Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: जिला प्रधान बनें हिक्की सरीन, भाजपा पार्टी में फेरबदल, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: जिला प्रधान बनें हिक्की सरीन, भाजपा पार्टी में फेरबदल, देखें लिस्ट

    जालंधर: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब बीजेपी के ज़िला प्रधान की नियुक्ति इस प्रकार की है। दरअसल, 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा पार्टी को मजबूत बनाना कर जीत हासिल करना चाहती है।

    ऐसे में पार्टी ने जालंधर के युवा नेता पर भरोसा जताया है। पार्टी ने हिक्की सरीन को जिला प्रधान नियुक्त किया है। इसी के साथ अन्य जिलों में भी नियुक्तियां की गई है। जारी सूची के अनुसार, मनमीत सिंह विक्की को जालंधर ग्रामीण (उत्तर), जगबीर सिंह बराड़, जालंधर ग्रामीण (दक्षिण), सलील कपूर को अमृतसर शहरी, योगेश सप्रा को होशियारपुर शहरी और सुखविंदर सिंह काका कंबोज को होशियारपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पंजाब के अन्य जिलों में भी नए जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं।भाजपा नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को गति मिलेगी।

  • Jalandhar News: Press Club के बाहर हादसाः पत्नी को कार सिखाते अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Press Club के बाहर हादसाः पत्नी को कार सिखाते अनियंत्रित होकर पलटी, बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    जालंधरः प्रेस क्लब चौक के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। जानकारी के अनुसार कार सवार एक व्यक्ति अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था, तभी मिलाप चौक की तरफ से आते समय प्रेस क्लब चौक के पास अचानक गाड़ी पर नियंत्रण खो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और दोनों सुरक्षित हैं। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर (PB90 9034) बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते गाड़ी को सीधा किया और सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।

    प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी मिलाप चौक की तरफ से आ रही थी। कार में एक दंपति सवार थे। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को रात के समय खाली सड़क देखकर ड्राइविंग की ट्रेनिंग दे रहा था। जैसे ही कार मिलाप चौक को पार कर प्रेस क्लब चौक के नजदीक पहुंची, तभी गाड़ी चला रही महिला अचानक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठी। नियंत्रण खोते ही गाड़ी तेजी से सड़क के बीच में ही पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

    राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इतनी बड़ी दुर्घटना होने के बावजूद कार में सवार पति-पत्नी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। एयरबैग खुलने या किस्मत अच्छी होने के कारण दोनों सुरक्षित बाहर निकल आए।

    इसके बाद गाड़ी को धक्का मारकर रास्ते से एक तरफ हटाया गया, ताकि देर रात आने-जाने वाले अन्य वाहनों को कोई परेशानी न हो और जाम जैसी स्थिति पैदा न हो।

     

  • Jalandhar News: युवक ने ट्रेन के आगे आकर जीवन लीला की समाप्त, आरोप- मारपीट से था प्रताड़ित, देखें वीडियो

    Jalandhar News: युवक ने ट्रेन के आगे आकर जीवन लीला की समाप्त, आरोप- मारपीट से था प्रताड़ित, देखें वीडियो

    जालंधरः शिव नगर इलाके में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां नीतीश कुमार नामक एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों और मौसी के बेटे ने आरोप लगाया है कि नीतीश के साथ कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह मारपीट और प्रताड़ना की गई थी, जिससे तंग आकर उसने ये आत्मघाती कदम उठाया। परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता और आरोपियों पर मामला दर्ज नहीं होता, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

    नीतीश का किसी बात को लेकर कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना स्थल के बिल्कुल सामने ही उसका घर है।
    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

    घटना की जानकारी मिलते ही डिवीजन-1 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

    नीतीश की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे एक चार साल का छोटा बच्चा छोड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि नीतीश का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद तीन लोगों दो महिलाएं भी शामिल थी। उसने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की थी और उसकी टी-शर्ट तक फाड़ दी थी।

    मृतक के मौसी के बेटे ने बताया कि नीतीश बहुत ही सीधा लड़का था और अपने काम से काम रखता था। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इलाके में नशे का व्यापार करते हैं और उन्होंने ही नीतीश को प्रताड़ित किया। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त धारा के तहत मामला दर्ज नहीं करती वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

  • Jalandhar में बोले PM MODI, कहा- स्पोर्टस हब के रूप में करेंगे विकसित, देखें वीडियो

    Jalandhar में बोले PM MODI, कहा- स्पोर्टस हब के रूप में करेंगे विकसित, देखें वीडियो

    जालंधरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर खुलकर निशाना साधा। उनके भाषण से यह साफ संकेत मिला कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

    जालंधर को स्पोर्टस हब के रूप में करेंगे विकसित
    जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब के रूप में पहचान दिलाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब के युवाओं में खेलों को लेकर जोश और जज्बा है। हमारी सरकार ने खेलो इंडिया योजना खेलों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की थी। वहीं, जालंधर को विश्व में स्पोर्टस हब के रूप में पहचान दिलाना हमारा लक्ष्य है।

    विपक्षी दलों पर साधा निशाना
    पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब को विकास और बेहतर शासन की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस भाषण के जरिए भाजपा ने अपने नेताओं और समर्थकों को साफ संदेश दिया कि पार्टी राज्य में मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने वाली है।

    संत निरंजन दास से मुलाकात, दलित समाज को साधने की कोशिश
    जालंधर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास से ट्रेन में मुलाकात की। अपने भाषण में उन्होंने संत रविदास जी महाराज का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। पंजाब में दलित समुदाय की बड़ी आबादी है और दोआबा क्षेत्र में इसका खासा प्रभाव माना जाता है। ऐसे में इस मुलाकात और संत रविदास जी का जिक्र राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। इसे दलित समाज तक भाजपा की पहुंच मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

    हरी पगड़ी पहनकर किसानों को दिया संदेश
    प्रधानमंत्री मोदी संबोधन के दौरान हरे रंग की पगड़ी पहनकर मंच पर पहुंचे। पंजाब में हरा रंग खेती, खेतों और किसानों की पहचान माना जाता है। इसलिए इसे किसानों के प्रति सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक भी माना जाता है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा किसानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल खरीद का उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों के हितों की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता है।

    15 बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की दी सौगात
    प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब दौरे के दौरान कुल 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क, परिवहन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। इनमें मालवा क्षेत्र के 7 प्रोजेक्ट, दोआबा क्षेत्र के 5 प्रोजेक्ट, माझा क्षेत्र के 3 प्रोजेक्ट शामिल हैं। इन परियोजनाओं का लाभ पंजाब के 12 से अधिक प्रमुख जिलों को मिलने की उम्मीद है। सरकार का कहना है कि इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

     

     

     

  • Jalandhar पहुंचे PM Modi, किया कैंट सहित 4 रेलवे स्टेशनों का उद्धघाटन, देखें Live

    Jalandhar पहुंचे PM Modi, किया कैंट सहित 4 रेलवे स्टेशनों का उद्धघाटन, देखें Live

    रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर के 20 राज्यों के 75 पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस दौरान वह कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे और लोगों ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया। लोगों में पीएम मोदी को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रवनीत बिट्टू दिखाई दिए। उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस (अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक) में स्कूली बच्चों से बात की। इसके बाद वह ट्रेन में ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मिले। आज वह कैंट रेलवे स्टेशन से ही श्री आनंदपुर रेलवे स्टेशन, मोहाली रेलवे स्टेशन और श्रीमुक्तसर साहिब रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन करेंगे। इसी के साथ ही पीएम मोदी रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। ऐसे में इन स्टेशनों को आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं में बदला गया है। ‘विरासत भी, विकास भी’ की भावना से पुनर्निर्मित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला को दर्शाने वाले तत्व शामिल किए गए हैं। यह विश्व के सबसे बड़े स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों में से एक में एक और बड़ी उपलब्धि है।

    125 करोड़ की लागत से तैयार कैंट स्टेशन

    110 वर्ष पुराने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का 125 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण किया गया है। अब इसमें कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
    • दोहरी ऊंचाई वाला एयर कॉनकोर्स (36 मीटर चौड़ा, 1,770 वर्ग मीटर क्षेत्र)
    • भारी स्टील की प्लेटफॉर्म छत
    • 40 मीटर चौड़ी ट्रफ रूफ
    • 6 और 9 मीटर चौड़े दो नए फुट ओवर ब्रिज
    • फिसलन रोधी फर्श, ऊर्जा-कुशल LED लाइटिंग
    • शहर के दोनों ओर से प्रवेश द्वार
    • 4,855 वर्ग मीटर का विशाल पार्किंग क्षेत्र
  • Jalandhar News: सिक्योरिटी मामले में MP Harbhajan Singh को कोर्ट से लगा झटका

    Jalandhar News: सिक्योरिटी मामले में MP Harbhajan Singh को कोर्ट से लगा झटका

    जालंधर, ENS: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वह राज्यसभा सदस्य पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाल करने के लिए दायर उनकी याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस लेने का फैसला उनके आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के कारण नहीं, बल्कि सुरक्षा समीक्षा समिति की सिफारिश के आधार पर लिया गया था। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अदालत को बताया कि 3 मार्च 2026 को हुई सुरक्षा समीक्षा समिति की बैठक में ही हरभजन सिंह की पंजाब पुलिस सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया था।

    उस समय वे हाल ही में आम आदमी पार्टी का हिस्सा थे। हरभजन सिंह ने अपनी याचिका में दलील दी थी कि राज्यसभा सदस्य होने के नाते उन्हें पहले करीब 25 पंजाब पुलिस कर्मियों की सुरक्षा दी गई थी। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल 2026 को पार्टी छोड़ने के बाद 25 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली। उन्होंने यह भी बताया कि जालंधर स्थित उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ और ‘गद्दार’ लिखे पोस्टर लगाए गए, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।

    हालांकि, हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि घर के बाहर विरोध प्रदर्शन होना या ‘गद्दार’ कहे जाने को वास्तविक सुरक्षा खतरा नहीं माना जा सकता। अदालत ने यह भी नोट किया कि हरभजन सिंह को पहले से ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा Y-प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि रिकॉर्ड से यह साबित नहीं होता कि सुरक्षा केवल इसलिए वापस ली गई थी क्योंकि हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी। इस आधार पर अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी।

  • Jalandhar News: PM Modi के कार्यक्रम में पहुंचे पद्म श्री संत निरंजन दास और BJP लीडरशीप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के कार्यक्रम में पहुंचे पद्म श्री संत निरंजन दास और BJP लीडरशीप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैंट रेलवे स्टेशन का उद्धघाटन करेंगे। इसी के साथ ही वह पीएम मोदी संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाएंगे। संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को 4 बजे के करीब पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दी जाएगी।वहीं डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख पद्म श्री 108 संत निरंजन दास जी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने उनका स्वागत किया।

    इस मौके पर रवनीत सिंह बिट्टू के साथ अविनाश चंदर भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के दौरे के आने से पहले पंडाल में बीजेपी की लीडरशिप और लोग पहुंच चुकी हैं। ऐसे में स्टेज पर पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों, तरुण चुघ, अश्वनी शर्मा, कैप्टन अमरेंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर, राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर और राज्यसभा अशोक कुमार मित्तल, पूर्व पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, विजय सांपला और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद है।

  • Jalandhar News: आज PM Modi ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ को देंगे हरी झंडी

    Jalandhar News: आज PM Modi ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ को देंगे हरी झंडी

    संत निरंजन दास भी रहेंगे मौजूद, रंग-बिरंगे फूलों से सजा इंजन

    जालंधर, ENS: देश के रेलवे नेटवर्क और पंजाब के लिए आज का दिन बेहद ऐतिहासिक होने जा रहा है। दरअसल, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाबियों को अहम सौगात देने जा रहे है। वह कई बड़े रेलवे प्रोजेक्टों की सौगात देंगे। पीएम मोदी 125 करोड़ रुपये की लागत से बने जालंधर कैंट स्टेशन का ही नहीं, बल्कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पंजाब और देश में बने 75 रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इस खास मौके पर डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी भी विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। उनकी पावन उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 4 बजे इस विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन को लेकर स्टेशन और रेलगाड़ी पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संत रविदास एक्सप्रेस के इंजन को विभिन्न प्रकार के खूबसूरत और रंग-बिरंगे फूलों से शानदार तरीके से सजाया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। संत रविदास एक्सप्रेस रेलगाड़ी को 4 बजे के करीब पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दी जाएगी। प्रधानमंत्री के इस समारोह को शानदार बनाने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल हैं। सिर्फ स्टेज ही नहीं, बल्कि जालंधर कैंट-बीएसएफ चौक तक की सभी सड़कों को भी सजाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक का रूट बदलने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं और ट्रेनों को रद्द करने की बजाय हर रूट पर डेढ़ से तीन घंटे की देरी हो रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री जालंधर कैंट स्टेशन पर 75 मिनट ही रहेंगे। इस दौरान कोई भी रेलगाड़ी जालंधर कैंट स्टेशन पर नहीं आएगी।
  • Jalandhar News: PPR Mall के पास घर में चोरी, 1 लाख की नगदी और 10 तोले गहने, डेढ किलो चांदी और सिलेंडर लेकर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PPR Mall के पास घर में चोरी, 1 लाख की नगदी और 10 तोले गहने, डेढ किलो चांदी और सिलेंडर लेकर फरार, देखें वीडियो

    पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस सुरक्षा में सेंध!

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री आज जालंधर दौरे पर है। ऐसे में जालंधर में पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा की पोल खोल दी है। दरअसल, दिन दहाड़े घर में चोरी की वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीपीआर मॉल के पास गुरु नगर में स्थित घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार घर के अंदर क्वाटर बने हुए है। जहां चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा और कमरों से नगदी और गहनों पर हाथ साफ करके मौके से फरार हो गए। चोरी की वारदात को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह आज सुबह 9 बजे काम पर चले गए थे। इस दौरान 11 बजे उनकी माता घर पर आई और देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। वहीं घर में 2 अलमारियों के भी ताले टूटे हुए थे। ऐसे में चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि बहन की शादी के लिए गहने बनाकर रखे हुए थे। वहीं पीड़िता सुनीता ने बताया कि 1.10 लाख की नगदी और 10 से 15 तोले सोना और डेढ़ किलो चादी के गहने लेकर चोर फरार हो गए। घटना के दौरान कोई घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता ने कहाकि बेटा रोजाना घर पर रहता है और वह जोमैटो पर काम करता है, लेकिन किसी काम के कारण आज सुबह 7 बजे घर से निकल गया था। इस दौरान वह और बहू के साथ काम से चले गए और बेटी भी काम पर गई हुई थी। इस दौरान बहू 11 बजे घर लौटी तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और घर से नगदी व गहने लेकर चोर फरार हो गए। इसके साथ 2 सिलेंडर भी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि चोर 3 बहू के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक्टिवा सवार व्यक्ति दिखाई दिया है। हालांकि सीसीटीवी में हेलमेट पहने व्यक्ति सिलेंडर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अब घटना को लेकर पीड़ित परिवार थाने में पुलिस को शिकायत देने पहुंचा है।
  • Jalandhar News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जहरीले पानी ने लीं 6 बकरियों की जान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जहरीले पानी ने लीं 6 बकरियों की जान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के कस्बा रईया से दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है, जहां एक गरीब परिवार का जीविका का साधन छिन गया है। दरअसल, बकरियों को चराकर परिवार का पेट पालने वाले पप्पू नामक व्यक्ति पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, पप्पू की 6 बकरियों ने अनजाने में खेतों में से ऐसा पानी पी लिया, जिसमें धान पकाने के लिए उपयोग किए जाने वाला खतरनाक रसायनों (कैमिकल्स) मिला हुआ था।

    पानी पीते ही बकरियों की हालत बिगड़ गई और उन्होंने कराहते-कराहते दम तोड़ दिया। घटना की तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं कि बकरियों के मुंह से ज़हर निकल रहा था और उनके अंदरूनी अंग तक फट गए थे, जो खेतों में इस्तेमाल हो रहे घातक रसायनों की पुष्टि करती हैं। मौके पर पहुंचे गांव की मौजूदा सरपंच पलविंदर कौर उनके पति परमजीत सिंह और पूर्व पंचायत सदस्य हरदीप सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

    उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि किसानों द्वारा फसलों को जल्दी पकाने के लिए की जा रही रसायनों की अंधाधुंध उपयोग अब बेजुबान जानवरों के लिए मौत का कारण बन रहा है, जिससे एक गरीब परिवार का घर उजड़ गया है। पप्पू के लिए ये केवल बकरियां नहीं थीं, बल्कि उसके परिवार की रोज़ी-रोटी थीं। इस कठिन घड़ी में गांव-वासियों ने एनआरआई भाइयों और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि इस गरीब परिवार की अधिक से अधिक आर्थिक मदद की जाए ताकि पप्पू फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके।