जालंधरः महानगर में पड़ते दोआबा चौक के पास गलैक्सी मीरर दुकान के मालिक पर चाकुओ से हमला करने का मामला सामने आया है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता के चलते मालिक का बाल-बाल बचाव हो गया। जानाकरी अनुसार दुकान के बाहर कुछ भिखारी बैठते थे। दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले सोमवार को भिखारी ने आटो में बैठाकर उनका बच्चा उठाने की कोशिश की थी, लेकिन मौके पर पता चलते ही पीछा करके उक्त भिखारी को पकड़ लिया गया।
बच्चा चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। जब इसकी शिकायत पुलिस को दी तो आज भिखारी का बेटा चाकू लेकर उन पर हमला करने पहुंच गया और धमकिया देने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसका बचाव हो गया। जब उक्त युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया।
दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर यह भिखारी बैठते थे। उन पर तरस खाकर हमेशा दूध व अन्य खाने पीने का सामान देते थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह भिखारी ही हमारे बच्चे को उठाकर ले जाएगा। दुकान मालिक ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है।
Jalandhar News: Galaxy Mirror के मालिक पर चाकुओं से हमले की कोशिश, देखें LIVE

Leave a Reply