Category: Punjab>Jalandhar
-

Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो
जमीन पर बिखड़ी तारें, जंगलात विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप
जालंधर, ENS: शहर में देर रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर रात तेज आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन देर रात चली तेज आंधी से डीएवी कॉलेज के पास सेठ हुकम चंद कालोनी के विपरीत इलाके में पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर गिर गया। जिससे हाईवोल्टेज बिजली की तारें जमीन पर गिर गई। घटना के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, देर रात आवाजाई कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों द्वारा घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम द्वारा सप्लाई बंद करके रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा जंगलात विभाग पर आरोप लगाए जा रहे है। उनका कहना हैकि घटना के दौरान लोगों से पता चला कि सफेदे का पेड़ कमजोर हो गया था और सफेदे का पेड़ हाईवोल्टेज बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे यह हादसा हो गया। अधिकारी ने कहाकि जंगलात विभाग की यह गलती है और वह अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि अगर तारे पेड़ के साथ टच हो जाती है तो जंगलात विभाग उनके साथ विवाद करने लग जाते है।इलाका निवासी जतिन ने कहाकि तेज हवाओं और अंधेरी के कारण सफेदे का पेड़ हाईवोल्टेज तारों पर गिर गया और बिजली की सप्लाई बंद हो गई। व्यक्ति ने कहा कि जंगलात विभाग द्वारा ग्रीन एरिये को लेकर दुकानों के पास अपनी तारें लगा दी है, लेकिन पेड़ों की देखभाल को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इलाके में 150 से 200 घर है और सड़क पर आवाजाई काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर पेड़ किसी के घर पर या राहगीर पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इलाका निवासी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है, लेकिन जंगलात विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। -

Jalandhar News: सुबह झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी
जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात कुछ जिलो में अचानक तेज आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज सुबह जालंधर में बरसात हुई। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश से रात के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज और अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 39.9 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।
अमृतसर व पटियाला का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 34.0 डिग्री, पटियाला का 32.0 डिग्री (सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 34.9 डिग्री, फाजिल्का का 38.1 डिग्री, फिरोजपुर का 35.3 डिग्री, होशियारपुुर का 33.8 डिग्री, रूपनगर का 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 23.0 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री, लुधियाना का 25.0 डिग्री, पटियाला का 23.8 डिग्री, पठानकोट का 26.5 डिग्री, बठिंडा का 28.3 डिग्री, फाजिल्का का 27.7 डिग्री, फिरोजपुर का 26.4 डिग्री और रूपनगर का 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।
-

Jalandhar News: कार सवार फर्जी 3 बाबा ने की स्नेचिंग, पीछे भागी महिला को सड़क पर घसीटा, घायल , देखें CCTV
जालंधर, ENS: गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के निकट बाबा का भेष धारण कर कार में आए कुछ लोगों द्वारा महिलाओं से स्नेचिंग की गई। घटना उस समय हुई जब 2 महिलाएं सड़क किनारे सब्जी खरीद रही थीं। आरोपियों की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर उनकी पहचान की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं सब्जी खरीद रही थीं।
इसी दौरान लाल रंग की ऑल्टो कार (नंबर PB10CT8816) वहां आकर रुकी। कार में सवार लंबी दाढ़ी वाले तीन व्यक्ति, जिन्होंने खुद को बाबा के रूप में पेश किया, महिलाओं से पता पूछने के बहाने बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिलाओं के सोने के गहनों की तारीफ की और झांसे में लेकर उनके गहने अपने हाथ में ले लिए।
महिला को शक हुआ और उसने अपने गहने वापस लेने की कोशिश की तो स्नेचरों ने कार को भगा ली और महिला कार से साथ भागती हुई नीचे गिर गई, जिससे उसे चोटें आईं। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।
-

Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत, तीसरा घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास शुक्रवार शाम बाइक पर मलसियां से नकोदर आ रहे तीन दोस्तों की खड़ी पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। चालक ने बिना देखे हाईवे पर ट्रॉली हाईवे पर चढ़ा दी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान 16 वर्षीय हरजोत सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी गांव पंधेरा और 23 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी गांव खानपुर ढड्डा के रूप में हुई है। हरजोत 12वीं का छात्र था और गुरदीप को 10 दिन बाद यूके जाना था, उसका वीजा क्लियर हो गया था। घायल 17 वर्षीय हरदीप सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव बिल्ला चाऊ को पहले नकोदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। उसका इलाज चल रहा है। तीनों युवक अच्छे दोस्त, सहपाठी और कबड्डी खिलाड़ी थे।
वहीं, हादसे के बाद भागते ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सदर नकोदर के प्रभारी परलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर की मोर्चरी में रखवाया गया है। गुरदीप के मामा गुरपाल सिंह निवासी साधकपुर (शाहकोट) ने बताया कि तीनों का आपस में भाइयों जैसा रिश्ता था। वे पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में हमेशा साथ रहते थे। शुक्रवार को भी तीनों साथ ही घर लौट रहे थे, लेकिन एक पल में दो दोस्तों की जान चली गई और तीसरा जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
-

Jalandhar News: राहत, पहली बार मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शुरू होगी AC Volvo Bus
जालंधर, ENS: मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, पहली बार विभाग की ओर से श्रद्धालुओं के लिए एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। पंजाब रोडवेज की इस नई पहल से यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर सुरक्षित और आरामदायक सफर का विकल्प मिलेगा। यह बस सेवा जालंधर और लुधियाना से जम्मू-कटरा के लिए एसी वॉल्वो बस सेवा शुरू होगी। जालंधर से जम्मू का किराया 765 रुपए है, जबकि जालंधर से कटरा का किराया 945 रुपए है, वहीं लुधियाना से कटरा का किराया 1145 रुपए रखा गया है।
सरकारी किराए पर मिलने वाली इस लग्जरी सुविधा से यात्रियों को ट्रेनों की लंबी वेटिंग और निजी ऑपरेटरों के महंगे किराए से राहत मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार बस सेवा सोमवार से नियमित रूप से रोजाना संचालित होगी। गर्मी की छुट्टियों और त्योहारों के सीजन में मां वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रेनों में लंबी वेटिंग और निजी वॉल्वो बसों के अधिक किराए के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सरकारी किराए में लग्जरी सफर की शुरुआत होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा।
पंजाब रोडवेज की यह सुपरफास्ट वॉल्वो बस लुधियाना से चलेगी, जिसके बाद जालंधर होते बस स्टैंड होते हुए जम्मू के लिए आगे बढ़ेगी। दरअसल, पंजाब रोडवेज ने हाल ही में आधुनिक यूरो-6 वॉल्वो बसों की नई खेप खरीदी है। इन नई बसों को फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट रूट पर चलाया जा रहा है। दिल्ली रूट पर नई बसों के शामिल होने के बाद वहां से उपलब्ध हुई पुरानी वॉल्वो बसों को अब उन नए रूटों पर भेजा जा रहा है, जहां यात्रियों की अधिक मांग है।
इसी योजना के तहत जालंधर डिपो को दिल्ली रूट के लिए 3 नई वॉल्वो बसें मिली हैं, जिससे जम्मू-कटरा रूट पर बस सेवा शुरू करने के लिए बसें उपलब्ध हो सकी हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस गर्मी के सीजन में इन बसों को लेकर यात्रियों से काफी अच्छे रिस्पांस की उम्मीद है। हरियाणा परिवहन द्वारा भी इसी तरह की वॉल्वो बसें कटरा के लिए चलाई जाती हैं, जिसकी तर्ज पर अब पंजाब ने भी कदम बढ़ाया है। रोडवेज विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की मांग और फीडबैक को देखते हुए पंजाब के अन्य प्रमुख शहरों से भी कटरा व अन्य धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।
-

Jalandhar News: नहर का टूटा बांध, कालोनियों में घुसा पानी, कार्य में जुटे लोग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में बरसात से पहले ही कालोनी में पानी घुस गया। दरअसल, गदईपुर इलाके में में स्थित नहर का बांध टूटने से कालोनियों की ओर पानी आ गया। ऐसे में लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत काम शुरू किया। लोगों की मदद से मिट्टी से भरी बोरियों के जरिए बांध बनाकर पानी को रोकने का काम किया जा रहा है। वहीं क्रेन की मदद से भी रास्ते को बंद करने का काम किया जा रहा है। दरअसल, पंजाब के अन्य जिलों में लगातार हो रही बरसात से नहरों का पानी ओवरफ्लो हो रहा है।
पानी का ओवरफ्लों होने के कारण ही बांध टूट गया है। राहत की बात यह है कि पानी लोगों के घरों में नहीं घुसा, नहीं तो घरों को काफी नुकसान हो सकता था। लेकिन कालोनियों में पानी आने से लोग चितिंत दिखाई दे रहे है। प्रशासन की ओर से लगातार राहत के प्रयास किए जा रहे है। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिमें देखा जा सकता हैकि कालोनियों में भारी मात्रा में पानी घुस गया है। मौसम विभाग के अनुसार से तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में अगर भारी बरसात होती है तो लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
देसराज ने कहा कि देर रात 11 बजे उन्हें बांध टूटने की सूचना मिली। जिसके बाद लोगों की मदद से राहत का काम शुरू किया गया और बांध बनाया गया। देसराज ने बताया कि देर रात 2 बांध टूट गए और कालोनियों में पानी घुस गया। आज सुबह तक काफी हद तक पानी का स्तर रूक चुका है। वहीं सलेमपुर के रहने वाले क्रेन मशीन मालिक मोनू ने कहा कि देर रात बांध टूट गया और कालोनी में पानी घुस गया। मोनू ने कहा कि सड़क का निर्माण होने के दौरान उसकी मशीन वहां पर चल रही थी। जिसके बाद वह क्रेन मशीन लेकर आए और मिट्टी डालकर नहर पर नए बांध बनाए जा रहे है। मोनू ने कहा कि दो जगह पर बांध टूटा था और अब बांध बनाकर इसे बंध कर दिया गया है।
-

Punjab News: चन्नी ने रखी 2 शर्ते, सरेंडर से इंकार, भूपेश बघेल का बढ़ा 3 दिन का दौरा
जालंधर, ENS: पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के 5 दिन के दौरे के दौरान जालंधर से सासंद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बैठक से दूर रहे। हालांकि चन्नी गुट बैकफुट आता दिखा और उन्होंने ऑल इज वेल कहकर मामले को खत्म किया। लेकिन दूसरी ओर चन्नी ने अभी भी भूपेश बघेल की बैठक में शामिल होने पर दूरी बनाई हुई है। वहीं भूपेश बघेल का दौरा 3 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान इस विवाद को खत्म करने में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि सांसद चरणजीत चन्नी ने AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के आगे सरेंडर से इनकार कर दिया है।
चन्नी गुट ने बघेल से मुलाकात से पहले 2 शर्त रखते हुए कहा कि हमारे 2 नेता ही मिलेंगे, लेकिन न मीटिंग कांग्रेस भवन में होगी न उसमें प्रधान वड़िंग रहेंगे। गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर रंधावा इस मुलाकात में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इतना जरूर है कि चन्नी हाईकमान पर प्रेशर बनाने में कामयाब नहीं हो सके। उनके बातचीत के लिए राजी होने से 3 दिन से हाईकमान पर बना प्रेशर रिलीज हो गया। वहीं राजा वड़िंग पावरफुल बनकर निकले हैं। वह लगातार अपनी ताकत दिखा रहे हैं। बघेल भी हाईकमान के फैसले को सही ठहराने के लिए पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल जैसे नॉन एक्टिव नेताओं से तक मुलाकात करने के लिए उनके घर जा रहे हैं।
हालांकि बघेल को उम्मीद है कि उनकी दिल्ली वापसी से पहले चरणजीत चन्नी खुद मिल सकते हैं या उन्हें बुला सकते हैं। मगर, चन्नी के करीबी सोर्सेज का कहना है कि वह दिल्ली में राहुल गांधी से ही मिलना चाहते हैं ताकि अगर उन्हें चुनाव में बड़ी भूमिका मिलती है तो उस पर बघेल नहीं बल्कि सीधे राहुल गांधी की मुहर हो। इसके बाद ही वह आगे कोई बड़ा फैसला लेंगे।
वहीं राजा वडिंग बार-बार कह रहे है कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं चल रही है। ऐसे में अगर बघेल इस गुटबाजी को खत्म करके नहीं गए तो अगले दिनों में कांग्रेस में फिर से उथल-पुथल की स्थिति बन सकती है। चन्नी गुट में कई नेता ऐसे हैं जो कि राजा वडिंग को प्रधान मानने को तैयार नहीं हैं। चन्नी ऐसी स्थिति में नहीं रहेंगे कि वो अपने समर्थकों को टिकट दिला सकें। उधर, राजा वडिंग का विरोध करने की वजह से वो उनका टिकट कटवाने का पूरा जोर लगाएं। ऐसे में चन्नी गुट के नेता भी चरणजीत सिंह चन्नी पर अब सरेंडर न करने का दबाव बना रहे हैं।
-

Jalandhar News: Satluj Movie को लेकर कांग्रेस-BJP पर मनीष सिसोदिया ने साधे निशाने, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया नारी निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने अनाथ बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान सतलुज फिल्म को लेकर चल रहे विवाद और पंजाब कांग्रेस में मची खींचतान को लेकर मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है। मनीष सिसोदिया ने फिल्म के विवाद को लेकर कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाने साधे। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा स्पष्ट करें कि पंजाब के लोगों के साथ कांग्रेस ने जो अत्याचार किया वह उसके साथ है या सतलुज फिल्म में जो बर्बरता दिखाई गई और जो पंजाबियों के साथ हुआ हुआ है वह उसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।
इस समय भाजपा कांग्रेस के कारनामों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। रवनीत बिट्टू पहले कांग्रेसी है भाजपा के मंत्री तो अब बने हैं। सतलुज फिल्म में अभिनेता के किरदार और इतिहास पर सवाल उठाने से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस और भाजपा अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस में चल रही खींचातान पर सिसोदिया ने कहा कि उन्हें चन्नी, रंधावा या वडिंग से कोई लेना-देना नहीं, यह झगड़ालू पार्टी है और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका काम 2027 के चुनावों को लेकर संगठन के साथ पार्टी के कामों को लोगों के बीच लेकर जाना है और वह लगातार नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा कर दिया है। पंजाब धर्म और पंजाब के लोगों को इतिहास के काले दौर में धकेल बालों को कभी माफ नहीं करेगा। नारी निकेतन को लेकर मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज वह नारी निकेतन में बच्चों से मिलने पहंचे थे। बच्चों से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को दुर्घटना के कारण या किसी अन्य कारणवश माता-पिता छोड़ देते है। ऐसे में उन बच्चों को नारी निकेतन प्रशासन बढ़िया तरीके से देखभाल कर रहा है और उनके पालन-पोषण के साथ उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सिसोदिया ने कहाकि यही मानवता की और ईश्वर की सच्ची सेवा का काम है।
-

Jalandhar News: नारी निकेतन पहुंचे मनीष सिसोदिया, बच्चों को लेकर आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया नारी निकेतन पहुंचे, जहां उन्होंने अनाथ बच्चों से मुलाकात की। वहीं मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज वह नारी निकेतन में बच्चों से मिलने पहंचे थे। बच्चों से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को दुर्घटना के कारण या किसी अन्य कारणवश माता-पिता छोड़ देते है। ऐसे में उन बच्चों को नारी निकेतन प्रशासन बढ़िया तरीके से देखभाल कर रहा है और उनके पालन-पोषण के साथ उन्हें अच्छी शिक्षा दी जा रही है। सिसोदिया ने कहाकि यही मानवता की और ईश्वर की सच्ची सेवा का काम है।
