Category: Punjab>Mansa

  • Punjab News: बिजली विभाग के कर्मचारी से परेशान होकर किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली विभाग के कर्मचारी से परेशान होकर किसान ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, देखें वीडियो

    मानसाः जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां, बिजली विभाग के कर्मचारियों से परेशान होकर एक किसान ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किसान ढाई एकड़ जमीन का मालिक था। बिजली विभाग द्वारा मोटर कनेक्शन तब्दील न किए जाने की परेशानी बताते हुए विभाग के दो कर्मचारियों के नाम सुसाइड पत्र लिखे मिले है।

    मानसा जिले के गांव धलेवां के किसान जगराज सिंह द्वारा कई साल पहले मोटर कनेक्शन खरीदा गया था और कनेक्शन बेचने वाले किसान द्वारा पूरी प्रक्रिया कर उक्त किसान को कनेक्शन देने की विभाग को अपील भी की थी मृतक किसान के भाई दर्शन सिंह ने बताया कि उनके भाई जगराज सिंह द्वारा गर्ने गांव के एक किसान से मोटर कनेक्शन लिया था और उन्होंने पूरी प्रक्रिया कर कनेक्शन देने का विभाग को लिखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को कई बार उनका भाई रिश्वत भी दे चुका था लेकिन उन्होंने कनेक्शन उनके नाम नहीं किया और उन्हें परेशान करते रहे। जिसके चलते उन्होंने जहरीला पदार्थ निकालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।

    वहीं किसान नेता महेंद्र सिंह और जगजीत सिंह ने बताया कि मृतक किसान जगराज सिंह को बिजली विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते ये कदम उन्होंने उठाया। जब तक बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।

  • Punjab: पंजाब मंडी बोर्ड का JE टर्मिनेट, SDO को नोटिस जारी

    Punjab: पंजाब मंडी बोर्ड का JE टर्मिनेट, SDO को नोटिस जारी

    मानसा: सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने आज कार्रवाई करते हुए जेई को टर्मिनेट कर दिया है। दरअसल, मार्केट कमेटी भीखी के माखा चहलां विशेष संपर्क मार्ग पर औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण में खामियां पाई गई। जिसके बाद जेई के खिलाफ सीएम फ्लाइंग स्क्वाड ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि खराब क्वालिटी की सड़क निर्माण के कारण पंजाब मंडी बोर्ड के जेई गुरप्रीत सिंह को टर्मिनेट कर दिया गया है।

    इसी के साथ ही उपमंडल अधिकारी SDO चमकौर सिंह को नोटिस जारी किया गया है। वहीं एसडीओ के अधीन आने वाले सभी कार्य तुरंत प्रभाव से वापस लिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार का साफ संदेश है कि राज्य में सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसे में उनके द्वारा लगातार सड़क की जांच की जाएगी और इसी तरह से लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, टीम ने चेकिंग के दौरान SDO को कहा कि बर्म के साथ कुछ तो लगा दो, जब हैवी ट्रैफिक निकलेगा, तो सड़क टूट जाएगी।

    इसके बाद टीम ने सड़क के सैंपल लिए। एक वर्ग गज एरिया की पैमाइश कर सड़क को उखाड़कर उसकी लुक निकाली गई। फिर कॉन्ट्रैक्टर से पूछा गया आपने क्या किया है, पीसी डाली है। अधिकारी ने उससे पूछा कि क्या आपको अंदाजा है कि कितना वेट चाहिए?। ठेकेदार ने कहा 4800 ग्राम। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सील कोट डालने के बाद 5250 ग्राम वेट होना चाहिए, जबकि सड़क पर सील कोट बिल्कुल फ्रेश पड़ा था। इसके बाद सैंपल को सील किया गया और अटैच किया गया। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे एक्शन लिया गया।

     

     

  • Punjab News: बेखोफ लुटेरों ने Hunger Point को बनाया निशाना, पिस्तौल के बल पर नकदी लूटकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: बेखोफ लुटेरों ने Hunger Point को बनाया निशाना, पिस्तौल के बल पर नकदी लूटकर फरार, देखें CCTV

    मानसाः जिले के भीखी कस्बे में लुटेरों द्वारा बेखोफ होकर पिस्टल के बल पर लूट को अंजाम देने का मामला सामने आया है। दरअसल, बीती रात करीब 10 बजे के आसपास 3 नकाबपोश लुटेरों ने हंगर प्वाइंट नामक एक फूड आउटलेट पर लुटेरों ने धावा बोल दिया और पिस्तौल की नोक पर 30,000 रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि यह घटना भीखी विंड पुलिस स्टेशन से मात्र 500 मीटर की दूरी पर घटित हुई।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, देर रात 3 युवक जिनमें दो के मुंह पर कपड़ा बंधा था और एक बेखोफ बिना मुंह ढके हंगर प्वाइंट में घुसे। उन्होंने वहां मौजूद कैशियर और स्टाफ को पिस्तौल दिखाकर धमकाया और कैश काउंटर में रखी रकम लूट ली। लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त सिर्फ कागजों पर ही सीमित है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत किया जाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: Police ने आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: Police ने आरोपियों का किया Encounter, देखें वीडियो

    मानसा: जिले में गोलीबारी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को आज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीआईए और सिटी वन मानसा पुलिस ने संयुक्त अभियान के बाद भीखी के पास मुठभेड़ के दौरान दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

    पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस से घिरा देखकर उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक .32 बोर की पिस्टल 1 कारतूस और 1 कारतूस, एक .30 बोर की पिस्टल, 8 कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ़्तारी से गैंगस्टर गिरोह की एक कड़ी टूट गई है और उनके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कुछ दिन पहले मानसा में कई जगहों पर फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। सीआईए और सिटी वन पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की और भीखी इलाके में नाकाबंदी के दौरान उन्हें घेरकर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

  • Punjab News: 3 अलग-अलग जगहों पर गोलियां चलने के विरोध में आज शहर बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 अलग-अलग जगहों पर गोलियां चलने के विरोध में आज शहर बंद, देखें वीडियो

    मानसा : शहर में पिछले दिनों बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा शहर के 3 अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की गई। वहीं फायरिंग के विरोध में आज लोगों द्वारा शहर को पूरी तरह बंद रखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक फायरिंग करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, शांतिपूर्ण तरीके से रोष जारी रहेगा। शहरवासियों के समर्थन में मानसा बार काउंसिल ने भी आज कानूनी कामकाज बंद रखने का ऐलान किया है। वकीलों का कहना है कि भीड़-भाड़ वाले बाजार में गोलाबारी करना शहर की कानूनी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। दरअसल, पिछले दिन बदमाशों ने 3 अलग-अलग व्यापारियों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। एक कीटनाशक दवाइयों की दुकान पर दो गोलियां चलाई गईं। दुकानदार बाल-बाल बच गया, पर घटना के बाद शहर में खौफ का माहौल बन गया। बरसाती बाजार क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दोषी घटना के तुरंत बाद फरार हो गए। रास्ते में एक एक्टिवा पर सवार 2 महिलाओं से भी उनकी टक्कर हुई। घटना में एक्टिवा सवार महिलाएं भी गिर गई थी। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। व्यापारियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े शहर के बीचों-बीच इतनी आसानी से गोलियां चल सकती हैं, तो फिर सुरक्षा के दावों का क्या मतलब है? शहर भर में पुलिस से तुरंत कार्रवाई और दोषियों की गिरफ़्तारी की मांग उठ रही है।    
  • Punjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक का हुआ Online चालान

    Punjab News: घर के बाहर खड़ी बाइक का हुआ Online चालान

    मानसाः पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटे जा रहे है। लेकिन इस ऑनलाइन चालान काटने को लेकर एक विवाद सामने आया है। दरअसल, लहरागागा के गांव गागा के रहने वाले फौजी अमरजीत सिंह का घर के बाहर खड़े मोटरसाईकिल का चालान काटा गया। अमरजीत सिंह ने बताया कि वह 23 अक्टूबर पठानकोट में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी। शाम के लगभग 4 से 5 बजे के बीच उसे एक संदेश आया कि आपके मोटरसाइकिल का चालान कटा है। जब उस संदेश के लिंक से चालान की कॉपी निकाली तो उस पर जाली नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल की फोटो भी साथ में दिखाई दी।

    फौजी अमरजीत सिंह ने कहा कि मेरी मोटरसाइकिल का चालान कटा गया है जबकि मेरी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी है। फौजी ने प्रशासन से मांग की कि जो व्यक्ति मेरी मोटरसाइकिल का नंबर, या व्हीकल में जाली नंबर लगाकर चला रहा है, उसके खिलाफ प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह इस मोटरसाइकिल का चालान नहीं भरेंगा। इसकी जिम्मेदारी ट्रैफ़िक पुलिस या प्रशासन की है, जो लोग जाली नंबर प्लेटें लगा कर वाहनों को चला रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

    आज के समय में पुलिस ऑनलाइन दस्तावेज़ तो चेक कर लेती है, मगर नंबर प्लेट जाली है या असली, इसकी जांच नहीं करती, जिसके कारण उस जाली नंबर प्लेट पर पुलिस ने चालान तो काट दिया लेकिन यह हरजाना फौजी को भुगतना पड़ रहा है। पुलिस को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि कोई ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 6 महीने के बच्चे का मां-बाप ने किया 1.80 लाख में ‘सौदा’

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! 6 महीने के बच्चे का मां-बाप ने किया 1.80 लाख में ‘सौदा’

    मानसा: पंजाब में ‘चिट्टा’ के नशे का घरों को बर्बाद करने का स्तर कितना भयावह हो गया है, इसका एक दिल दहला देने वाला और शर्मनाक मामला मानसा जिले से सामने आया है। जहां नशे की दलदल में फंसे और पैसे की तंगी ने एक मां-बाप को इतना मजबूर कर दिया कि उन्होंने ‘चिट्टे’ के लिए अपने जिगर के टुकड़े, 6 महीने के बच्चे को ही बेच दिया। यह हृदयविदारक आरोप गोर्मन कौर और संदीप सिंह नामक पति-पत्नी पर लगाया गया है।

    दोनों ही कई वर्षों से ‘चिट्टा’ के आदि हैं। इस मामले का सबसे दुखद पहलू यह है कि आरोपी मां, गोर्मन कौर, कभी स्टेट लेवल की खिलाड़ी रह चुकी है। जानकारी के मुताबिक, दोनों (गोर्मन और संदीप) की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों ने साथ में नशा करना शुरू कर दिया और समय के साथ वे इसकी गंभीर लत का शिकार हो गए। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद, जब नशे की भूख और आर्थिक तंगी बढ़ी, तो दोनों ने अपने 6 महीने के बच्चे को बुढ़लाडा के एक परिवार को 1,80,000 (1 लाख 80 हजार) में बेच दिया।

    इस पूरे सौदे को छुपाने के लिए, इसे एक कानूनी ‘गोधनामा’ का रूप दिया गया। ब्रेटा पुलिस ने बताया कि इस गोधनामे के आधार पर अदालत में कार्रवाई संभव है। हालांकि, किसी भी गोधनामे में यह शर्त होती है कि बच्चे बदले किसी रकम नहीं ली गई है, पर यहां सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है, जिसकी जांच की जा रही है। यह मामला न केवल नशे के खतरनाक प्रभाव की एक भयावह तस्वीर प्रस्तुत करता है, बल्कि समाज को यह भी दिखाता है कि ‘चिट्टा’ ने पंजाब के कितने ही घर तबाह कर दिए हैं।

  • Punjab News: बेरहमी से कत्ल, आरोपियों ने व्यक्ति का सिर, हाथ और दोनों टांगे काटकर फेंकी लाश

    Punjab News: बेरहमी से कत्ल, आरोपियों ने व्यक्ति का सिर, हाथ और दोनों टांगे काटकर फेंकी लाश

    मानसाः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मानसा गांव में उस दौरान हड़कंप मच गया, जब एक युवक का बेहरमी से कत्ल कर शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने तेजधार हथियार से मृतक के दोनों हाथ और दोनों टांगें काटी हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतक का सिर भी धड़ से अलग था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल, मृतक के शव को पुलिस ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

  • Punjab News: PRTC Bus की चपेट में आने से स्कूल जा रहे 2 बच्चों की मौत

    Punjab News: PRTC Bus की चपेट में आने से स्कूल जा रहे 2 बच्चों की मौत

    मानसाः जिले के लालियावाली गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां पीआरटीसी बस की चपेट में आने से 2 स्कूल की बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोना और 7 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों मासूम बच्चियों को व्यक्ति एक्टिवा पर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था।

    इस दौरान अचानक एक सरकारी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चियों की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्ज़े में ले लिया है।

  • Punjab News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की हुई मौत

    Punjab News: सड़क हादसे में 2 नौजवानों की हुई मौत

    एक नौजवान की 6 माह पहले हुई थी शादी

    मानसाः जिले के गांव तामकोट के पास सड़क हादसे में 2 नौजवानों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 2 नौजवानों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय जसपाल दास पुत्र अमरनाथ निवासी रल्ला और 32 वर्षीय गगन शर्मा पुत्र शिवजी राम निवासी अकालियां, मानसा के रूप में हुई है। ये दोनों नौजवान मानसा में रेडिमेड कपड़ों की दुकान पर काम करते थे और वह अपने घर वापस लौट रहे थे। जहां रास्ते में उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर दोनों गांवों में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार जसपाल दास की लगभग 6 महीने पहले शादी हुई थी। जबकि गगन शर्मा एक बच्चे के पिता थे। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।