पंजाबः दिनदहाड़े हुई चोरी, नकदी और सोना लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

श्री मुक्तसर साहिब: मलोट के गांव जंडवाला चरत सिंह में चोरों ने दिनदहाड़े सोना, नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पूर्व सरपंच काका ढिल्लों ने बताया कि वह दोपहर 11 बजे अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए घर से निकले थे और उनके घर में काम करने वाली महिला एक घंटे बाद ही दरवाजा बंद करके चली गई थी। 

लेकिन शाम करीब 5 बजे जब वह घर आए तो उनके घर में सोना, नकदी और अन्य कीमती सामान नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके घर से बीस तोला सोना, 50 हजार रुपये नकद और डीवीआर ले गए। ड़ोसियों के कैमरे से पता चला कि चोरों की संख्या तीन थी। जिनमे से एक बाहर से और दो घर के पीछे से  दाखिल हुए। 

चोर करीब आधा घंटा घर में रहे। थाना सिटी मलोट के एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *