Category: Punjab>Kot Kapura

  • Punjab News: Love Marriage से नाराज परिवार वालों ने बेटी की हत्या, शव खेतों में फेंका

    Punjab News: Love Marriage से नाराज परिवार वालों ने बेटी की हत्या, शव खेतों में फेंका

    कोटकपुराः बुर्ज हरिका गांव में एक मामला सामने आया है, जहां महकप्रीत कौर (20) की अपने ही गांव के युवक जगदीप सिंह से लव मैरिज की थी, जिससे घर वाले नाराज थे। जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी बठिंडा के भगता भाई का गांव में रह रहे थे। कल शाम जब दोनों मोटरसाइकिल से कोटकपुरा आ रहे थे, तो नेशनल हाईवे के पास महकप्रीत के परिवार वालों ने उन्हें घेर लिया। जगदीप तो मौके से भागने में कामयाब रहा, लेकिन महकप्रीत को पकड़ लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

    हत्या करने के बाद परिवार वालों ने उसका शव खेतों में फेंक दिया। शव कोटपुरा के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे के किनारे खेतों से बरामद किया गया। आपको बता दें दोनों ने शादी 4 मई, 2026 को की थी। सूचना मिलने पर कोटपुरा के डीएसपी संजीव कुमार, फरीदकोट के डीएसपी (D) अवतार सिंह राजपाल, कोटपुरा सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुखविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत इकट्ठा करके जांच शुरू की।

    पुलिस ने बताया कि लड़की के परिवार वाले लव मैरिज से नाराज थे और इसी रंजिश के कारण ये घटना हुई। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

  • Punjab News: बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल गोलीकांड मामले में घटनास्थलों पर पहुंची SIT, जांच तेज, देखें वीडियो

    Punjab News: बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल गोलीकांड मामले में घटनास्थलों पर पहुंची SIT, जांच तेज, देखें वीडियो

    कोटकपुराः एक दशक पुराने बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड मामलों की जांच एक बार फिर आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। पंजाब सरकार द्वारा एसआईटी में किए गए बदलाव के बाद अब डीआईजी बठिंडा हरजीत सिंह के नेतृत्व में जांच को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को एसआईटी ने इन दोनों संवेदनशील मामलों से जुड़े घटनास्थलों का दौरा कर जांच के विभिन्न पहलुओं की दोबारा समीक्षा शुरू की। एसआईटी सबसे पहले गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में पहुंची, जहां से बेअदबी की घटनाओं की शुरुआत हुई थी। यहां एक जून 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप चोरी किया गया था।

    इसके बाद टीम द्वारा बरगाड़ी में बेअदबी वाले स्थान और बहिबल कलां में गोलीकांड स्थल का भी जायजा लिया जाएगा। घटनास्थलों का निरीक्षण कर पुराने रिकॉर्ड, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद टीम का थाना बाजाखाना जाने का भी कार्यक्रम है, जहां इन मामलों से संबंधित एफआईआर दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान के बाद एसआईटी ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। इसी क्रम में टीम पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, पूर्व ओएसडी गगनदीप सिंह बराड़ और तत्कालीन डीसी फरीदकोट मालविंदर सिंह जग्गी से पूछताछ कर चुकी है। अब घटनास्थलों के निरीक्षण को जांच के अगले चरण की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

    जांच से जुड़े सूत्रों का मानना है कि बहिबल कलां गोलीकांड मामले में अंतिम चार्जशीट जल्द दाखिल की जा सकती है। चर्चा यह भी है कि इस चार्जशीट में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की भूमिका को लेकर एसआईटी फैसला ले सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक एसआईटी या पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सुखबीर सिंह बादल पहले से ही नामजद हैं। बरगाड़ी बेअदबी और बहिबल कलां गोलीकांड मामले वर्षों से पंजाब की राजनीति और न्यायिक प्रक्रिया के केंद्र में रहे हैं। ऐसे में एसआईटी की मौजूदा कार्रवाई को इन मामलों में आगे की दिशा तय करने वाला अहम कदम माना जा रहा है।

  • Punjab News: डेरा ब्यास और माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे सीएम सैनी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद,  देखें वीडियो

    Punjab News: डेरा ब्यास और माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे सीएम सैनी, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया आशीर्वाद, देखें वीडियो

    कपूरथला: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित देश-विदेश में डेरा ब्यास के लाखों समर्पित अनुयायी हैं। पंजाब की लगभग 30 सीटों (विशेषकर माझा और मालवा क्षेत्र जैसे अमृतसर, जालंधर, मोगा, फिरोजपुर) पर डेरा के अनुयायी निर्णायक भूमिका में होते हैं। इसके समर्थकों में हिंदू और सिख दोनों समुदायों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सामाजिक, आध्यात्मिक और जनकल्याण के मुद्दों पर चर्चा हुई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इसके बाद मुख्यमंत्री कपूरथला स्थित माता भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत समाज को जोड़ने तथा सकारात्मक ऊर्जा देने का काम करती है। जिसके बाद सीएम सैनी ने कपूरथला के सर्कुलर रोड मार्केट क्षेत्र में लोगों से मुलाकात की तथा स्थानीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में मुख्यमंत्री के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों से कहा कि सरकार जनकल्याण, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन के हित सर्वोपरि हैं।    
  • Punjab News: इस जगह चैत्र नवरात्र पर लगा शराब का लंगर, भारी संख्या में आए श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जगह चैत्र नवरात्र पर लगा शराब का लंगर, भारी संख्या में आए श्रद्धालु, देखें वीडियो

    कोटकपूराः देश भर में चैत्र नवरात्र कल से शुरू हो गए है। वहीं चैत्र नवरात्र के दौरान कोटकपूरा में शराब का लंगर देखने को मिला। दरअसल, गांव मरहाना में बाबा काला महर के यादगार मेले में ये नजारा देखने को मिला। दरबार के बाहर बेंच लगाकर उस पर देसी और अंग्रेजी शराब की बोतलें सजाई गईं। श्रद्धालु टेबल पर ही पैग बनाकर रखते और पिलाते नजर आए। श्रद्धालुओं का कहना है कि मान्यता के चलते यहां पर शराब चढ़ाई जाती है और इसी शराब का लंगर भी लगाया जाता है। मेले में सुबह से शाम तक प्रसाद के रूप में शराब पीने वाले लोगों को भीड़ रहती है।

    बाबा काला महर के प्रति श्रद्धालुओं में अटूट विश्वास है। श्रद्धालुओं में शायद ही कोई हो जो कि बिना शराब के बाबा की दरगाह पर पहुंचता हो। श्रद्धा के अनुसार कोई देसी तो कोई ब्रांडेड शराब चढ़ाता है। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धालु शराब चढ़ाने के बाद थोड़ी शराब घर ले सकता है, परंतु यदि चाहे तो वह उसे वहीं बैठकर पी भी सकता है। बाबा के प्रति महिला श्रद्धालुओं की श्रद्धा ज्यादा है। न्यूली मैरिड कपल बच्चे की मुराद मांगने के लिए दूर-दराज से पहुंचते हैं और शराब चढ़ाकर अपनी मुराद पूरी होने की कामना करते हैं। लोगों के अनुसार संधू वंश से संबंधित बाबा काला महर हुए।

    मनोकामना पूरी होने के बाद एक बार फिर श्रद्धालु बच्चे के साथ शराब चढ़ाने के लिए आते हैं। मूल रूप गजनी के रहने वाले बाबा के पूर्वज लाहौर से आकर कोटकपूरा के पास जंगल में बसे। यहीं पर बाबा काला महर का जन्म हुआ। एक दिन पशु चराते हुए उनका सामना गुरु गोरखनाथ से हुआ उसके बाद उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। आसपास रहने वाले संधू गोत्र में उनकी पूजा होने लगी। ऐसी मान्यता है कि बाबा ने शराब को परमात्मा के रंग में रंगने वाला अमृत बताया था। इसके बाद से शराब चढ़ने की परंपरा शुरू हुई।

  • Punjab News: Endeavor सवार व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: Endeavor सवार व्यक्ति का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    पोस्ट डाल गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली जिम्मेदारी

    कोटकपूराः गांव बाह्मन वाला में मोटरसाइकिल सवार 3 अज्ञात लोगों ने एंडेवर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहाली निवासी यादविंदर सिंह के रूप में हुई है और सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार इसी गांव के गुलजार सिंह नंबरदार नामक व्यक्ति का कल निधन हो गया था और गांव के गुरुद्वारा साहिब में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन लौट रहे थे, तो मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने एंडेवर गाड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। जिससे गाड़ी चालक यादविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, ये आरोपी मानसा निवासी जुगनू नामक व्यक्ति की हत्या करने आए थे और बताया जा रहा है कि उन्होंने गलती से यादविंदर सिंह की हत्या कर दी। जुगनू का नाम सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया था, लेकिन पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी थी। हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है। सूचना के बाद एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन, डीएसपी कोटकपूरा जतिंदर सिंह और अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने कहा कि पुलिस को इस हत्याकांड के बारे में कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव के सरपंच गुरमेल सिंह ने कहा कि गुलज़ार सिंह नंबरदार के भोग के बाद रिश्तेदार लौट रहे थे, इसलिए यह घटना सामने आई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। उधर, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने ली है। उसने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट डाल कर लिखा है की उनके द्वारा जुगनू और यादविंदर दोनों का कत्ल करना था। जुगनू ने पावर में होने के चलते सिद्धू मूसेवाला की हत्या के दौरान अपना नाम निकलवा लिया था। पोस्ट में लिखा है कि पैसे और पावर के चलते लिस्ट में से अपना नाम हटवा सकते हो पर हमारी लिस्ट में से नहीं। वह जिस सजा का हकदार है वह हम देंगे। नंबर सबका लगेगा। जो जुगनू के साथ रहते हैं वह भी तगड़े होकर रहे l
  • Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में नशे का टीका लगाता पुलिस कर्मी काबू, की छित्तर परेड, Video Viral

    Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में नशे का टीका लगाता पुलिस कर्मी काबू, की छित्तर परेड, Video Viral

    कोटकपुराः पंजाब सरकार और पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पंजाब पुलिस के कर्मी वर्दी को दाग लगा रहे है। ऐसा ही एक मामला कोटकपुरा से सामने आया है। जहां मोगा पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी को ग्रंथी सुखविंदर सिंह ने गुरुद्वारा चुल्ला साहिब कोटकपूरा के बाथरूम में चिट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी जमकर छित्तर परेड की।

    व्यक्ति की पहचान रणजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी सरावां के रूप में हुई है। वहीं घटना की वीडियो वायरल हुई है। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मी बाथरूम से बाहर आया, जिसके बाद उसे व्यक्ति द्वारा पूछताछ की गई। दरअसल, पुलिस कर्मी काफी समय लगाकर बाथरूम से बाहर आया था। जिसके बाद उसकी जेब से सीरिंज बरामद की गई। दरअसल, पुलिस कर्मी बाथरूम में नशे का टीका लगा रहा था। इस दौरान पुलिस कर्मी ने माफी मांगी। इस दौरान पुलिस कर्मी की सरेआम पिटाई की गई।

     
  • Punjab News: पानी पीने के बहाने गहने छीनकर कार सवार महिलाएं और व्यक्ति फरार

    Punjab News: पानी पीने के बहाने गहने छीनकर कार सवार महिलाएं और व्यक्ति फरार

    कोटकपूराः जैतो में लूट-खोह और चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही घटना स्थानीय शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र से सामने आई है, जहां दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से 16 ग्राम सोने की चूड़ियां छीनकर कार सवार फरार हो गए। रिटायर्ड अध्यापिका 77 वर्षीय त्रिशला देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं जब एक स्विफ्ट कार उनके सामने आकर रुकी, जिसमें चालक और दो महिलाएं बैठी थीं, और तभी यह घटना हुई।

    वहीं पीड़ित बुजुर्ग महिला के बेटे नवनीत गोयल नीटा ने बताया कि माता अपने ही गेट के सामने खड़ी थीं। इस दौरान अचानक एक सफेद रंग की कार रुकी, जिसमें दो महिलाएं और एक व्यक्ति मौजूद था। उन्होंने माता से पानी का गिलास पीने के लिए मांगा। जिसके बाद उन्होंने माता को धक्का देकर हाथों में पहनी डेढ़ तोले सोने की चूड़ियां छीन ली और मौके से कार लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी हुई सोने की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये के आसपास है। घटना की सूचना परिवार ने जैतो पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखदीप सिंह, थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए है, लुटेरों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

     

     

  • Punjab News: आंधी और बारिश से फसलों के नुक्सान पर Speaker कुलतार संधवां ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: आंधी और बारिश से फसलों के नुक्सान पर Speaker कुलतार संधवां ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गत दिन चली तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर लौटी। जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसलों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। गांव देवी वाला कोटकपूरा में तेज आंधी से तारों में स्पार्किंग के चलते गेहूं की फसल को आग लग गई। जिसकों लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सोशल मीडिया पर लाइव हुए और नुक्सान को लेकर दुख जताया।

    उन्होंने कहा कि फसलों के नुक्सान को लेकर प्रशासन को मुआवजे के लिए आदेश दे दिए है। इस संबंधी प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई गई है। जल्द ही स्पेशल गिरदावरी करके किसानों के नुक्सान को भरा जाएगा। सरकार से भी किसानों की मदद के लिए अपील की जाएगी। किसानों को सतर्क रहने के आदेश दिए। कहा कि अगर उनके खेतों के ऊपर से तारें निकल रही है तो वह नीचे पक्की हुई फसल को पहले काट लें। अगर खेतों में तारें ढीली है तो इस संबंधी उन्हें जानकारी दी जाए, जल्द ही बिजली विभाग से संपर्क कर तारों को रिपेयर करवाया जाएगा।