Punjab News: ढाबा, Restaurant और Hotel संचालकों के लिए नए आदेश जारी

Written by

in

लुधियानाः जिले में ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को लेकर नए आदेश जारी किए गए। दरअसल, वेस्ट हलके में होने जा रहे उपचुनाव से पहले डिप्टी पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों में ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल बंद करने के समय बढ़ौतरी कर दी गई है। ऐसे में अब देर रात 12 बजे की जगह 2 बजे तक ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल खुले रहेंगे। होटल एवं रिसॉर्ट एसोसिएशन लुधियाना के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह हमारी पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से मांग थी। उन्होंने कहा कि लगभग 10 दिन पहले ही यह मुद्दा सांसद अरोड़ा के संज्ञान में लाया गया था और वे इसके समय पर समाधान के लिए उनके आभारी हैं। वहीं सासंद संजीव अरोड़ा ने बताया कि पहले ढाबे और रेस्टोरेंट खुलने का समय रात 12 बजे तक था जिसकी वजह से आ रही समस्या का मुद्दा होटल एंड रेस्टोरेंट एसो. द्वारा उठाया गया जिसके मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी करके ढाबे और रेस्टोरेंट खुलने का समय रात 12 बजे से बढ़ाकर 2 बजे तक दिया है।

संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस फैसले से उन लोगों को सुविधा मिलेगी जो देर रात घूमने के लिए घर के बाहर निकलते हैं और उन्हें फूड ज्वाइंट बंद मिलते हैं। जहां तक ढाबे और रेस्टोरेंट वालों का सवाल है, उन्हें देर रात तक खुलने की वजह से पुलिस द्वारा परेशान करने की शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। अरोड़ा ने साफ कर दिया कि 2 बजे तक खोलने के दौरान ग्राहकों खासकर महिलाओं की सेफ्टी व सिक्योरिटी की ड्यूटी ढाबे और रेस्टोरेंट मालिकों की होगी, जबकि लॉ एंड ऑर्डर का जिम्मा पुलिस का है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *