Category: Punjab>Mansa

  • Punjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियार से किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक सवारों पर तेजधार हथियार से किया हमला, महिला की मौत, देखें वीडियो

    मानसाः जिले में तेजधार हथियार से महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दो महिलाएं और एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बुडलाडा से गांव खोखर जा रहे थे। इस दौरान उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना में एक महिला की मौत हो गई।

    जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मूसेवाला के पिता, करेंगे बेटे का सपना पूरा

    Punjab News: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे मूसेवाला के पिता, करेंगे बेटे का सपना पूरा

    बठिंडा : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ऐलान किया है। मूसेवाला ने कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बलकौर सिंह ने 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव मानसा से लड़ने की घोषणा की है। सिद्धू मूसेवाला ने 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन आप उम्मीदवार से हार गए थे। अब अगले विधानसभा चुनाव में उनके पिता चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह हर हाल में यह चुनाव लड़ना चाहते हैं ताकि राजनीति में आकर अपने बेटे को इंसाफ दिला सकें। बलकौर सिंह कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    हालांकि बलकौर सिंह ने पहले राजनीति में आने के संकेत दिए थे, लेकिन रविवार को उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह मानसा से अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अपने बेटे की तस्वीर लेकर विधानसभा जाएं, क्योंकि उनका बेटा 2022 में विधानसभा नहीं जा सका। ऐसे में वह विधानसभा चुनाव लड़कर बेटे के सपने को पूरा करना चाहेंगे। कांग्रेस पार्टी के एक पर्यवेक्षक मानसा जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने मानसा पहुंचे थे। अन्य पदाधिकारियों के अलावा, बलकौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा था कि अपने बेटे को खोने के बाद लोग मुझसे दूर हो जाएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि मानसा के लोग अभी भी हमारे साथ खड़े हैं, जिससे मुझे राजनीतिक लड़ाई लड़ने की बहुत ताकत मिलती है। चूंकि लड़ाई कठिन है और मेरे पास ज़्यादा जनशक्ति नहीं है, मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे साथ खड़े रहेंगे और हमारी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। मानसा से चुनाव हारने के तुरंत बाद, मूसेवाला की 29 मई, 2022 को मानसा के पास जवाहरके गांव में हत्या कर दी गई। बलकौर सिंह के भाई चमकौर सिंह ने बताया कि परिवार को उम्मीद थी कि कांग्रेस उन्हें टिकट देगी। उन्होंने आगे कहा कि हमने बड़ी लड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए जा रहे आप नेता की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए जा रहे आप नेता की सड़क हादसे में मौत

    मानसा: पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद खराब हो गए है। वहीं आज एक बार फिर से पंजाब में बारिश शुरू हो गई है। जिसके कारण सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ौतरी होने लग गई है। वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों में ट्रैक्टर के जरिए लोगों की मदद कर रहे आम आदमी पार्टी के नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक की पहचान नवनीत सिंह नीतू निवासी गांव ढैपई के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि वह बाढ़ पीड़ितों के पशुओं का चारा लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। नवनीत सिंह नीतू हल्का मानसा से आम आदमी पार्टी यूथ क्लब के कोऑर्डिनेटर थे। वह लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए थे। बाढ़ पीड़ितों के पशुओं के लिए चारा ले जा रहे थे, तभी मूसा कैंचियां के पास उनका ट्रैक्टर बैल से टकरा गया और नेता के गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

     

  • Punjab News: 4 बहनों के इकलौते भाई का गोलियां मारकर किया कत्ल

    Punjab News: 4 बहनों के इकलौते भाई का गोलियां मारकर किया कत्ल

    मानसाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बुढलाडा में देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। मृतक 4 बहनों का इकलौता भाई था। सेवक सिंह की पिछले कई दिनों से दूसरे ग्रुप के साथ खींचातानी चली आ रही थी, इसी दौरान रात में किसी निजी होटल में समझौते को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।

    वहां दूसरी पार्टी ने युवा सेवक सिंह को गोली मार दी। इस घटना में सेवक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके संबंध में जब शहर में पता लगा तो परिवारिक सदस्य समेत शहर के लोग सिविल अस्पताल में एकत्रित हुए और इंसाफ की मांग की। मृतक चार बहनों का अकेला भाई था। मृतक युवक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले शराब के ठेकेदारों के करिंदों के साथ झगड़ा हुआ था।

    जिसके बारे में समझौता करने की बात चल रही थी और उन्हें मृतक युवक सेवक सिंह को समझौते के लिए बुलाया गया था। लेकिन वहां पहले ही मौजूद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाकर सेवक सिंह की हत्या कर दी गई। बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: जानलेवा बनी बारिश, चाचा और भतीजे की मौत

    Punjab News: जानलेवा बनी बारिश, चाचा और भतीजे की मौत

    मानसाः पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। मानसा जिले के सरदूलगढ़ इलाके के गांव चैनेवाला में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक घर की छत गिरने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई। यह घटना देर रात लगभग 1:30 बजे हुई, जब दोनों सो रहे थे।

    गांव वालों के अनुसार, 35 वर्षीय मृतक बलजीत सिंह एक बहुत ही गरीब परिवार से था और दिहाड़ी मजदूरी करके अपने घर का गुजर-बसर करता था। बीती रात हुई बारिश के कारण उनके कच्चे मकान की छत गिर गई, जिससे मलबे के नीचे दबकर उसकी और उसके भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद, दोनों के शव सरदूलगढ़ के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। गांव वाले और समाजसेवी संस्थाओं ने सरकार से इस गरीब परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है, ताकि परिवार को इस मुश्किल वक्त में कुछ सहारा मिल सके। यह हादसा प्रदेश में भारी बारिश से हो रहे नुकसान और कमजोर घरों में रहने वाले लोगों की बदहाली को दर्शाता है।

  • Punjab News: बारिश में रहें सावधान, ऐसे भी हो सकता है हादसा, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश में रहें सावधान, ऐसे भी हो सकता है हादसा, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई गांवों में लोगों के घरों और खेतों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

    इसी बीच एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मानसा जिले के गांव जवाहरके में एक बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल से सड़क पर जा रहा था कि अचानक एक कच्ची दीवार भरभरा कर उस पर गिर गई। दीवार गिरने के बाद बुजुर्ग मलबे और बारिश के पानी में दब गए जिससे साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 58 वर्षीय किसान जगजीवन सिंह के तौर पर हुई है। यह पूरी घटना पास लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और सभी हैरान हैं कि इस तरह का भी कोई हादसा हो सकता है। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और लोगों को ऐसे मौसम में बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है।

  • Punjab News: पूर्व विधायक विजय सिंगला भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़, एक और केस दर्ज

    Punjab News: पूर्व विधायक विजय सिंगला भ्रष्टाचार मामले में नया मोड़, एक और केस दर्ज

    मानसाः आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंगला से जुड़ा भ्रष्टाचार का मामला फिर से खुलने लगा है। इस मामले को लेकर मोहाली में एक और मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सिंगला मामले का सीधा जिक्र किया गया है।

    जानकारी अनुसार, विजय सिंगला के कथित ऑडियो से छेड़छाड़ की कोशिश की गई थी। पूर्व एफएसएल निदेशक अश्विनी कालिया पर सबूत मिटाने की कोशिश के आरोप लगे है। जांच के दौरान पता चला है कि कालिया ने ऑडियो शाखा में तैनात एक महिला अधिकारी से आधिकारिक मुहर मांगी थी, लेकिन जब उसने मुहर नहीं दी, तो उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और पुराने मामले के सबूतों से छेड़छाड़ की गुत्थियों को सुलझाने की कोशिश जारी है।

  • Punjab News: कोर्ट ने सुनाई सजा तो 23 वर्षीय युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

    Punjab News: कोर्ट ने सुनाई सजा तो 23 वर्षीय युवक ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हालत गंभीर

    मानसाः जिले की कोर्ट परिसर में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने कोर्ट परिसर में दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दरअसल, आज जैसे ही मानसा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एक केस में युवक को 7 साल की सजा सुनाने का आदेश पारित किया, दोषी ने अदालत परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮਾਨਸਾ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਸਜ਼ਾ ਸੁਣਦੇ ਹੀ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੇ ਮਾਰੀ ਛਾਲ, ਹਸਪਤਾਲ ‘ਚ ਦਾਖ਼ਲ

    इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सिविल अस्पताल मानसा में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मरीज को पटियाला के रजिंद्रा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

    अभियुक्त पक्ष की वकील सुखचैन सिंह धालीवाल ने बताया कि 23 वर्षीय हरभजन सिंह निवासी बीरेवाला डोगरा के खिलाफ लड़की को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में थाना बोहाना में 2023 में धारा 363/366 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में आज कोर्ट ने उसे 7 साल की सजा सुनाई है। जिसके बाद युवक ने कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। डॉक्टरों द्वारा युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

     

  • Punjab News: मूसेवाला के कातिलों को लेकर पिता बलकौर का आया बयान, शेयर की पोस्ट

    Punjab News: मूसेवाला के कातिलों को लेकर पिता बलकौर का आया बयान, शेयर की पोस्ट

    मानसाः मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को 2 साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक मामले को लेकर जांच चल रही है। वहीं मूसेवाला के आरोपियों कोलेकर पिता बलकौर सिंह में अभी भी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बेटे सिद्धू मूसेवाला की हत्या में न्याय मिलने में देरी की बात कही है। उन्होंने न्यायप्राप्ति में हो रही देरी, पक्षपात और अपने परिवार की निजता के उल्लंघन पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “जवाब मायने तभी रखते हैं जब समय पर दिए जाएं” और कानून के बावजूद निष्पक्षता का सवाल बना रहता है।

    सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि वे जवाब मायने नहीं रखते जो समय पर न दिए जाएं, पर कानूनी तौर पर हर नागरिक को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन वह पक्ष कितना निष्पक्ष है, यह अलग बात है। कहते हैं कि सुख का पर्दा और आमदनी का पर्दा, ये कुछ अहम परदे हर इंसान को रखने चाहिए, लेकिन हमारे साथ तो कुछ भी हमारे पक्ष का नहीं हुआ। मुझे लगता है कि मेरे बेटे का ही शायद ऐसा कत्ल है जिसके कातिल तक ने भी इंटरव्यू किए हैं। अगर मेरे परिवार ने इंसाफ का पक्ष रखा, तो उसे भी यह कहकर दरकिनार कर दिया गया कि हमें तो इंसाफ ही नहीं चाहिए। और अब हमारे हक की मेहनत के लिए अगर हम सवाल करें, तो उस अर्जी के निजी पक्ष को सार्वजनिक कर दिया गया।

    पर एक बात है, जब सहने वाले बोलने लग जाएं, तो वे अक्सर हर किसी की आंख में खटकने लगते हैं। हमारे साथ और कितना धक्का, और कितने धोखे बाकी हैं जो करने हैं? हम अपनी उम्र के लिहाज से बहुत कुछ सह रहे हैं। आज हमारी आमदनी को लेकर जो बातें हो रही हैं, उन पर मैं यही कहना चाहता हूं कि यह मेरी, मेरे परिवार की, और मेरे पुत्र की दिन-रात की तपस्या है, और मेरे बच्चे के शब्दों का मूल्य किसी भी अंक में मापा नहीं जा सकता। मेरे भी परिवार के सदस्य हैं जो हमेशा मेरी ओर उम्मीद से देखते हैं कि मैं इन मुश्किलों को सुलझा सकता हूं। पर आखिर कब तक हम यह सब सहें? कब तक हम ही तड़पें?

     

     

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति की तोड़ी टांगे

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, व्यक्ति की तोड़ी टांगे

    मानसा: जिले के गांव कुलरिया में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ व्यक्तियों ने व्यक्ति पर गोलियां चला दीं। इस घटना में रवि नामक हमलावारों द्वारा टांगे तोड़ दी गईं। घायल व्यक्ति को ईलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे पठानकोट के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं घटना को लेकर चौकी इंचार्ज कुलरिया अवतार सिंह का कहना है कि देर रात में लड़ाई की शिकायत मिली है। इस दौरान रवि नामक व्यक्ति की टांगे तोड़ने की बात कही जा रही है। इन दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी थी, जिसके कारण यह झगड़ा हुआ है। रवि बिजलीघर के पास काम कर रहा था और घायल होने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल व्यक्ति के बयान दर्ज किए जाने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।