Punjab News: आंधी और बारिश से फसलों के नुक्सान पर Speaker कुलतार संधवां ने दिए आदेश, देखें वीडियो

कोटकपूराः गत दिन चली तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर लौटी। जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसलों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। गांव देवी वाला कोटकपूरा में तेज आंधी से तारों में स्पार्किंग के चलते गेहूं की फसल को आग लग गई। जिसकों लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सोशल मीडिया पर लाइव हुए और नुक्सान को लेकर दुख जताया।

उन्होंने कहा कि फसलों के नुक्सान को लेकर प्रशासन को मुआवजे के लिए आदेश दे दिए है। इस संबंधी प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई गई है। जल्द ही स्पेशल गिरदावरी करके किसानों के नुक्सान को भरा जाएगा। सरकार से भी किसानों की मदद के लिए अपील की जाएगी। किसानों को सतर्क रहने के आदेश दिए। कहा कि अगर उनके खेतों के ऊपर से तारें निकल रही है तो वह नीचे पक्की हुई फसल को पहले काट लें। अगर खेतों में तारें ढीली है तो इस संबंधी उन्हें जानकारी दी जाए, जल्द ही बिजली विभाग से संपर्क कर तारों को रिपेयर करवाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *