Jalandhar News: PPR Mall के पास घर में चोरी, 1 लाख की नगदी और 10 तोले गहने, डेढ किलो चांदी और सिलेंडर लेकर फरार, देखें वीडियो

पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस सुरक्षा में सेंध!

जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री आज जालंधर दौरे पर है। ऐसे में जालंधर में पुलिस द्वारा अलर्ट जारी किया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद दिन दहाड़े चोरी की वारदात ने पुलिस की सुरक्षा की पोल खोल दी है। दरअसल, दिन दहाड़े घर में चोरी की वारदात को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पीपीआर मॉल के पास गुरु नगर में स्थित घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार घर के अंदर क्वाटर बने हुए है। जहां चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ा और कमरों से नगदी और गहनों पर हाथ साफ करके मौके से फरार हो गए। चोरी की वारदात को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजनों द्वारा घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह आज सुबह 9 बजे काम पर चले गए थे। इस दौरान 11 बजे उनकी माता घर पर आई और देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। वहीं घर में 2 अलमारियों के भी ताले टूटे हुए थे। ऐसे में चोर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि बहन की शादी के लिए गहने बनाकर रखे हुए थे। वहीं पीड़िता सुनीता ने बताया कि 1.10 लाख की नगदी और 10 से 15 तोले सोना और डेढ़ किलो चादी के गहने लेकर चोर फरार हो गए। घटना के दौरान कोई घर में मौजूद नहीं था। पीड़िता ने कहाकि बेटा रोजाना घर पर रहता है और वह जोमैटो पर काम करता है, लेकिन किसी काम के कारण आज सुबह 7 बजे घर से निकल गया था। इस दौरान वह और बहू के साथ काम से चले गए और बेटी भी काम पर गई हुई थी। इस दौरान बहू 11 बजे घर लौटी तो देखा कि ताले टूटे हुए थे और घर से नगदी व गहने लेकर चोर फरार हो गए। इसके साथ 2 सिलेंडर भी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि चोर 3 बहू के गहने लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि पड़ोसियों के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक्टिवा सवार व्यक्ति दिखाई दिया है। हालांकि सीसीटीवी में हेलमेट पहने व्यक्ति सिलेंडर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अब घटना को लेकर पीड़ित परिवार थाने में पुलिस को शिकायत देने पहुंचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *