Category: Punjab>Mansa

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! चोरी के आरोप में बहू और सास में झड़प, बालों से खींचकर पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार ! चोरी के आरोप में बहू और सास में झड़प, बालों से खींचकर पीटा, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के सरदूलगढ़ के अधीन आते इलाके में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां बहू ने सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बहू सास को कमरे से बालों से खींचकर बाहर लेकर आती है और उसे पटकते हुए दिखाई दे रही है। जिसके बाद बहू की ओर से सास को थप्पड़ जड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार सास ने बहू पर गहने चुराने का आरोप लगाया है। हालांकि बहू ने आरोपों का नकारा है। फिलहाल दोनों सरदूलगढ़ के अस्पताल में भर्ती हैं। सास के सिर पर चोट आई है।

    पुलिस को सूचना दे दी गई है। आज पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करेगी। ससुर ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी बहू स्माइल उनके साथ अकसर झगड़ा करती है। उनका बेटा उनके साथ रहना चाहता है। लेकिन बहू उनसे अलग रहने की जिद करती है। इसके लिए उनके और बहू के परिवार के बीच कई बार बैठकें भी हुईं। ससुर ओम प्रकाश के अनुसार सोमवार को बहू के परिवार ने उन्हें बाहर पंचायत में समझौते के लिए बुलाया था। इसी दौरान बहू और उसके परिवार के सदस्यों ने उनकी पत्नी को बेरहमी से पीटा और घर से सोना व नकदी लेकर फरार हो गए।

    दूसरी ओर ओर प्रकाश के बेटे दीपक ने बताया कि उसने 3 साल पहले स्माइल से प्रेम विवाह किया था। वह कनाडा चला गया था। उसने दो-तीन बार स्माइल की फाइल भी लगाई। लेकिन उसका वीजा नहीं लग पाया। दीपक ने कहा कि उसके पीछे माता-पिता ने स्माइल को अपने पास रखा। लेकिन वह झगड़ा करती थी। वहीं, बहू स्माइल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उसने कहा कि उसने सास को नहीं पीटा, बल्कि जब सास उसे पीटने लगी तो उसने केवल अपना बचाव किया। स्माइल ने सोना और नकदी चोरी करने के आरोप को भी गलत बताया है।

     

     

     

  • Punjab News: ब्लॉक समिति चुनावों में AAP  Party के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन निुयक्त, भारी हंगामा

    Punjab News: ब्लॉक समिति चुनावों में AAP Party के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन निुयक्त, भारी हंगामा

    मानसाः ब्लॉक मतदान समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, अकाली दल के ब्लॉक मतदान समिति के सदस्यों ने आरोप लगाए कि उन्हें कमरे के अंदर बंद कर दिया गया और उनकी वोटिंग नहीं कराई गई। वहीं, एसडीएम ने बंद किए जाने के मामले को लेकर कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। जिले की परिषद में आज ब्लॉक मतदान समिति के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव किया गया।

    मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुने गए। अकाली दल के ब्लॉक मतदान समिति के सदस्यों ने आरोप लगाए कि उन्हें कमरे के अंदर बंद कर दिया गया और उनकी वोटिंग नहीं कराई गई। विधायक डॉक्टर विजय सिंघला ने कहा कि उनके पास 12 ब्लॉक मतदान समिति के सदस्य मौजूद थे, जबकि अकाली दल के सदस्य वोटिंग में शामिल नहीं हुए, जिसके चलते खुशप्रीत कौर संभाल को चेयरमैन और राजप्रीत कौर सहारना को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया।

    ऐसे में उन्होंने ब्लॉक मतदान की चयन को रद्द करने की मांग की। वहीं, एसडीएम मानसा बलजीत कौर ने कहा कि मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी के 12 सदस्य मौजूद थे, जिनमें खुशप्रीत कौर को चेयरमैन और राजप्रीत कौर को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल के सदस्य वोटिंग में मौजूद नहीं थे, जब पूछा गया कि अकाली दल के सदस्यों को बंद किए जाने से संबंधित कोई मामला है, तो उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसा कोई मामला ध्यान में नहीं है।

     

     

     

  • Punjab News: Sidhu Moosewala की तस्वीर से होली खेलते छोटे शुभ की Post Viral, लिखा भावुक संदेश

    Punjab News: Sidhu Moosewala की तस्वीर से होली खेलते छोटे शुभ की Post Viral, लिखा भावुक संदेश

    मानसाः एक ओर जहां पूरा देश रंगों के त्योहार होली को धूमधाम से मना रहा है, वहीं दूसरी ओर पंजाब के दिवंगत गायक Sidhu Moosewala के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर साझा की गई एक भावुक पोस्ट ने माहौल को गमगीन कर दिया।

    होली के अवसर पर की गई इस पोस्ट में एक तस्वीर साझा की गई, जिसमें छोटे शुभ अपने बड़े भाई शुभदीप सिंह सिद्धू की तस्वीर पर रंग लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ लिखे संदेश ने लाखों फैंस की आंखें नम कर दीं। पोस्ट में भावुक शब्दों में लिखा गया कि छोटे शुभ को यह भी नहीं पता कि जिस तस्वीर पर वह रंग लगा रहा है, वह उसके बड़े भाई की है।

    इस संदेश में आगे लिखा, कभी-कभी भगवान ऐसे पल दिखाते हैं कि दिल रोता भी है और हल्के से मुस्कुराता भी है, आज ये छोटे-छोटे हाथ अपने बड़े भाई की तस्वीर पर रंग लगा रहे हैं… उन्हें अभी तक नहीं पता कि जिस चेहरे को वो इतने प्यार से देख रहे हैं वो उनका अपना बड़ा भाई है, एक बेटे की याद दिल के कोने-कोने में बसती है, तो दूसरे की मासूम मुस्कान आंखों के सामने नई उम्मीद जगा देती है। दिल में दर्द तो है लेकिन साथ ही गर्व भी है कि हमारे दोनों बेटे लाखों दिलों की धड़कन हैं और दोनों के बीच अनमोल प्यार है और हम हमेशा भगवान से यही दुआ करते हैं कि हमारे बेटे का रंग, उसकी सोच और उसका प्यार हमेशा ऐसे ही लोगों के दिलों में बना रहे… क्योंकि कुछ रिश्ते समय के साथ खत्म नहीं होते, वो हमेशा के लिए दिलों की धड़कन बन जाते हैं।

    पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में भावनात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने लिखा कि मूसेवाला आज भी अपने गीतों और यादों के जरिए लोगों के दिलों में जिंदा हैं। होली जैसे खुशियों के पर्व पर आई इस पोस्ट ने यह साबित कर दिया कि सिद्धू मूसेवाला सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की भावना थे — और रहेंगे।

    गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की असामयिक मृत्यु के बाद भी उनके प्रति लोगों का प्रेम और सम्मान कम नहीं हुआ है। त्योहारों और खास मौकों पर उनके परिवार या आधिकारिक पेज से साझा की जाने वाली पोस्टें फैंस को भावुक कर देती हैं।

     

  • Punjab News: इजराइल-इरान की जंग से दुबई में फंसा Honeymoon मनाने गया Couple

    Punjab News: इजराइल-इरान की जंग से दुबई में फंसा Honeymoon मनाने गया Couple

    मानसाः इजराइल-इरान में जंग लगातार जारी है। वहीं इस जंग के कारण विदेशों में कई भारतीय फंस गए। दोनों देशों की जंग के कारण फंसे भारतीय को लेकर परिवार चितिंत है। वहीं जिले के सरदूलगढ़ से हनीमून मनाने दुबई गया नवविवाहित कपल जंग के कारण वहीं फंस गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह और उनकी पत्नी की वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को थी, लेकिन उड़ान रद्द होने से वे घर नहीं लौट पा रहे हैं। जिसके बाद गुरप्रीत ने फोन कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी है, लेकिन हालात को लेकर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

    गुरप्रीत के पिता गुरजंट सिंह ने भावुक होकर कहा कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी चला लेते हैं और दिन भर खबरों पर नजर रहती है। गुरप्रीत सिंह के पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि घर में किसी का भी मन काम में नहीं लग रहा है। उन्होंने कहा कि हम सुबह उठते ही सबसे पहले टीवी चला लेते हैं। दिन भर खबरों पर नजर रहती है। हर नई अपडेट के साथ दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

    गुरजंट सिंह ने यह भी बताया कि बेटे से रोजाना फोन पर बात हो जाती है। पिता के मुताबिक, गुरप्रीत ने परिवार को बताया है कि वह सुरक्षित हैं और होटल में ही ठहरे हुए हैं। वहां भारतीय दूतावास की ओर से भी उनसे संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। गुरजंट सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक वे घर नहीं लौट आते, चैन कैसे आएगा?

    परिवार के अन्य सदस्य भी लगातार प्रार्थना कर रहे हैं कि हालात जल्द सामान्य हों और उड़ानें बहाल हों ताकि उनका बेटा-बहू सकुशल लौट सकें। गुरजंट सिंह ने सरकार से अपील की है कि दुबई में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विशेष इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि जैसे पहले भी संकट के समय सरकार ने अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला है, वैसे ही इस बार भी शीघ्र कदम उठाए जाने चाहिए।

  • Punjab News: दिन दहाड़े 2 व्यक्तियों का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े 2 व्यक्तियों का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के सरदूलगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिन दहाड़े 2 लोगों का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 47 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ काका सिंह और उसके नौकर (माली) 45 वर्षीय बलदेव सिंह की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। लोगों ने बताया कि 10 बजे हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गोली चलने की सूचना के बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिवार में शोक की लहर छा गई। अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वे अपने माली बलदेव के साथ फार्म हाउस पहुंचने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से अपनी गोलियों का शिकार बनाया गया, गोलियां उनके सिर और आंख पर लगी है। ये हमलावर कौन थे और उन्होंने इन दोनों को अपना शिकार क्यों बनाया, सरदूलगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंचे मानसा के एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है। मृतक जसवीर सिंह के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
  • Punjab News: इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    मानसाः जिले में ट्रैक्टर चालक गुरजंट सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने पनग्रेन के इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता के बयानों पर पनग्रेन के इंस्पेक्टर, मुनिम, फैक्ट्री मालिक सहित अज्ञात 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, 20 वर्षीय मजदूर नौजवान की फ्लोर मिल में हुई मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।

    जिसके बाद मृतक के परिवार ने मिल के बाहर धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव दलेल सिंह वाला का गुरजंट सिंह ट्रैक्टर चलाकर घर का गुजारा करता था और सरकारी गोदामों से गेहूं उठाने का काम करता था। परिवार का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से गेहूं को गांवों के बजाय मानसा की एक फैक्टरी में उतारा गया, जहां ट्रेक्टर नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि इसे केवल हादसा दिखाया जा रहा है, जबकि बताए गए स्थान पर कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं।

    उन्होंने शक जताया कि नौजवान की मौत फैक्टरी के अंदर हुई है और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई जा रही है। परिवार ने पुलिस को तुरंत मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक केस दर्ज नहीं होता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतक गुरजंट सिंह की लाश सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखी गई है।

  • Punjab News: स्कूल में बच्चों से शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मांगी माफी, दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में बच्चों से शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मांगी माफी, दिया आश्वासन, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मानसा स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बन रही नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्राइमरी विंग में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और पंजाबी विषय से जुड़े कुछ प्रश्न पूछे। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिए। मंत्री ने अध्यापकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की सराहना की। इस दौरान स्कूल में कुछ बच्चे टीनशेड के नीचे पढ़ाई करते मिले। इस पर मंत्री ने उनसे माफी मांगी और आश्वासन दिया कि अगले एक महीने में उन्हें नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बिल्डिंग मिलेगी, जहां वे बेहतर माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं स्कूल के पास बने कूड़ा डंप को हटाने के लिए नगर काउंसिल को निर्देश जारी किए।

    दरअसल, स्कूल में इन दिनों करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रेनोवेशन का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण कुछ कक्षाएं अस्थायी रूप से टीन शेड के नीचे लगाई जा रही हैं। इस पर मंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि यह व्यवस्था अस्थायी है और 31 मार्च तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया। मंत्री ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और स्कूल प्रिंसिपल विजय मिढ्ढा से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। स्कूल में प्रतिदिन लगभग 250 विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। निर्माण कार्य के चलते इस बार स्कूल को बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। दौरे के दौरान मंत्री ने स्कूल परिसर और आसपास की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के आसपास स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर माहौल मिल सके। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि रेनोवेशन पूरा होने के बाद यह स्कूल क्षेत्र के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में शामिल होगा।

  • Punjab News: बादल परिवार पर बरसे CM Mann, पढ़ाई को लेकर उठाए सवाल, देखें Live

    Punjab News: बादल परिवार पर बरसे CM Mann, पढ़ाई को लेकर उठाए सवाल, देखें Live

    मानसाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सरदुलगढ़ में सरकारी आईटीआई की नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का दृष्टिकोण बहुत विशाल था और वे चाहते थे कि 9वीं कक्षा तक कोई भी छात्र फेल ना हो, लेकिन 10वीं कक्षा में उन छात्रों के अंक फेल के बराबर आते थे।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोगों की पहचान होते ही हम उन्हें निलंबित कर देते हैं। सीएम मान ने कहा कि अब जमीन वाले बड़े नहीं माने जाएंगे, बल्कि जिनके पास शिक्षा है उन्हें बड़ा माना जाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चों को शिक्षित कीजिए, बाकी सारी जिम्मेदारी मैं उठा लूंगा।

    उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि अगर किसी भी तरह की हेराफेरी हुई तो मैं उसका जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल केवल 4 स्रोतों पर काम करते हैं। मैं, मेरा पोता, मेरा भतीजा, मेरा बहनोई और मेरी भाभी।

     

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया पिता का कत्ल, भाई घायल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बेटे ने किया पिता का कत्ल, भाई घायल

    मानसाः जिले के बरेटा के पास धरमपुरा गांव में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां बेटे ने पिता का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। आरोपी ने पिता को बचाने आए भाई पर भी हमला किया और इस हमले में भाई घायल हो गया। घायल भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

    इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवार ने बताया कि गुरजंट पत्नी और बेटे सुखपाल सिंह के साथ गांव में रहते थे, जबकि उनका दूसरा 45 वर्षीय राय सिंह बेटा अलग रहता था। जानकारी के अनुसार, राय सिंह रात को दीवार फांदकर घर में घुसा और पिता पर हमला कर दिया।

    इस झड़प के दौरान उसने अपने भाई सुखपाल सिंह को भी घायल कर दिया। थाना हेड मेला सिंह ने बताया कि मृतक गुरजंट सिंह का शव अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। घायल सुखपाल सिंह का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: मां चरणकौर ने शेयर की नई पोस्ट, बंटी बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मां चरणकौर ने शेयर की नई पोस्ट, बंटी बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    मानसाः दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की कमाई को लेकर चल रहे विवाद में अब पुलिस ने मूसेवाला की मां चरण कौर की शिकायत पर म्यूजिक कंपनी और उससे जुड़े दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे के कमाए करीब 30 करोड़ रुपये का हिसाब अब तक साफ नहीं किया गया है। वहीं बीते दिन माता चरण कौर ने नई पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह कभी भी अपनी पर्सनल बातें सोशल मीडिया पर लेकर नहीं आना चाहते थे। लेकिन जब उनकी ऑडियों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया तो सच साफ करना जरूरी हो जाता है।

    उन्होंने बैंस को लेकर कहा कि बंटी बेटे जो आप कह रहे हो कि हमारा कोई लेना-देना नहीं है तो फिर एक मां की ऑडियो को पब्लिक करके कहानी बनाना ठीक नहीं है। आगे लिखा है कि 2022 में सुखदीप की मौत के 4 दिन बाद 4 जून 2022 बंटी कॉट्रैक्टर लेकर उनके घर आया था। उस दौरान वह बेटे की मौत को लेकर दुख के दौर में थे। माता का आरोप हैकि उनसे पुरानी तारीख 2020 अगस्त करवाकर बंटी गया था।

    इतनी जल्दी क्यों थी। माता ने कहा कि इस हालातों में कॉट्रैक्टर साइन करवाना ठीक नहीं था। उन्होंने बंटी से कहा कि हिसाब-किताब सारा उनके पास था। हमने सिर्फ उस पर भरोसा किया था। उस दौरान बंटी ने कहा था कि इतने पैसे वन डिजिटल से अकाउंट से इकट्ठे ना लें। नहीं तो टैक्स का मसला हो सकता है। माता ने कहा कि वह कभी शबीर मोमिन को मिले ही नहीं है और ना ही उनका बेटा कभी शबीर से मिला है।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर बंटी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि माता ने एक स्टेटस पोस्ट किया है और कहा कि उन्होंने शबीर का कभी नाम नहीं सुना था। बंटी ने कहाकि ने उसने अपनी चैट से ढूंढकर शबीर से मुलाकात के कुछ सक्रीन शॉर्ट पोस्ट किए है, जिसमें उनकी मुलाकात के बारे में सारा पता चल जाएगा। वहीं बंटी ने कहा कि मूसेवाला के माता-पिता से कहा कि वह उनके साथ मिलकर मीडिया के सामने जब कहे वह लाइव होकर बैठने को तैयार है। बंटी ने कहा कि जो चीज गलत है वह भी इंटरव्यू में बता दी है और जो सही है वह भी उसने इंटरव्यू में बता दी है।