Category: Breaking News|Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: Punjab Kesari Group के Hotel Park Plaza पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Punjab Kesari Group के Hotel Park Plaza पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    भारी पुलिस बल सहित डिच मशीनें लेकर पहुंचे MTP Meharban Singh

    जालंधर: सिविल लाईन्स स्थित होटल Park Plaza के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की चल रही कानूनी लड़ाई के बीच आज नगर निगम का बिल्डिंग विभाग डिच मशीनें एवं भारी पुलिस बल लेकर होटल पार्क प्लाजा के अवैध हिस्से को डिमोलिश करने पहुंचा है इस कारवाई का नेतृत्व MTP Meharban Singh द्वारा किया जा रहा है उनके साथ ATP Ravinder Singh, ATP Vikas Dua, Draftman Shavinder Kaur, Inspector Ajay Kumar शामिल है।

    मिली जानकारी अनुसार बीते समय दौरान Hotel Park Plaza की निगम की ड्राईंग ब्रांच द्वारा पैमाईश की गई थी जिसमें होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया गया था जिसे आज डिमोलिश करने के लिए निगम प्रशासन लाव लश्कर लेकर पहुंचा है वहीं दूसरी तरफ इस मामले को राजनिती रंगत देने के लिए Congress Party पूर्व विधायक Rajinder Berry, पार्षद Sherry Chadha सहित कई लोग पहुंचे है जोकि MTP Meharban Singh के साथ तीखी बहस कर रहे हैं। Meharban Singh ने कहा कि इस संबंधी Session Court में केस की सुनवाई जिसमें अदालत द्वारा Punjab Kesari (चोपड़ा होटल्स प्राईवेट लिमिटिड) के Hotel Park Plaza को कोई राहत नहीं दी गई और निगम कमिशनर संदीप रिषी के आदेशों के बाद आज कारवाई करने के लिए टीम भेजी गई है। मिली जानकारी अनुसार डिच मशीन द्वारा होटल पार्क प्लाजा के दो पिल्लरों को डिमोलिश किया गया है बाकी की कारवाई अभी जारी है। जल्द ही खबर अपडेट की जाएगी जुड़े रहिए Encounter News के साथ..

     

  • Jalandhar Heights में Cambridge School की छात्रा की मौत, परिवार ने किए सनसनीखेज खुलासे, देखें Live

    Jalandhar Heights में Cambridge School की छात्रा की मौत, परिवार ने किए सनसनीखेज खुलासे, देखें Live

    जालंधर (Ens): 66 फुटी रोड पर स्थित जालंधर हाईट्स फ्लैट में नौवी छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। हालाँकि परिवार ने आशंका जताई है कि बेटी की हत्या की गई है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय भूविका के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है।

    बच्ची के पिता सुनील सिंघला ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं कक्षा के विद्यार्थी थी और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बारादरी में पढ़ती थी। वह रोजाना Urban State Phase 2 कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की ब्रांच में Tennis खेलने जाती थी। वह रोजाना बेटी को स्कूल छोड़कर आते थे और खुद वापिस स्कूल से लेकर आते थे।

    शुक्रवार शाम 4 बजे वह बच्ची को स्कूल छोड़कर आए थे। साढ़े पाँच बजे उन्हें कॉल आई कि बच्ची ने Jalndhar Heights Flat की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने अंशका जताई कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की है उसे मारा गया है। यह घटना F Block में हुई है।

    हैरानी की बात है कि जब बच्ची को खुद उसकी माँ ने कैंब्रिज स्कूल में छोड़ा, तो वह जालंधर हाइट कैसे पहुँच गई। जबकि बच्ची का टेनिस किट बैग स्कूल की ग्राउंड से बरामद हुआ है। इस घटना में कैंब्रिज स्कूल की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में आती नजर आ रही है। फिलहाल अभी इस घटना पर कैंब्रिज स्कूल और जालन्धर हाइट की मैनेजमेंट का कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

     

     

  • Jalandhar News: 130 की स्पीड में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 130 की स्पीड में कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, नौजवान की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर: लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में बाईक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कपिल नामक व्यक्ति ने बताया कि फ्लाईओवर के पास यह सड़क हादसा हुआ है। व्यक्ति ने बताया कि वह कार में सवार होकर हाईवे से गुजर रहा था। इस दौरान 130 की स्पीड में आ रही वेन्यू कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। चश्मदीद के अनुसार बाइक सवार सही दिशा से आ रहा था।

    कार चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीद के अनुसार कार सवार चालक को भी पता चल गया था कि बाइक सवार की मौत हो गई है, जिसके कारण वह मौके से फरार हो गया। एक घंटा बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द कार चालक को काबू कर लिया जाएगा। दूसरी और दुकान मालिक मनजीत कुमार ने बताया कि उनके सामने तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

     

  • Punjab News: Mann सरकार के बाद अब मानहानि केस में उलझा Punjab Kesari Group

    Punjab News: Mann सरकार के बाद अब मानहानि केस में उलझा Punjab Kesari Group

    Chander Aggarwal द्वारा दायर Criminal Defamation Case में Punjab Kesari के विजय चोपड़ा सहित 8 डायरेक्टर कोर्ट में तलब जालंधर: पंजाब केसरी ग्रुप की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पंजाब सरकार की कार्यवाही के बाद अब नामी बिजनेसमैन Chander Aggarwal द्वारा दायर एक मानहानि केस में माननीय अदालत ने ग्रुप के 8 लोगों को सम्मन जारी करके कोर्ट में तलब किया है। मामले की जानकारी के अनुसार साल 2023 मे भ्रामक खबरे प्रकाशित करने के मामले में नामी बिजनेसमैन चंद्र अग्रवाल का नाम बदनाम करने और अखबारी सुर्खियां बटोरने के मामले में ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास जालन्धऱ द्वारा Punjab Kesari Group के मुख्य संपादक Vijay Kumar Chopra, डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा, अमित चोपड़ा, अभिजय चोपड़ा, आरुष चोपड़ा, मनीषा अरोडा, रिचा शर्मा एवं संजय कुमार गुप्ता को 28 जनवरी 2026 को कोर्ट में पेश होने के लिए तलब किया गया है। मामले संबंधी मिली जानकारी अनुसार बिजनेसमैन चंद्र अग्रवाल एक नामी बिल्डर हैं तथा Jalandhar के 66 फुट रोड पर रियल एस्टेट के बड़े प्रौजेक्ट चला रहे हैं। जिसे बदनाम करने के उद्देश्य से एक विवादित रहे ऐप में चंद्र अग्रवाल का नाम जोड़कर बिल्डर लॉबी में झूठी एवं निराधार खबरें प्रकाशित की गई तथा इन्वैस्टरों को डराने का प्रयास किया गया था। भ्रामक खबरों का क़ड़ा संज्ञान लेते हुए बिजनेसमैन चंद्र अग्रवाल ने पंजाब केसरी ग्रुप के खिलाफ कानूनी जंग छेड़ दी और पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा, अविनाश चोपड़ा डायरेक्टर, अमित चोपड़ा डायरेक्टर, अभिजय चोपड़ा डायरेक्टर, आरुष चोपड़ा डायरेक्टर, मनीषा अरोड़ा डायरेक्टर, रिचा शर्मा डायरेक्टर एवं संजय कुमार गुप्ता सी.एफ.ओ. के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दायर किया। जिसके चलते 28 जनवरी 2026 को रचना बाहरी ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट फस्टर् क्लास, जालन्धर की अदालत में पेश होने के लिए सम्मन जारी किए गए हैं।

    इस मामले में पहले माननीय Punjab and Haryana High Court मे पंजाब केसरी समूह द्वारा पेटीशन वापिस ले ली गई थी। अब दोबारा इस मामले में पंजाब केसरी ग्रुप ने माननीय हाई कोर्ट रिव्यू पटिशन दायर की गई है, जिसकी सुनवाई जल्द होने वाली है।

  • Jalandhar News : St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर चली गोलियों के मामले में हुआ Encounter

    Jalandhar News : St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर चली गोलियों के मामले में हुआ Encounter

    जालंधर, ENS: St. Soldier College की प्रधानगी को लेकर चली गोलियों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी का एनकाउंटर किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर लाखा के तौर पर हुई है, जो नवां गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी है। जिसके बाद वह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं, इस घटना को लेकर एसएसपी हरविंदर विर्क ने चौकाने वाले खुलासे किए है। एसएसपी ने बताया कि St. soldier College की प्रधानगी को लेकर विवाद हुआ है। विधिपुर पुलिस स्टेशन मकसूदा के एरिया में यह कॉलेज है। जहां आज प्रेजिडेंट के चुनाव थे। इस मामले को लेकर कुछ लड़के अलावपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के बाहर एकत्रित हुए थे, जिसके बाद युवकों ने इकट्ठे होकर जाना था। वहीं दूसरे ग्रुप के नौजवान भी पहुंच गए। जहां नछत्तर युवक 3 से 4 लड़कों के साथ 3 गाड़ियों में पहुंचता है और उसका इन छात्रों के साथ विवाद हो जाता है। जिसके बाद वह फायरिंग कर देता है।

    इस घटना में 2 लड़कों को गोली लगी है। जिसमें एक गोपी शिवदास पुरा का है और सौरव घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एसएसपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना में इस्तेमाल हुए 3 वाहनों को रिकवर कर लिया गया है, जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News : इस इलाके में नाबालिग की हुई हत्या,  फैली दहशत, देखें Live

    Jalandhar News : इस इलाके में नाबालिग की हुई हत्या, फैली दहशत, देखें Live

    अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर लगे दुष्कर्म के आरोप

    जालंधर (ens) : बस्तीयात इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पारस स्टेट में एक नाबालिग का शव पड़ोसी के बाथरूम में मिलने से मोहल्ले में हंगामा हो गया।

    लड़की के परिजनों के मुताबिक उनकी 12 साल की बच्ची शाम से मिल नहीं रही थी। जब उन्होंने आसपास के घरों मे लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो बच्ची पड़ोसी के घर में जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को बुलाकर घर की तलाशी करवाई लेकिन कुछ नहीं मिला।

    थोड़ी देर बाद जब परिजनों ने अपने स्तर पर घर की तलाशी ली, तो बाथरूम में बच्ची की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिली। परिजनों ने आरोप लगाया कि अधेड़ उम्र वाले घर के मालिक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतारा है।

    यह देखकर परिजनों का गुस्सा अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर टूट पड़ा और मोहल्ले वासियों ने मिलकर व्यक्ति की जमकर धुनाई कर दी। यह सब पुलिस की मौजूदगी  मे हुआ लोगों ने घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था।

  • Jalandhar News: ट्रैफिक व्यवस्था हुई Zero, Online चालान काटने में पुलिस बनी Hero, लोगों के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रैफिक व्यवस्था हुई Zero, Online चालान काटने में पुलिस बनी Hero, लोगों के आरोप, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ की तर्ज पर नहीं मिल रही लोगों को ट्रैफिक की सुविधाएं

    जालंधर, ENS: महानगर में भले ही चंडीगढ़ की तर्ज टेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर दिया गया है। जहां इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के पहले फेज में 13 पॉइंट्स पर 142 हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं। यहां नंबर प्लेट रिकग्निशन के लिए 102, रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन के लिए 40 और जनरल सर्विलांस के लिए 83 बुलेट कैमरे भी लगाए गए हैं। 4 पीटीजेड कैमरे लगाए हैं जिनकी मदद से मॉनिटरिंग एनहांस होगी।

    वहीं पुलिस द्वारा अब प्रतिदिन करीब 200 वाहनों के चालान काटे जा रहे हैं। जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को शाम के समय मोबाइल पर चालान की जानकारी भेज दी जाती है। लेकिन ट्रैफिक को लेकर चंडीगढ़ के लोगों को जो सुविधाएं ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी जा रही है, उसे शायद जालंधर पुलिस अभी तक फॉलो नहीं कर पाई है। यहीं कारण हैकि जालंधर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई हुई है।

    हालात यह हो गए हैकि पहले तो लोग लाइट ग्रीन होने का इंतजार करते थे, लेकिन अब जैब्रा क्रॉसिंग पर खड़े वाहनों को देखकर रॉंग साइड से वाहन ले जा रहे है। जिसके कारण सड़क हादसे होने का खतरा बढ़ गया है। हैरानी की बात यह है कि रोजाना भारी संख्या में एक्टिव हुए चौंकों से वाहन चालक रॉंग साइड से वाहन लेकर गुजर रहे है, लेकिन शायद कुछ ही लोगों के पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान काटे जा रहे है। नाम ना छापने की शर्त पर लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा जैब्रा क्रॉसिंग को लेकर जागरूक नहीं किया गया और ना ही सेमिनार लगाए गए।

    वहीं कुछ लोगों को तो अभी तक जैब्रा क्रॉसिंग के बारे में जानकारी भी नहीं है। एक्टिव चौंकों की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि जैब्रा क्रॉसिंग से कुछ वाहन ही पीछे खड़े है, लेकिन अधिकतर वाहन जैब्रा क्रॉसिंग से आगे खड़े दिखाई दे रहे है। ट्रैफिक व्यवस्था के हालात अन्य वीडियो में देखे जा सकते है। जिसमें भगवान वाल्मीकि चौक से बाबा साहेब अंबेडकर चौक तक ट्रैफिक व्यवस्था इस कदर चरमराई हुई है कि 5 मिनट के समय को 15 से 30 मिनट में तय करने में लग जाता है। ऐसे में अगर वाहन चालक जैब्रा लाइन को क्रॉस कर लेता है तो पुलिस उसका कैमरे से तस्वीर लेकर ऑनलाइन चालान काटकर उनके फोन नंबर पर लिंक भेज देती है।

    लोगों का कहना हैकि नियमों के अनुसार टोल प्लाजा पर भी 500 मीटर तक ट्रैफिक होने पर टोल फ्री मिल जाता है। लेकिन शहर में भगवान वाल्मीकि चौक से बाबा साहेब अंबेडकर चौक तक भारी ट्रैफिक होने पर पुलिस सुविधा देने की जगह जैब्रा लाइन हल्की क्रॉस होने पर ट्रैफिक नियम तोड़ने का हवाला देकर उसका ऑनलाइन चालान काट रही है और इसे चंडीगढ़ की तर्ज पर ट्रैफिक नियम की पालना बताकर अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि दूसरी ओर पुलिस रोजाना भारी संख्या में चालान काटकर खजाने भरने में लगी हुई है।

    शायद पुलिस खजाने भरने के चक्कर में रॉंग साइड से गुजर रहे वाहन के साथ अन्य वाहन की टक्कर पर बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रही है। कुछेक लोगों का कहना है कि पहले ही शहर में क्राइम व्यवस्था चरम पर है। सरेआम लूटपाट की घटनाएं होने से लोग परेशान है। दूसरी ओर अब पुलिस लोगों को जागरूक करने से पहले ही अपनी समय सीमा निर्धारित कर देती है। यही कारण यह है कि अब पुलिस ऑनलाइन चालान काट रही है।

    लोगों ने कहा कि जालंधर की ट्रैफिक पुलिस चंडीगढ़ की तर्ज पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान काटकर अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है। लेकिन चंडीगढ़ की तर्ज पर पहले सुविधाएं देने के बारे में ऐलान क्यों नहीं कर रही।

  • Jalandhar News: दोस्त बने दुश्मन, 2 अलग-अलग जगह पर सरेआम की पिटाई, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: दोस्त बने दुश्मन, 2 अलग-अलग जगह पर सरेआम की पिटाई, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: गोराया में व्यक्ति के साथ बेहरमी से मारपीट की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सतिंदर सिंह ने बताया कि वह गोराया के अधीन आते गांव अट्टा का रहने वाला है और उसका सनी ट्रांसपोर्ट के नाम से कारोबार है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पिटाई करने वाले भी उसके दोस्त ही है। सतिंदर ने इस घटना को लेकर जिम्मी और लविश ओबराय के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे दी है।

    पीड़ित ने कहा कि दोनों ने पहले लुधियाना में उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद गोराया में कचहरी के बाहर उसके बाहर मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि घटना से कुछ दिन पहले जिम्मी ने उसकी गाड़ी पर फायरिंग भी की थी। इस घटना को लेकर उसकी पुलिस को शिकायत भी दी थी। लेकिन अब जिम्मी द्वारा दर्ज मामला रद्द करने का दवाब बनाया जा रहा है।

    सतिंदर ने कहा कि पहली वीडियो में वह दोस्तों के साथ पलक रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था। इस दौरान लविश ने उसे साइड पर बुलाया। जिसके बाद उसे नहीं पता कि दोनों ने उसके साथ क्यों मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद वह दोनों के खिलाफ थाना गोराया में शिकायत देने के लिए गया हुआ था, जैसे वह बाहर आया तो दूसरी बार दोनों ने कचहरी के बाहर दोबारा उसके साथ मारपीट की है।

    पीड़ित का आरोप है कि वह लविश पहले उसकी गाड़ियां मांगकर ले जाता था लेकिन अब कुछ समय से उसने उसे गाड़ी देने से मना कर दिया है। जिसके बाद अब सतिंदर को यह नहीं पता दोनों बार उन्होंने किस वजह से उसे पीटा। सतिंदर ने कहा कि उसकी पिटाई करने के बाद आरोपियों ने ही उसकी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    पीड़ित का कहना है कि पहले पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही, लेकिन अब दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार लविश सोशल मीडिया पर अक्सर उसकी गाड़ियों का इस्तेमाल करके रील बनाता था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करता था। लेकिन अब उसकी पिटाई करने के बाद आरोपी ने नकली सोशल मीडिया आईडी बनाकर पिटाई की वीडियो वायरल कर दी।

  • Jalandhar News: Rajan Arora और ATP Sukhdev Vashisht को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    Jalandhar News: Rajan Arora और ATP Sukhdev Vashisht को कोर्ट से लगा बड़ा झटका

    जालंधर, ENS: करप्शन के मामले में जेल जा चुके आप पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के बेटे राजन अरोड़ा और नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ट को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल, इस समय फरार चल रहे राजन अरोड़ा ने वकील के जरिए एंटीसिपेट्री बेल और जेल में बंद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की रेगुलर बेल लगाई हुई थी। दो दिन पहले एडिशनल सेशन जज जसविंदर सिंह की कोर्ट में सुनवाई के बाद 6 जून को सुनवाई का कहा गया था।

    वहीं आज सेशल जज जसविंदर की कोर्ट में राजन और एटीपी के मामले में दोबारा सुनवाई हुई, जहां माननीय जज ने राजन की एंटीसिपेट्री बेल और जेल में बंद एटीपी सुखदेव वशिष्ठ की रेगुलर बेल को खारिज कर दिया है। ऐसे में दोनों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।

    बताया जा रहा है कि विजिलेंस को जांच के दौरान राजन के खिलाफ अहम इनपुट मिले हैं। इसलिए कस्टडी में पूछताछ जरूरी है। नगर निगम का सारा कामकाज विधायक का बेटा ही देखता था। दूसरी ओर केस में फरार विधायक के समधी व राजन अरोड़ा को पकड़ने के लिए विजिलेंस की 3 विशेष टीमें लगी हुई हैं, लेकिन समधी के गिरेबान तक पहुंचने के लिए विजिलेंस के हाथ कोई सूत्र नहीं लगा था। समधी को ट्रेस करने के लिए विजिलेंस फॉरेंसिक जांच कर रही है।

  • Jalandhar News : आसमान मे उड़ते दिखे Drone, धमाकों की आवाज पर हुआ Blackout, देखे वीडियो

    Jalandhar News : आसमान मे उड़ते दिखे Drone, धमाकों की आवाज पर हुआ Blackout, देखे वीडियो

    जालंधर (ens) : जिले में धमाकों की आवाज से लोगों में अफरा तफरी मचने की खबर है। बताया जा रहा है कि जालंधर के कुछ इलाके जिनमे मंड, कैंट इलाका, सुरानुस्सी, सूर्या इंक्लेव में धमाकों की आवाजे सुनी गई हैं। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

    प्रशासन द्वारा जिले मे कुछ देर के लिए Blackout कर लोगों को बाहर न निकलने के निर्देश जारी कर दिए है। पुलिस मुस्तैदी से इलाकों मे गश्त कर रही है। ब्लैकआउट की अवधि जानकारी अभी प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है। जालंधर से पहले पठानकोट, जम्मू कश्मीर, होशियारपुर सहित पंजाब के कई जिलों मे धमाकों की आवाज सुनने को मिली थी। जिसके बाद सभी इलाकों मे ब्लैकआउट लगा दिया गया है।