Category: Punjab>Mansa

  • विदेश में Punjabi नौजवान संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

    विदेश में Punjabi नौजवान संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

    मानसाः कनाडा में लगातार पंजाबी नौजवानों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं अब ब्रिटिश कोलंबिया प्रदेश के सरी शहर से एक और पंजाबी युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसा जिले से संबंध रखने वाले उक्त युवक का नाम नवदीप सिंह (25) बताया जा रहा है और वह ट्रक ड्राइवर है।

    पिछले दिन वह सरी स्थित अपने एक परिचित के यहां ठहरा था और इसी दौरान उसकी अचानक लापता होने की खबर मिली। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न पहलुओं से गहन जांच करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

  • Punjab News: नशा तस्करी में पार्षद गिरफ्तार, घर पर चला पीला पंजा

    Punjab News: नशा तस्करी में पार्षद गिरफ्तार, घर पर चला पीला पंजा

    मानसाः पंजाब सरकार द्वारा जहां नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, वहीं अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन द्वारा पीला पंजा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते वार्ड नंबर 16 के मौजूदा पार्षद के घर पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने पार्षद के घर पर पीला पंजा चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। बीते दिन पार्षद नशे के साथ गिरफ्तार किया गया था।

    बताया जा रहा है कि पार्षद के खिलाफ पहले भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम काला राम कांसल ने बताया कि जिन लोगों ने नगर कौंसिल की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया था, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज वार्ड नंबर 16 के पार्षद अजय कुमार बोनी द्वारा किए अवैध कब्जे पर पीला पंजा चलाया गया है। यह कार्रवाई पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति इस जगह पर नशा सप्लाई करता था और कल ही उसे नशे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

    उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान मानसा के एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। वार्ड नंबर 16 के वर्तमान पार्षद अजय कुमार बोनी के खिलाफ पहले भी 16 मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध अभियान के तहत आज सरकारी संपत्ति पर किए गए अवैध कब्जों के चलते बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

     

  • Punjab News: फॉर्च्यूनर गाड़ी पलटने से 2 की मौत, 2 अन्य घायल

    Punjab News: फॉर्च्यूनर गाड़ी पलटने से 2 की मौत, 2 अन्य घायल

    मृतक की 3 महीने पहले हुई थी शादी, दूसरे ने जाना था विदेश

    मानसाः जिले के गांव चकेरियां में फॉर्च्यूनर गाड़ी भयानक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, रास्ते में गाड़ी पलटने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान गगन सिंह और अमन सिंह के रूप में हुई है। मृतकों में गगन सिंह नामक युवक की शादी मात्र 3 महीने पहले हुई थी और वह शादी करने के लिए अमेरिका से पंजाब आया था, जबकि दूसरा युवक अमन सिंह उसकी मासी का बेटा है, जिसने विदेश जाने के लिए आवेदन किया हुआ था। मृतक युवक अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन कार के सामने कुत्ता आने के कारण कार बेकाबू हो गई और इस हादसे में गाड़ी पलटने से यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
  • Punjab News: कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

    Punjab News: कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

    मानसाः जिले में कूलर फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मानसा के गांव अहमदपुर में स्थित कूलर फैक्टरी में आग लगी है। घटना के दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव वासियों की मदद से फैक्टरी में से कूलर बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

  • Punjab: तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 2 युवकों की मौत

    मानसा: पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच ताजा मामला पंजाब के मानसा से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। मानसा जिले के वेयर गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी के मुताबिक, मानसा जिले के वरे गांव में देर रात एक तेज रफ्तार कार सड़क पर आ रही थी। जहां तेज रफ्तार कार अचानक पुलिया से टकराकर एक घर में टकराकर पलट गई, जिसमें सवार युवक मनी सिंह गांव अक्कांवाली और ज्योति सिंह मानसा की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात करीब 10:30 बजे यह कार पुलिया से टकरा गई तेज रफ्तार में पलटी और एक घर में जा घुसी, मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और इन युवकों के शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।