Jalandhar News: श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सासंद तनुज पुनिया ने BJP पर साधे निशाने, देखें वीडियो

सासंद चन्नी और भूपेश बघेल को लेकर कही ये बात

जालंधर, ENS: उत्तर प्रदेश से कांग्रेस सांसद और SC विभाग के चेयरमैन तनुज पुनिया आज सर्किट हाउस में पहुंचे। इस दौरान राजकुमार वेरका, सहित अन्य नेता शामिल रहे। सासंद तनुज पुनिया ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए। मीडिया से बात करते हुए तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा 30 से 40 सालों से धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। भाजपा मंदिर बनाती है, चंदा इकट्ठा करती है और चंदा गायब हो जाता है। ऐसे में किसी को चंदा चोरी का पता नहीं चलता। उनका आरोप है कि 1400 करोड़ रुपए हिंदू परिषद ने इकट्ठा किए थे, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। तनुज पुनिया ने कहाकि अब अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर लोगों के मन को भारी ठेस पहुंची है। दरअसल, लोगों द्वारा मंदिर में चढ़ाया गया चढ़ावा चोरी हो गया है और भाजपा द्वारा इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मामले को लेकर वह आज जालंधर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर छोटे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन अभी तक चंपत राय और के अनिल मिश्रा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही और वह खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने इस्तीफा दिया और उसे स्वीकार कर लिया गया। तनुज पुनिया ने कहा कि अभी तक उन्हें जेल नहीं भेजा गया। इतना बढ़ा घोटाला किसी सरंक्षण के बिना नहीं हो सकता। आरोप है कि सरकार उन्हें सरंक्षण दे रही है और इसलिए वह यह सब कर पाए है। इसके तार केंद्र से जुड़े दिखाई दे रहे है। तनुज पुनिया ने कहाकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अयोध्या मंदिर में प्रतिष्ठान प्रतिठा, ध्वज पूजन सहित सबकुछ किया था। उन्होंने ही ट्रस्ट हो बनाया है और ट्रस्ट में उनके ही लोग शामिल है। ऐसे में घोटाले के तार जहां तक जा रहे है, वहां पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पंजाब में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और राजा वडिंग के विवाद को लेकर कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है, विपक्ष मामले को तूल दे रहा है। वहीं आज भूपेश बघेल के साथ चन्नी की मीटिंग को लेकर कहा कि चुनावों को लेकर संगठन की यह मीटिंग है और वह चलती रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *