Category: New Delhi

  • दिल्ली में नहीं कम हो रहा AQI, बच्चों-बुजुर्गों के लिए खतरा बनी जहरीली हवा

    दिल्ली में नहीं कम हो रहा AQI, बच्चों-बुजुर्गों के लिए खतरा बनी जहरीली हवा

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह घनी स्मॉग की परत देखने को मिली है। पांडवा नगर में स्थित स्वामीनारायरण अक्षरधाम मंदिर के आस-पास का इलाका भी धूंध में डूबा हुआ नजर आया। सड़कों पर दृश्यता कम रही और लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। हवा की हालत बहुत खराब रही है। लाइव आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में एक्यूआई 700 के पार पहुंच चुका है जो की Hazardous यानी की खतरनाक कैटेगरी में आता है।

    मेडिकल एमरजेंसी जैसे बने हालात

    पीएम 10 और पीएम 2.5 दोनों ही कण सामान्य सीमा से कई गुना ऊपर दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार कुछ इलाकों में एक्यूआई 445 के तक रहा है। इसको गंभीर श्रेणी में माना जाता है। राजधानी के 37 एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 32 पर प्रदूषण गंभीर स्तर पर दर्ज हुआ है। 19 जगह हालात मेडिकल एमरजेंसी जैसे बने हुए हैं।

    इन इलाकों में दिखा सबसे ज्यादा असर

    पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 631 पहुंच चुका है। अशोक विहार में 763, बवाना में 701, रोहिणी में 613, मुंडका में 483, वजीरपुर में 743 और चांदनी चौक में 620 दर्ज हुआ है। पटपड़गंज में 469, सोनिया विहार में 621 एक्यूआई दर्ज किया गया है। आईटीओ आरके पुरम जैसे इलाकों में भी हवा सांस लेने लायक नहीं रही है। सबसे कम एक्यूआई आयनगर में 356 दर्ज किया गया है परंतु यह भी सुरक्षित स्तर से ऊपर है।

    इस वजह से बिगड़ रही है हवा

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि शहर के अंदर से निकलने वाला धुआं और मौसम की मार मिलकर ही हालात को बिगाड़ रहे हैं। हवा करीबन ठहरी हुई है इसलिए प्रदूषण दूर नहीं जा पा रहा और आसमान के नीचे जमा हो रहा है। हवा तेज नहीं होने से प्रदूषण घंटों नहीं बल्कि कई दिनों तक टिका रहता है। ऊपर से सर्दियों में बनने वाली तापमान की परतें भी इस जहरीली हवा को नीचे ही दबाकर रखती है। इससे हालात और भी खराब हो जाते हैं।

    बच्चे बुजुर्गों के लिए बना खतरा

    डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसी जहरीली हवा, बच्चों, बुजुर्गों औऱ सांस व दिल के मरीजों के लिए खास तौर पर खतरनाक साबित होती है। आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस फूलना इसके आम लक्षण हैं। एक्सपर्ट्स ने बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
  • बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… 31 IAS और 18 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली। गृह मंत्रालय (MHA) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए AGMUT कैडर के कई IAS और IPS अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए हैं। इनमें 31 आईएस और 18 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। केंद्र शासित राज्यों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति गृह मंत्रालय करता है। ऐसे में ट्रांसफर का आदेश भी गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है। दिल्ली के साथ पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार, लद्दाख, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन और दीव, दादर नगर हवेली के अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। जिनकी नीचे दी गई सूची मिम्न है…

  • वसीम हत्याकांड मामले में Lawrence Gang ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    वसीम हत्याकांड मामले में Lawrence Gang ने ली जिम्मेदारी, बताई वजह

    नई दिल्लीः दिल्ली में हुए वसीम हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले की सोशल मीडिया के जरिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली है। बता दें कि 30 और 31 दिसंबर की दरम्यानी रात शास्त्री पार्क स्थित जेपीसी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि चाकू से घायल एक युवक को लाया गया है। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वसीम निवासी बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि वसीम पर डीडीए पार्क के पीछे बने लूप के पास चाकू से हमला किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।

    फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और जेल लिंक की गहराई से जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर बताया था कि आपसी रंजिश के चलते हत्या हुई है। वसीम की हत्या दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई थी। पोस्ट सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच और गैंग एंगल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गैंग की ओर से दावा किया गया है कि यह हत्या उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिए करवाई गई, क्योंकि वसीम कथित तौर पर उसके खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहा था।

    हालांकि पुलिस इससे पहले इस हत्याकांड को आपसी रंजिश का मामला बताते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामला तब और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा गया कि वसीम गैंगस्टर हाशिम बाबा के खिलाफ बोल रहा था इसलिए उसे मारा गया। गैंग ने यह भी इशारा किया कि हत्या का आदेश तिहाड़ जेल से दिया गया। हालांकि पुलिस अभी इस पोस्ट की सत्यता और इसके पीछे की मंशा की जांच कर रही है। एसएचओ इंस्पेक्टर मनजीत तोमर के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की।

    कुछ ही घंटों में पुलिस ने दो सगे भाइयों 26 वर्षीय शाकिर और 22 वर्षीय इस्लाम उर्फ बॉर्डर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वसीम के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था और उसी रंजिश में उस पर चाकू से हमला किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के सामने अब दो अलग-अलग दावे हैं। एक तरफ गिरफ्तार आरोपियों का आपसी रंजिश वाला कबूलनामा। दूसरी तरफ गैंग का दावा कि यह सुपारी किलिंग है।सूत्रों के मुताबिक, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े गैंग के संपर्क में थे या गैंग सिर्फ खौफ फैलाने के लिए जिम्मेदारी ले रहा है।

     

  • Overtake के चक्कर में डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दादा की मौत, पोता गंभीर घायल

    Overtake के चक्कर में डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दादा की मौत, पोता गंभीर घायल

    झुंझुनूंः बाइक सवार दादा पोते को डंपर द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आए डंपर ने इतनी जोर से दोनों को टक्कर मारी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट आने से दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोते को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। वहीं इंसानियत की मिसाल देखने को मिली जब रास्ते से गुजर रहे एक जीप ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में भरा सामान सड़क पर फेंक कर पोते को अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी देते प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओला की ढाणी निवासी सुलतान ओला (55) अपने पोते कपिल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बजरी कांटे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। डंपर चालक ने अचानक वाहन को बाइक की तरफ घुमा दिया, जिससे बाइक डंपर की चपेट में आ गई।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुलतान ओला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार पोता कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायल कपिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। सुलतान ओला के शव को गुढ़ा सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • दिल्ली में बिगड़े हालात, धुंध की मोटी परत में ढकी दिखी राजधानी, 400 के पार पहुंचा AQI

    दिल्ली में बिगड़े हालात, धुंध की मोटी परत में ढकी दिखी राजधानी, 400 के पार पहुंचा AQI

    नई दिल्ली: राजधानी में हालात खराब होते दिख रहे हैं। दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में घने कोहरे और कम हवाओं के चलते आस-मान में धुंध की मोटी चादर छा गई है। इसके कारण विजिबिलिटी भी जीरो हो चुकी है। इसके कारण सड़कों पर वाहन भी रेंगते हुए चल रहे हैं। सीपीसीबी के अनुसार, शहर के कई प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्याई सीवियर कैटेगरी में पहुंच चुका है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह के गंभीर खतरे पैदा कर रहा है।

    धुंध की मोटी परत में ढकी दिखी दिल्ली

    सीपीसीबी के अनुसार, बडाखंबा रोड़ पर एक्यूआई 474 दर्ज किया गया है। यह एक्यूआई सीवियर कैटेगरी में आता है। स्मॉग इतनी घनी है कि दृश्यता बिल्कुल कम हो चुकी है। वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही पंडित पंत मार्ग पर एक्याई 417 दर्ज हुआ है, वहीं सरदार पटेल मार्ग पर एक्यूआई 483 पहुंच गया है। दोनों ही सीवियर स्तर पर हैं। ऐसे में सामने आई तस्वीरों में स्मॉग की मोटी परत साफ नजर आ रही है जिसमें इमारतें और वाहन धुंध में गुम हो गए हैं।

    450 के आस-पास पहुंचा एक्यूआई

    दिल्ली का ऑवरऑल एक्यूआई 450 के पास में बना हुआ है. यह सर्दी की सबसे खराब स्थिति में से एक है। कम हवाओं की गति, कोहरे और प्रदूषकों के फंसने के कारण स्मॉग बढ़ रही है। ग्रैप के स्टेज-4 प्रतिबंध लागू हैं। इसमें निर्माण कार्यों पर रोक और पुराने डीजल वाहनों की एंट्री बैन है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में एक्टिव एक पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा।

    आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

    15 से लेकर 19 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। अगले दो दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। कोहरे और शांत हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। अब के समय में दिल्ली का एक्यूआई सीवियर कैटेगरी में है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है। आईएमडी का कहना है कि कोहरे के कारण प्रदूषण में बढ़ोतरी जारी रहेगी हालांकि बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं कुछ राहत दे सकती हैं।
  • दिल्ली में 500 के पार पहुंचा AQI, लागू हुआ ग्रैप-4, इन चीजों पर लगी पाबंदी

    दिल्ली में 500 के पार पहुंचा AQI, लागू हुआ ग्रैप-4, इन चीजों पर लगी पाबंदी

    नई दिल्ली: राजधानी की हवा में इस समय सांस लेना मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में औसत वायु गुणवत्ता का स्तर 500 के करीब पहुंच चुका है। दिल्ली की हवा इतनी जहरीली हो चुकी है कि सरकार को ग्रैप-4 लागू करना पड़ा है। दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ में भी वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। आज सुबह औसत एक्यूआई 462 दर्ज किया गया है। यह प्रदूषण का बहुत ही खराब स्तर है। वहीं रोहिणी का एक्यूआई लेवल 499 पहुंच चुका है। इसके अलावा आनंद विहार का 491, अशोक विहार का एक्यूआई 493, बवाना का 498, जहांगीरपुरी का एक्यूआई 495 और विवेक विहार का एक्यूआई लेवल 495 तक पहुंच गया है।

    प्रदूषण का स्तर हुआ खतरनाक

    एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसी परिस्थिति में यदि आप घर से बाहर निकलते हैं तो आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सिर में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस जहरीली हवा में लंबे समय तक रहने से फैंफड़ों पर काफी बुरा असर पड़ेगा। दिल्ली में रविवार सुबह 6 बजे दर्ज हुए आंकड़ों के अनुसार, किसी भी मॉनिटरिंग सेंटर में एक्यूआई 400 से कम नहीं है। एक्यूआई लेवल रोहिणी 499 में दर्ज हुआ है। इसके बाद बवाना में 498, डीटीयू में 497, जहांगीरपुरी में 495, विवेक विहार में 495, वजीरपुर में 493, नरेला में 493 और पटपड़गंज में 488 एक्यूआई दर्ज किया गया है। प्रदूषण का यह स्तर बहुत ही खतरनाक है।

    दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप 4

    दिल्ली में ग्रैप-4 लागू होने के सरकारी और निजी कार्यालयों में सिर्फ 50% कर्मचारियों के साथ काम करना पड़ेगा। वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन भी कर्मचारियों को दिया जा सकता है। स्कूलों में कक्षा 9 तक और कक्षा 11 तक हाईब्रिड मोड लागू करने का आदेश दिया गया है। सभी तरह की कंस्ट्रक्शन पर रोक लगी दी गई है। आस-पास उद्योगों को प्रदूषण रहित तकनीक अपनाने या कार्रवाई का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है।

    छाया रहेगा कोहरा

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस रहा है। आईएमडी ने रविवार के लिए न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा।  
  • इस इलाके में बरातियों ने बस ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला

    इस इलाके में बरातियों ने बस ड्राइवर को पीट-पीट कर मार डाला

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक मामूली झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि शिव चौक के पास उस समय हुई जब एक बारात निकल रही थी और उसी समय वहां से एक DTC बस गुजर रही थी। बस और Alto कार के बीच रास्ता देने को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई। लेकिन कुछ ही मिनटों में यह झगड़ा हिंसक मारपीट में बदल गया।

    Alto कार के ड्राइवर ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। कुछ ही देर में कई लोग मौके पर आ गए और उन्होंने बस ड्राइवर विकास पर हमला कर दिया। जिसके बाद बस ड्राइवर गंभीर घायल हो गया। वहीं, इलाज के दौरान बस ड्राइवर विकास ने दम तोड़ दिया।

    इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने तोड़ा दम
    मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने आए राहगीर सूरज को भी भीड़ ने नहीं बख्शा। मारपीट में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। विकास की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर करना पड़ा। जहां, इलाज के दौरान बस ड्राइवर ने दम तोड़ दिया।

    पुलिस ने चार आरोपियों की पहचान की
    इस घटना के बाद पुलिस ने बस कंडक्टर उमेश के बयान के आधार पर FIR दर्ज की। जांच में चार आरोपियों की पहचान हुई। इनमें से एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी तीन अभी फरार हैं। पुलिस लगातार उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

     

  • दिल्ली की हवा नहीं हो रही साफ, इन इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

    दिल्ली की हवा नहीं हो रही साफ, इन इलाकों में 300 के पार पहुंचा AQI, लोगों की बढ़ी मुश्किलें

    नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण का स्तर अभी भी खराब श्रेणी में बना है। शनिवार की सुबह ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के पार दर्ज किया गया। ज्यादातर इलाके इस दौरान रेड जोन में बने हुए हैं। गंभीर स्थिति होने के कारण प्रदूषण लोगों की सेहत पर भी गंभीर असर डाल रहा है। पिछले कुछ महीनों से राजधानी में ऐसे ही हालात बने हुए हैं। प्रदूषण से बचने के लिए कई लोग मास्क लगाकर बाहर निकलने के लिए मजबूर हो गए हैं।

    ज्यादातर लोगों पर हो रहा असर

    समीर ऐप के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे 40 एक्टिव एक्यूआई मॉनिटरिंग सेंटर में से 35 पर पॉल्यूशन खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा बाकी सेंटर पर भी पॉल्यूशन की स्थिति बहुत खराब श्रेणी में है। पॉल्यूशन के कारण आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें आम हो चुकी हैं। ज्यादातर लोग इस तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं। पॉल्यूशन का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

    रेड जोन में पहुंच चुकी है दिल्ली

    दिल्ली के 35 इलाके ऐसे हैं जो पॉल्यूशन के रेड जोन में है। यहां पर एक्यूआई 300 दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा एक्यूआई मुंडका में 378 दर्ज हुआ है। अब सिर्फ पॉल्यूशन ही नहीं बढ़ती सर्दी भी लोगों के लिए परेशानी बन चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को ज्यादातर तापमान 23 जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

    दिल्ली-एनसीआर में भी खराब है हालात

    दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है। गाजियाबाद में ओवरऑल एक्यूआई 353 दर्ज हुआ है। यह प्रदूषण के खतरनाक लेवल पर आता है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। यहां भी एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। नोएडा का 353, ग्रेटर नोएडा में एक्यूआई और गुरुग्राम में एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है।
  • CISF के हेड कॉन्स्टेबल ने बारात में पैसे लूट रहे नाबालिग को मारी गोली, मचा हड़कंप

    CISF के हेड कॉन्स्टेबल ने बारात में पैसे लूट रहे नाबालिग को मारी गोली, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा के मानसरोवर पार्क इलाके में एक बारात के दौरान बेहद दुखद घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बारात में नोट उड़ाए जा रहे थे और 14 साल का लड़का साहिल भी उन नोटों को पकड़ने लगा। इसी बात से नाराज होकर एक सीआईएसएफ का हेड कांस्टेबल गुस्से में आकर अपनी पिस्टल निकालकर साहिल के सिर में गोली मार दी। जिसके बाद सभी बरातियों में हड़कंप मच गया।

    गोली मारने के बाद आरोपी फरार
    वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर हालत में साहिल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साहिल की उम्र सिर्फ 14 साल थी और वह नत्थू कॉलोनी की झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता था।

    आरोपी कौन है
    आरोपी का नाम मदन गोपाल तिवारी है। वह सीआइएसएफ में हेड कांस्टेबल है। फिलहाल उसकी तैनाती कानपुर, उत्तर प्रदेश में है। वह छुट्टी लेकर बारात में शामिल होने आया था। आरोपी दूल्हे की बुआ का बेटा बताया जा रहा है।

    आरोपी की कैसे हुई गिरफ्तारी
    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। रविवार सुबह पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरताना गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से वही पिस्टल भी बरामद कर ली, जिससे साहिल को गोली मारी गई थी।

    साहिल के पिता करते हैं मजदूरी
    साहिल अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ रहता था। पिता सिराजुद्दीन दिहाड़ी मजदूर हैं। साहिल पढ़ाई नहीं करता था और उस रात अपने छोटे भाई और दोस्तों के साथ बारात देखने गया था।

    घटना कैसे हुई
    रात करीब 10 बजे बारात की घुड़चढ़ी चल रही थी। लोग नाचते हुए नोट उड़ा रहे थे। साहिल भी मजे में नोट लूटने लगा। इसी दौरान आरोपी ने पहले उसे पकड़ा और पिटाई की। फिर उसने जेब से पिस्टल निकाली और कनपटी पर गोली मार दी। यह सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया।

    छोटे भाई ने दी जानकारी
    साहिल का छोटा भाई यह सब देखकर डर गया और दौड़कर घर पहुंचा। उसने परिवार को सारी बात बताई। परिवार वाले तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया।

    पुलिस की जांच जारी
    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह भी जांच रही है कि क्या घटना में कोई और भी शामिल था।

  • दिल्ली के AQI में हुआ सुधार, 16 दिनों के बाद लोगों को मिली थोड़ी राहत

    दिल्ली के AQI में हुआ सुधार, 16 दिनों के बाद लोगों को मिली थोड़ी राहत

    नई दिल्ली: राजधानी की हवा में थोड़ा सुधार हुआ है। हवा में घुला जहर थोड़ा कम होता दिख रहा है। रविवार की सुबह 6:05 बजे तक दिल्ली की औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 270 दर्ज हुआ है जो खराब श्रेणी में आता है परंतु राहत की बात यह है कि आज 16 दिन के बाद एक्यूआई में सुधार हुआ है। 16 दिन के बाद एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी और गंभीर श्रेणी में दर्ज हो रहा था। उस लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली का करीबन 2 हफ्ते के बाद लोगों को राहत की सांस मिली है।

    इसलिए आया हवा में सुधार

    मौसम विशेषज्ञों की अनुसार, हवा की दिशा और गति में बदलाव तथा पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में कमी से प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। अगले दो दिनों तक हवा की गति तेज रहेगी इससे एक्यूआई गंभीर श्रेणी में नहीं आएगा हालांकि खराब एक्यूआई को नीचे आने में समय लगेगा।

    पिछले कुछ दिनों से ऐसी है हवा

    सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, राजधानी का ओवरऑल एक्यूआई शनिवार को 305, शुक्रवार को 369, गुरुवार को 377, बुधवार को 327, मंगलवार को 352 और सोमवार को 382 था। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।

    दिल्ली में जारी हुआ कोहरे का अलर्ट

    मौसम विभाग ने दिसबंर के पहले हफ्ते के लिए जरुरी चेतावनी जारी की है। दिसंबर के शुरुआती दिनों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरा छाने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिल्ली का एक्यूआई खराब है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरुरी है। ज्यादा देर तक बाहर खड़े रहने के कारण फेफड़ों की गंभीर बीमारी हो सकती है।