इस अनोखे शौक को देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों ने कमेंट्स में लड़की की तारीफ की है और कुछ ने तो यह भी कहा कि वे भी अब मच्छरों का रिकॉर्ड रखना शुरू करेंगे। वीडियो का लोगों ने लिया खूब मजा वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा कि अरे दीदी ये कैसी हॉबी है। दूसरे ने लिखा, ये लड़की उनके ‘मृत्यु प्रमाण पत्र’ रखती है। तीसरे यूजर ने लिखा, दीदी से पूरा का पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है। चौथे यूजर ने लिखा, मच्छरों का अनोखा हिसाब-किताब।मच्छर समाज में खौफ, जो-जो लड़ता गया, उसका हिसाब होता गया… news:https://t.co/3VJ7Y0hKAt#मच्छर_आतंक #FunnyVideo #MosquitoMenace #ComedyReel #StockMarket pic.twitter.com/4sbuPYRGGN
— Encounter India (@Encounter_India) April 15, 2025
मच्छर समाज में खौफ, जो-जो लड़ता गया, उसका हिसाब होता गया…, देखें वीडियो

नई दिल्लीः एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की मच्छरों को मारने के बाद उनका रिकॉर्ड रखती है। वीडियो को एक कंटेंट क्रिएटर ने साझा किया, जिसमें उसकी बहन की यह अनोखी हॉबी दिखाई गई है। युवती की ओर से जो-जो मच्छर उसे काटने आता था वह उसे मार देती थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने एक नोटबुक में मारे गए मच्छरों की संख्या, तारीख और समय के साथ उनका पूरा विवरण लिखा है।
Leave a Reply