Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ब्लाइंड मर्डर की सुलझी गुत्थी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने आदमपुर में कत्ल केस में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि सब-डिवीजन आदमपुर की निगरानी में इंस्पेक्टर पंकज कुमार, प्रभारी थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 4 जुलाई को थाना आदमपुर को गांव मानको में एक किसान के खेतों में खून से लथपथ अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई।

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि 4 जुलाई को दिलबाग सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के बयानों के आधार पर एफआईआर संख्या 144 दिनांक 04.07.2026, धारा 103 BNS के तहत थाना आदमपुर, जिला जालंधर ग्रामीण में दर्ज की गई।

    जांच के दौरान मृतक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी मान पुत्र मोहन सिंह निवासी सरहिंद, जिला फतेहगढ़ साहिब, हाल निवासी गांव कद्दो, थाना दोराहा, जिला लुधियाना के रूप में हुई, जो शिकायतकर्ता दिलबाग सिंह का करीबी मित्र था। जांच के दौरान नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव शाहपुर, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब की इस वारदात में संलिप्तता सामने आई, जिसे कानून के अनुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी नभप्रीत सिंह उर्फ नभप्रीत सिंह को बीते दिन गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर वारदात से संबंधित अन्य तथ्य एवं साक्ष्य एकत्र किए जा सकें।

     

     

  • Jalandhar News: KV School की छात्रा की मौत को लेकर CCTV आई सामने, परिवार ने लगाई गुहार, देखे वीडियो

    Jalandhar News: KV School की छात्रा की मौत को लेकर CCTV आई सामने, परिवार ने लगाई गुहार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल की 5वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बच्ची आर्मी की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है। मृतिका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि बच्ची स्कूल के बाहर खड़ी है और बस चालक अन्य बच्चों को लेने के लिए स्कूल के अंदर जा रहा है। वहीं घटना स्थल पर आर्मी का ट्रक भी गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था।

     

     

    वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्कूल ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक और पिता अशोक कुमार को दी। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    मामले की जानकारी देते हुए बस चालक ने कहा कि बच्ची के शरीर पर ट्रक के टायरों के निशान दिखाई दे रहे है। व्यक्ति के अनुसार केवी-4 की बच्ची थी और केवी-3 से बच्चों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने के लिए खड़े थे। इस दौरान बस से बच्चों को उतारकर दूसरी बस में शिफ्ट किया जाता है। ऐसे में बच्चे साइड पर खड़े थे। घटना के दौरान आर्मी ट्रक चालक की गाड़ी ऊंची होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और बच्ची के सिर से ट्रक का टायर गुजर गया। घटना के दौरान अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन ट्रक पायल के सिर से गुजर गया।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें केवी-3 से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि पायल नामक छात्रा केवी-4 में पढ़ती थी। इस दौरान स्कूल बस चालक केवी-4 से केवी-3 के बाहर पहुंचा था। बस चालक बच्चों को लेने के लिए स्कूल के अंदर गया था। इस दौरान आर्मी ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

    वहीं अशोक कुमार ने कहाकि उसने अपनी 10 वर्षीय 5वीं कक्षा में बच्ची को स्कूल पढ़ने के लिए भेजा था। इस दौरान उसे दोपहर को बस ड्राइवर का फोन आया कि बच्ची का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान मौके पर आकर देखा आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने कहा कि बच्चों ने आर्मी ट्रक चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि आर्मी ट्रक चालक का कहना हैकि बच्ची उसके ट्रक की चपेट में नहीं आई है।

  • Jalandhar News: आर्मी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल छात्रा की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आर्मी ट्रक की चपेट में आने से स्कूल छात्रा की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैंट के अधीन आते केवी-4 स्कूल की 5वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बच्ची आर्मी की मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है। मृतिका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार केवी-4 स्कूल की बस बच्चों को लेकर केवी-3 स्कूल के बाहर पहुंची थी। जिसके बाद सभी बच्चों ने केवी-3 स्कूल से निकलना था।

    वहीं पायल भी सहेलियों के साथ बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान आर्मी का ट्रक भी स्कूल में पहुंचा। ट्रक चालक द्वारा यू-टर्न लेने के दौरान पायल ट्रक के टायर के नीचे आ गई और टायर सिर से गुजरने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्कूल ड्राइवर ने स्कूल प्रबंधक और पिता अशोक कुमार को दी। घटना की सूचना मिलते पिता अशोक मौके पर पहुंचे। पिता ने कहा कि घटना स्थल पर देखा कि बच्ची का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जिसे देख वह बेसुध हो गया। पीड़ित पिता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    मामले की जानकारी देते हुए बस चालक ने कहा कि बच्ची के शरीर पर ट्रक के टायरों के निशान दिखाई दे रहे है। व्यक्ति के अनुसार केवी-4 की बच्ची थी और केवी-3 से बच्चों को दूसरी गाड़ी में शिफ्ट करने के लिए खड़े थे। इस दौरान बस से बच्चों को उतारकर दूसरी बस में शिफ्ट किया जाता है। ऐसे में बच्चे साइड पर खड़े थे। घटना के दौरान आर्मी ट्रक चालक की गाड़ी ऊंची होने के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और बच्ची के सिर से ट्रक का टायर गुजर गया। घटना के दौरान अन्य बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन ट्रक पायल के सिर से गुजर गया।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि उन्हें केवी-3 से सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि पायल नामक छात्रा केवी-4 में पढ़ती थी। इस दौरान स्कूल बस चालक केवी-4 से केवी-3 के बाहर पहुंचा था। बस चालक बच्चों को लेने के लिए स्कूल के अंदर गया था। इस दौरान आर्मी ट्रक की चपेट में आने से बच्ची की मौत हो गई। जांच अधिकारी ने कहा कि बच्ची के परिजनों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ली गई है।परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

    वहीं अशोक कुमार ने कहाकि उसने अपनी 10 वर्षीय 5वीं कक्षा में बच्ची को स्कूल पढ़ने के लिए भेजा था। इस दौरान उसे दोपहर को बस ड्राइवर का फोन आया कि बच्ची का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान मौके पर आकर देखा आर्मी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने कहा कि बच्चों ने आर्मी ट्रक चालक को आवाज भी दी, लेकिन उसने कुछ नहीं सुना और बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। इस घटना को लेकर पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। हालांकि आर्मी ट्रक चालक का कहना हैकि बच्ची उसके ट्रक की चपेट में नहीं आई है।

  • Jalandhar News: स्कूलों बसों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूलों बसों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, काटे चालान, देखें वीडियो

    बसों में फायर सेफ्टी, मेडिकल किट सहित पाई गई खामियां

    जालंधर, ENS: सविधान चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की उल्लंघना करने वाले स्कूल बसों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इस दौरान बस चालकों द्वारा नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाल विकास की ओर एक पत्र जारी हुआ था। ऐसे में बाल विकास की टीम के साथ मिलकर नियमों की उल्लंघना करने वाले बस चालकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कई बसों में कैपेसिटी से ज्यादा बच्चे पाए गए और कई वाहनों में फायर सिस्टम सहित अन्य सिस्टम में कमी पाई गई। इस दौरान वाहनों में खामियां पाए जाने पर उक्त वाहनों के चालान काट दिए गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मुहिम इसी तरह से जारी रहेगी। वहीं ई-रिक्शा चालकों द्वारा नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ भी मुहिम जारी है। ऐसे में कई ई-रिक्शा को जब्त भी किया जा चुका है। दूसरी ओर बाल विकास अधिकारी ने कहाकि पेरेंट्स बच्चों को स्कूल बसों में सेफ्टी के लिए भेजते है। पेरेंट्स चाहते है कि उनके बच्चे सेफ्टी से स्कूल जाए और सेफ्टी से ही घर आए। ऐसे में आज पुलिस के साथ मिलकर यह मुहिम चलाई गई। इस दौरान जांच में पाया कि कुछ बस चालकों के पास दस्तावेज मौजूद नहीं थी। किसी बस में महिला कर्मी नहीं पाई गई, पॉल्यूशन, फायर सिस्टम एक्सपायर होना, मेडिकल किट ना होना, ओवर बच्चों का बस में सफर करना आदि खामियां पाई गई। ऐसे में बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए यह मुहिम चलाई गई है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम निरंतर जारी है, लेकिन स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण मुहिम को रोका गया था। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से काफी असर पड़ेगा। अधिकारी ने कहा कि स्कूलों के प्रिंसीपल को डिप्टी कमिशनर दफ्तर में बुलाकर हिदायतें भी जारी की जा चुकी है। इस दौरान स्कूल प्रिंसीपल से बसों की जांच करने की अपील की गई। इसी के साथ महिला कर्मी का बस में होना जरूरी है। उन्होंने कहाकि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
  • Jalandhar News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, आरोपी घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांव सुभाना में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। थाना 7 के अधीन आते इलाके में फायरिंग के मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आज बदमाश से वेपन रिकवरी के लिए आई थी। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। आरोपी की पहचान शामदास निवासी दरबंगा बिहार के रूप में हुई है। मौजूदा आरोपी गढ़ा के फगवाड़ी मोहल्ला में रह रहा था। में रह रहा है। आरोपी को 4 तारीख को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया था।

    जांच में पाया गया कि आरोपी पर 307 का भी एक अन्य मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी का साथी साहिल ने वेपन का इस्तेमाल करके फायरिंग की थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वेपन को कई अन्य घटनाओं में भी इस्तेमाल किया था। ऐसे में आज पुलिस आरोपी की निशानदेही से वेपन बरामद करने के लिए शामदास को लेकर आई थी। इस दौरान आरोपी ने वेपन को लेकर गलत जगह दबाने को लेकर गुमराह करता रहा, जब पुलिस 5 से 6 फीट दूरी पर वेपन ढूंढ रही थी तो आरोपी ने पुलिस कस्टडी से हाथ छुड़वाया है और छिपे हुए वेपन को निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    इस दौरान पुलिस के एएसआई की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान आरोपी की टांग में पुलिस की गोली लगी। आरोपी ने अमरजीत नामक व्यक्ति पर फायरिंग की थी। जांच में सामने आया है कि अमरजीत आरोपी का रिश्तेदार ही है। आरोपी बिहार से नशे का इस्तेमाल करके यहां लाकर बेचते थे। अधिकारी ने कहा कि आरोपी द्वारा 2 फायर किए गए थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में ओर खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: Khalsa College की Parking को लेकर गरमाया मामला, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Khalsa College की Parking को लेकर गरमाया मामला, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: खालसा कॉलेज में पार्किंग को लेकर मामला गरमा गया। मिली जानकारी के अनुसार पार्किंग के ठेके को लेकर कॉलेज में भारी हंगामा हुआ। इस दौरान दफ्तर में डायरेक्टर एडवाइजर आईपीएस रिटायर्ड आरएस उप्पल के साथ जमकर विवाद हुआ। इस दौरान जगमोहन कपूर ने टेंडर को लेकर 40 लोगों से एक-एक हजार रुपए लेने के आरोप है। वीडियो में देखा जा सकता हैकि व्यक्ति टेंडर को लेकर आरोप लगा रहा है। इस दौरान पैसे वापिस मांगने की मांग की जा रही है। व्यक्ति ने 40 से 45 हजार रुपए लेने के आरोप लगाए, जिसके बाद एडवाइजर ने कंट्रोल रूप में सूचना देने की बात करके पुलिस को बुलाने के लिए कहा, तो मामला फिर से गरमा गया।

    इसके बाद अन्य अधिकारी ने बैठकर मामले को सुलझाने की बात की। काफी देर तक मामला गरमाने के बाद बैठकर एडवाइजर ने बात सुनी। इस दौरान व्यक्ति ने कहा कि उसने बड़ी पार्किंग को लेकर टेंडर भरा था, जिसमें कहा गया कि साढ़े 6 लाख रुपए का टेंडर उनके द्वारा भरा गया है। इस मामले को लेकर शाम तक वह बैठे रहे और उसने एडवाइजर का नाम लेकर 2 दिन बाद फैसला होने की बात कही। जिसके बाद व्यक्ति ने एडवाइजर पर अफीम बेचने के आरोप लगाए। इस दौरान एडवाइजर ने कहाकि फाइनल फैसला प्रधान द्वारा किया जाना है।

    आरोप लगाए गए कि खालसा कॉलेज की एडमिनिस्ट्रेशन ने हमें गुमराह किया जा रहा है। जानकारी देते हुए ठेका भरने वाले व्यक्ति का कहना है कि उनके द्वारा पार्किंग का ठेका लेने के लिए 10 हजार रुपए सिक्योरिटी फीस भी जमा करवाई गई। वही कॉलेज के डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन रिटायर्ड आईपीएस आईएस उप्पल से जब इस बारे में पूछा गया वह तो उन्होंने कहा कि उस दिन 40 से 50 से ज्यादा लोग आए थे। ऐसे में मुझे तो इस बारे में पता ही नहीं है और उनके द्वारा नशा बेचने के बारे में आरोपों को बेबुनियाद बताया गया। आरोप है कि अब ठेका पुराने लोगों को ही दिया जाता है।

  • Jalandhar News: Flyover पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर की टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover पर ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर-ट्राली और सिलेंडर से भरे कैंपर की टक्कर, 2 घायल, देखें वीडियो

    2 हिस्सों में बंटी ट्रैक्टर ट्राली, हादसे के बाद 3 किमी. तक लगा लंबा जाम

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक में फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार ट्रक में ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक ने ट्रेक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली की आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैम्पर में टक्कर हो गई। हादसे के बाद 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। वहीं घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटवाया और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में गनीमत यह रही कि सिलेंडर से भरे कैंपर से कोई सिलेंडर ब्लास्ट नहीं हुआ, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बलजीत सिंह ने कहाकि उसका ड्राइवर मनी ट्रैक्टर ट्राली चला रहा था। इस दौरान ट्रक चालक ने पहले सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मारी। जिसके बाद खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली 2 हिस्सों में बंट गई। घटना के दौरान फ्लाईओवर पर बने पिल्लर से बचाव रहा, नहीं तो ट्रैक्टर ट्राली फ्लाईओवर से नीचे गिर सकती थी। इस घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली आगे जा रहे सिलेंडर से भरे कैंपर से टकरा गई। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि ट्रक चालक ने नशा किया हुआ था। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी ने कहा कि उन्हें पुल के ऊपर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल से गुजर रही क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था। जिसे एबुलेंस की मदद से एचपी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं वाहनों को हटाकर ट्रैफिक को सुंचारू ढंग से चलाने का काम किया जा रहा है।
  • Jalandhar News: मौसम हुआ सुहावना, 12 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मौसम हुआ सुहावना, 12 तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच बिजली के अघोषित कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। वहीं आज सुबह शहर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवाओं के बाद हो रही बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत पाई। शहर में तेज बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि आने वाले 4 दिनों में अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं पंजाब में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    आज जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और नवांशहर में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में कई स्थानों पर वर्षा हो रही है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला और संगरूर में छिटपुट से कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

    मौसम विभाग के अनुसार, 10 जुलाई को पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, 11 और 12 जुलाई को राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यह मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने का संकेत है। इससे किसानों और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, इससे राज्य के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। वर्तमान में भी पंजाब का पारा सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे बना हुआ है।

  • Jalandhar News: दिन दहाड़े सैलून के बाहर नौजवान पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन दहाड़े सैलून के बाहर नौजवान पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    घटना स्थल पर तेजधार हथियार बरामद

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप हेयर सैलून पर दाड़ी सेट करवाने आए नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। परिवार के अनुसार मामूली बात को लेकर युवक पर नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि थाने से कुछ दूरी पर स्थित बुड्डा मल की ग्राउंड के पास यह हमला हुआ है। पीड़ित नीलम ने कहाकि वह घटना स्थल से गुजर रही थी। इस दौरान भतीजे को 5 नौजवानों ने घेरा हुआ था और उस पर हमला किया गया। भतीजे के सिर से खून निकलने से उसका चेहरा भी पहचाना नहीं जा रहा था। इस दौरान वह भतीजे को बचाने के लिए भागी तो हमलावारों ने उसको धक्का दिया। जिसके बाद उसने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। इस दौरान नौजवान मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान सैलून के अंदर भी खून के निशान देखे जा सकते है। महिला ने कहा कि घटना की असल वजह सामने नहीं आई है। हादसे के बाद भाभी को घटना की सूचना दी। भतीजे के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। वहीं पुलिस ने कहा कि पीड़ित नीलम ने उन्हें बताया कि वह अपने मायके घर आई हुई थी। इस दौरान भतीजे पर कुछ नौजवानों द्वारा हमला किया गया। घटना में भतीजे के सिर पर गंभीर चोटे लगी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना स्थल पर बाइक और तेजधार हथियार बरामद किया गया। वहीं घटना स्थल पर पहुंची जांच अधिकारी राकेश कुमार ने महिला के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बाइक और तेजधार हथियार जब्त करके थाने ले जाया जा रहा है। घटना को लेकर जांच अधिकारी ने कहाकि सैलून के बाहर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है।
  • Jalandhar News: नौजवान के मर्डर को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नौजवान के मर्डर को लेकर SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर क्षेत्र के गांव डरौली कला में दिन दहाड़े गोली मारकर युवक का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान दविंदर उर्फ बाजा निवासी गांव ढामुड़ा (आदमपुर) निवासी के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 6 जुलाई 2026 को करीब दोपहर 12:30 बजे गांव डरोली कलां, थाना आदमपुर के निवासी 26 वर्षीय देवेंद्र सिंह उर्फ बाजा का मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही आईपीएस विनीत अहलावत, डीएसपी राजीव कुमार, इंस्पेक्टर पुष्प बाली और थाना आदमपुर की पुलिस टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे गांव की घेराबंदी करके सभी आने-जाने वाले रास्ते तुरंत सील कर दिया।

    प्राथमिक जांच के दौरान सामने आया कि वारदात के समय मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू के घर के अंदर कुल 5 व्यक्ति मौजूद थे। इस मामले में मनप्रीत सिंह उर्फ गंगू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि हरमन, वरुण और आकाश की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यह घटना घर के एक कमरे के अंदर हुई, जहां कथित तौर पर ग्लॉक 9 एम.एम. पिस्टल से करीब 10 से 12 राउंड फायर किए गए। वारदात में प्रयुक्त ग्लॉक 9 एम.एम. पिस्टल पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। मौके की जांच के दौरान कमरे को गोलीबारी के कारण काफी नुकसान पहुंचा हुआ पाया गया।

    एसएसपी ने बताया कि मृतक देवेंद्र सिंह उर्फ बाजा एक अपराधी था, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसके खिलाफ 3 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह पहले एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान भी गिरफ्तार हो चुका था। प्रारंभिक जांच से यह भी सामने आया है कि यह हत्या पुरानी व्यक्तिगत रंजिश के कारण की गई प्रतीत होती है। इस संबंध में थाना आदमपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर मौजूद अन्य व्यक्तियों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।