में पैसे कमाने के चक्कर में गंवाए डेढ़ करोड़, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : लालच में इंसान कभी-कभी अपने पास मौजूद पुंजी भी खो देता है। ऐसा ही एक घटना श्री मुक्तसर साहिब जिले के रुखाला गांव में सामने आया है। जहां ठगों ने लोगों से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस को दी शिकायत में हरभगवान सि्ंह निवासी गांव रुखाला ने बताया कि उनके पिता इंद्रजीत सिंह के दो एचडीएफसी बैंक और एक खाता एसबीआई में है।

    उनके पिता को एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में लॉटरी जीती है और उनसे Google पर 20 हजार रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। ऐसा उन्होंने दो बार किया। लेकिन इसके बाद कुछ ही महीनों में उनके खाते से एक करोड़ 15 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। कुछ दिन बाद उन्होंने दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर सभी टैक्स और सारा पैसा लौटाने के नाम पर 32 लाख रुपये का आरटीजीएस करवा ली। इसी तरह उनके साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

  • पंजाब : सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार का खौफनाक अंजाम, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : आज कल सोशल मीडिया का क्रेज लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए अकसर ही दोस्ती और प्यार के मामले सामने आते रहते है। लेकिन कई बार सोशल मीडिया के जरिए हुए प्यार में लोगों को धोखा भी मिलता है। ऐसा ही मामला श्री मुक्तसर साहिब से सामने आया है। जहां इंस्टाग्राम पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती कर और बेचने के मामले में श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक लड़के ने लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। जिसके बाद लड़का उसे भगाकर ले गया। बाद में इस लड़के ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस लड़की को पहले जम्मू और फिर बीकानेर (राजस्थान) में बेच दिया। पुलिस की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया है।

    पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों में से 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार आरोपी राजस्थान और श्री अमृतसर साहिब के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस संबंध में सिटी श्री मुक्तसर साहिब थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 54 दर्ज की गई है और चारों आरोपियों को आज पुलिस ने माननीय अदालत में पेश किया।

  • पंजाब : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पिछले दिनों आई बे मौसमी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बेशक इस बारिश को तीन-चार दिन हो गए हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि बारिश और तूफान के बाद जब वे खेत पर गए खेतों में गेहूं की फसल को देखा, तो 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल खराब हो गई है।

    किसानों ने कहा कि गरदौरी करके उनका हक उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह अपनी जमीन के अलावा ठेके पर भी जमीन लेकर खेती करते है। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि इन खेतों में गेहूं अभी हरी है, भी गेहूं पूरी तरह पकनी थी। लेकिन नीचे गिरने और पानी जमा होने के कारण बदबू आने लगी है, जिससे गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जिससे गेहूं की फसल खराब हो गई है।

    उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया तो संघर्ष भी छेड़ा जाएगा। इस संबंध में नायब तहसीलदार जसविंदर कौर संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पटवारियों से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट ली गई है और कुछ इलाकों में गेहूं की बिजाई की गई है। नायब तहसीलदार ने कहा कि रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को भेज दी गई है।

  • पंजाबः घरेलू क्लेश के चलते खौफनाक कदम उठाने जा रही महिला के लिए मसीहा पुलिस, देखें वीडियों

    फाजिल्काः पुलिस ने आत्महत्या करने जा रही एक महिला को उस समय मौके पर पहुंचकर बचाया। जब वे किसी कारण गांव इस्लामवाला के पास गंग नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने जा रही थी। जिसके बाद उसे पहले थाना अरनी वाला ले जाया गया और बाद में उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया। जानकारी मुताबिक महिला ने घरेलू कलेश के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। सूत्रों से पता चला है कि उस उस महिला और उसके पति ने प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की हैं। उनका घरेलू घरेलू क्लेश की वजह से उसने ऐसा कदम उठाना चाहा, लेकिन एसएसएफ की टीम द्वारा उसे बचा लिया गया।

    इसकी जानकारी देते हुए एएसआई देवी दयाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला इस्लाम वाला गैंग नहर में आत्महत्या करने के लिए कूदने जा रही है। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और उसे ऐसा करने से रोका। वहीं एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 112 पर सूचना मिली थी कि एक महिला नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सड़क सुरक्षा बल को एक राहगीर से सूचना भी मिली थी। जिसके बाद पुलिस स्टेशन अरनीवाला की पुलिस और सड़क सुरक्षा बल की टीम ने तकनीकी सेल से तकनीकी माध्यम से उक्त महिला की सटीक लोकेशन प्राप्त की और तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर उक्त महिला की जान बचाई और उसे पुलिस स्टेशन अरनीवाला के हवाले कर दिया गया।

    इस टीम में सड़क सुरक्षा बल से एएसआई देवी दयाल, कांस्टेबल बॉबी कुमार और जतिंदर सिंह और महिला कांस्टेबल चरणजीत और प्रिया रानी शामिल थे, जबकि अरनीवाला पुलिस स्टेशन से एएसआई सुभाष चंद्र वरिष्ठ कांस्टेबल वीरपाल और पंजाब होम गार्ड के जवान गुरजंत सिंह और नछत्तर सिंह शामिल थे। उक्त महिला श्री मुक्तसर साहिब जिले के एक गांव की बताई जा रही है। इस मौके पर जिला पुलिस प्रमुख डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि कोई भी सूचना पुलिस विभाग के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 112 पर दी जा सकती है।