Category: Entertainment|National

  • Live Show में युवक की हरकत को लेकर Sunanda Sharma आई सामने, College से की ये मांग

    Live Show में युवक की हरकत को लेकर Sunanda Sharma आई सामने, College से की ये मांग

    मनोरंजन: पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहाँ कॉलेज में परफॉर्म के दौरान अचानक एक छात्र स्टेज पर चढ़ गया और उन्हें छूने की कोशिश करने लगा और उनके पैरों में गिर पड़ा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं। वह जोर से चीखीं और भागकर स्टेज के पीछे चली गईं। माइक ऑन होने की वजह से उनकी चीख साफ सुनाई दी, जिससे माहौल अफरा-तफरी का बन गया। अब सिंगर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि 3 अप्रैल की शाम वह गाजियाबाद के आरकेजीआईटी कॉलेज में लाइव शो के लिए पहुंची। जहाँ तमाम छात्रों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी दौरान सिंगर गाने में काफी मगन थी, तभी एक छात्र अचानक स्टेज पर चढ़ कर उनके पैर छूने लगा। इस हरकत से सिंगर डर कर स्टेज से चली गई और शो भी कैंसिल कर दिया।

    सिंगर ने दिया बयान कहा

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सुनंदा शर्मा ने घटना पर वीडियो जारी कर कहा कि वे गाना गा रही थी, उसका ध्यान कहीं और था और अचानक से स्टेज पर स्टूडेंट आ गया। स्टूडेंट के आ जाने से वे डर गई, सब डर गए। जिस वजह से वो स्टेज से चली गई। सुनंदा ने आगे कहा – ‘ मेरे सुनने में आया है कि स्टूडेंट पर कॉलेज की तरफ से सख्त एक्शन लिया जा रहा है, मैं कॉलेज से दरख्वास्त करती हूँ कि वे स्टूडेंट को माफ़ करदें, मैं भी माफ़ कर चुकी हूँ’। हर किसी का अपना अंदाज है, प्यार जताने का। उस स्टूडेंट का तरीका थोड़ा अलग था। कई बार किसी का प्यार जताने का तरीका गलत हो जाता है।

    कॉलेज मैनेजमेंट से की अपील

    सिंगर सुनंदा ने कॉलेज मैनेजमेंट से दरख्वास्त करते हुए कहा कि स्टूडेंट के खिलाफ एक्शन न लिया जाएं। वे समझती है कि स्टूडेंट का कोई गलत इरादा नहीं था। उन्होंने स्टूडेंट को भी सलाह देते हुए कहां कि किसी को भी प्यार जताने का, उससे इज्जत देने का एक तरीका होता है। आखिर में उन्होंने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया और उन्हें बेहद प्यार देने के लिए भी धन्यवाद कहा।

    Fans ने जम कर किए Comment

    फैंस ने इस वीडियो पर जम कर कमेंट किए और प्यार लुटाएं है। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे होते है असली कलाकार जो अपने फैंस को माफ़ कर देते है। तभी तो आप सबके दिलों पर राज करते हो’। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इक ता तेरा नाम पसंद है, दूजी तेरी चा पसंद है’। एक यूजर ने लिखा, ‘बिलकुल राइट बादशाहों’।
  • ED ने Urvashi Rautela, Mimi Chakraborty को 1xBet App की जांच में भेजा समन

    ED ने Urvashi Rautela, Mimi Chakraborty को 1xBet App की जांच में भेजा समन

    नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती को उनके चल रहे जांच के संबंध में सम्मन भेजा है, जिसमें अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet का मामला शामिल है। दोनों से 16 सितंबर को दिल्ली कार्यालय में पेश होने को कहा गया है।

    यह मामला ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की संदेहास्पद गतिविधियों से जुड़ा है, जिन्होंने कथित तौर पर सर्सेट विज्ञापनों का उपयोग किया और उपयोगकर्ताओं से कई डिजिटल चैनलों के माध्यम से फंड संग्रहित किए।

    पिछले हफ्ते, ईडी ने इस जांच के तहत भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से पूछताछ की। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी पिछले महीने जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे। जांचकर्ता सेलिब्रिटीज की भूमिका, उनके प्रमोशन का स्वभाव, प्राप्त भुगतान, और सट्टेबाजी संस्थानों के साथ संचार के तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

    सेलिब्रिटीज के अलावा, एजेंसी ने गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों को भी बुलाया है ताकि इन प्लेटफार्मों की भूमिका को समझा जा सके जो इस तरह के विज्ञापनों की मेजबानी या प्रचार कर रहे हैं। यह जांच ईडी के ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्कों और उनके वित्तीय संबंधों के खिलाफ व्यापक अभियान का हिस्सा है।

  • मच्छर समाज में खौफ, जो-जो लड़ता गया, उसका हिसाब होता गया…, देखें वीडियो

    मच्छर समाज में खौफ, जो-जो लड़ता गया, उसका हिसाब होता गया…, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की मच्छरों को मारने के बाद उनका रिकॉर्ड रखती है। वीडियो को एक कंटेंट क्रिएटर ने साझा किया, जिसमें उसकी बहन की यह अनोखी हॉबी दिखाई गई है। युवती की ओर से जो-जो मच्छर उसे काटने आता था वह उसे मार देती थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने एक नोटबुक में मारे गए मच्छरों की संख्या, तारीख और समय के साथ उनका पूरा विवरण लिखा है। इस अनोखे शौक को देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों ने कमेंट्स में लड़की की तारीफ की है और कुछ ने तो यह भी कहा कि वे भी अब मच्छरों का रिकॉर्ड रखना शुरू करेंगे। वीडियो का लोगों ने लिया खूब मजा वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा कि अरे दीदी ये कैसी हॉबी है। दूसरे ने लिखा, ये लड़की उनके ‘मृत्यु प्रमाण पत्र’ रखती है। तीसरे यूजर ने लिखा, दीदी से पूरा का पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है। चौथे यूजर ने लिखा, मच्छरों का अनोखा हिसाब-किताब।