अब इस इलाके में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, लोगों में रोष

Written by

in

हिसारः डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हाल ही में पंजाब में आतंकी पन्नू द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के लिए घटनाओं को अंजाम दिया गया था। वहीं अब हिसार के गांव नंगथला में बाबा साहेब की प्रतिमा को शरारती अनंसरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गयाा। मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती वाले दिन ही उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह प्रतिमा प्राइमरी स्कूल में ठसका रोड पर स्थापित थी। घटना में प्रतिमा का चेहरा और चश्मा खंडित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और लोगों में घटना को लेकर भारी रोष पाया गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना प्रभारी रिसाल सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी किशोरी लाल भी मौके पर आ गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

स्थानीय सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। यह घटना डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर हुई है। समाज में जब एकता और सद्भाव की आवश्यकता सबसे अधिक महसूस की जा रही है, ऐसे में यह घटना चिंताजनक है।

दरअसल, उकलाना हलके के गांव नंगथला में ग्रामीणों ने 2 साल पहले आपसी सहयोग से प्रतिमा लगाई थी। गांव के युवा ही प्रतिमा की संभाल करते हैं। आज अवकाश के बाद जब स्कूल खुला तो देखा की डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इसके बाद समाज के लोगों में रोष फैल गया और देखते ही देखते पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *