Category: Breaking News|Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News : CP Dhanpreet Kaur ने थाना प्रभारियों के किये तबादले, देखें लिस्ट

    Jalandhar News : CP Dhanpreet Kaur ने थाना प्रभारियों के किये तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर: पुलिस कमिश्रर धनप्रीत कौर ने साइबर क्राइम सहित 3 थानों के प्रभारियों के तबादले किए है। थाना 3 के प्रभारी अशोक कुमार को साइबर सेल, पुलिस लाइन में तैनात अजायब सिंह औजला को थाना 6, भुषण

  • Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाला एजेंट लोगो ने पकड़ा, देखे Live

    Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाला एजेंट लोगो ने पकड़ा, देखे Live

    जालंधर, ENS: न्यूज़ीलैंड भेजने का झाँसा देकर एक ट्रैवल एजेंट ने जम्मू कश्मीर के रहने वाले परिवार से 11 लाख रुपये लिए और फर्जी वीजा लगवा कर दे दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए एजेंट के संपर्क में आया था। एजेंट ने उन्हें झाँसा दिया था कि वह 12 लाख रुपया में न्यूज़ीलैंड वर्क परमिट पर भेज देगा।

    पीड़ितों ने बताया कि एजेंट ने बातों में फंसाकर नए- नए बहाने बना उनसे 11 लाख रुपये ले लिए और बदले में फर्जी वीजा लगवा कर दे दिया, जिसके बावजूद वह यह बात नहीं मान रहा था कि वीजा फर्जी है। दोबारा एजेंट से वीजा के बारे में बात की, तो उसने 70 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए। परिवार ने जालंधर के हिंदू संगठनों के साथ तालमेल किया।

    एजेंट ने परिवार को दोबारा पैसे देने के लिए निगम दफ्तर के पास मिलने के लिए बुलाया। जहा परिवार ने हिन्दू संगठनों सहित ट्रैप लगाकर एजेंट को पकड़ लिया और थाना 3 की पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उक्त एजेंट का पक्ष जानना चाहा लेकिन वह मीडिया से अपना मुँह छिपाता रहा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में सैदुल अमीन और सुखचरण सिंह की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में सैदुल अमीन और सुखचरण सिंह की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    दोनों आरोपियों का इतने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधर: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक करने के मामले में मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सादुल अमीन का आज 7 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया। जिसके चलते पुलिस ने उससे दोबारा पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ आतिश भाटिया ने बताया कि आज कोर्ट से पुलिस को सैदुल अमीन का 8 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट से उन्होंने 10 दिन का सैदुल का डिमांड मांगा था। पिछली बार 7 दिनों के मिले रिमांड के दौरान सैदुल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली है।

    वहीं दूसरी ओर देहात के रायपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में जम्मू-कश्मीर में सेना तैनात सुखचरण सिंह को गिरफ्तार करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। 5 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज दोबारा सुखचरण सिंह को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने फिर से 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। बता दें कि सेना के जवान सुखचरण सिंह ने ही 19 वर्ष हार्दिक कंबोज को ऑनलाइन बम फेंकने की ट्रेनिंग दी थी। सोशल मीडिया के जरिए यह सेना का जवान आरोपियों को ट्रेनिंग दे रहा था।

    बता दें कि हमले के मुख्य आरोपी सईदुल अमीन उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। जांच में सामने आया था कि वह पेशे से वेल्डर है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमीन सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के संपर्क में आया था। उसे पैसों का लालच देकर यह हमला करने को कहा गया था। 19 साल का सैदुल ही बीजेपी नेता कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने गया था।

    वहीं अब इस मामले की जांच में NIA जुट गई है और आतंकियों के नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश कर रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि पाकिस्तान स्थित ISI और खालिस्तानी आतंकियों के बीच इस तरह की साजिशें कैसे रची जा रही हैं और उनमें स्थानीय युवाओं को कैसे फंसाया जा रहा है।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर से सेना का जवान गिरफ्तार

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर से सेना का जवान गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेनिंग देने के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात एक सेना के जवान को एक आरोपी को प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसने 15-16 मार्च की रात को जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सिपाही सुख चरण सिंह के रूप में हुई है।

    आरोपी सुख चरण उर्फ निक्का उर्फ दीपू उर्फ फौजी उम्र 30 वर्ष है और मुक्तसर साहिब जिले से संबंधित है तथा वर्तमान में राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने जवान के खिलाफ सबूतों से सेना के अधिकारियों को अवगत कराया और उन्होंने हमें उसकी हिरासत दे दी है।उसे जालंधर की एक अदालत में पेश किया गया और पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार,जवान इंस्टाग्राम पर उस युवक का दोस्त बन गया, जिसने ग्रेनेड फेंका।

    उस पर आरोप है कि उसने डमी ग्रेनेड के साथ ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया और फिर दिखाया कि असली ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह एक प्रशिक्षित सेना का जवान है, इसलिए वह इस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल करने में माहिर था। हिरासत में पूछताछ के दौरान उसकी संलिप्तता के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।