Home Mohali Punjab News: US ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, किए Toll Free, देखें वीडियो

Punjab News: US ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, किए Toll Free, देखें वीडियो

0
Punjab News: US ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, किए Toll Free, देखें वीडियो

मोहालीः किसान संगठनों ने सूबे में एक बार फिर संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। बीते दिन चंडीगढ़ में किसान मोटरसाइकिल मार्च निकाला। वहीं आज किसानों द्वारा पंजाब भर में टोल फ्री किए गए है। दरअसल, केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे में आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक टोल फ्री किए गए है। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों द्वारा भारत-अमेरिका संभावित व्यापार समझौते के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।

वहीं लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ भी आवाज उठाई जा रही है। जमीन गिरवी/भूमि मार्किंग से संबंधित कथित धोखाधड़ी के मामलों में किसानों को न्याय दिलाने की मांग रखी गई है। विभिन्न टोल प्लाजा पर किसानों की बैठकें और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। किसान नेताओं ने इसे किसानों के हकों और जमीन बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए कहा है। किसानों से बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने घोषणा की थी कि प्रस्तावित लैंड-पूलिंग नीति, लैंड मॉर्टगेज बैंक में कथित अनियमितताओं और प्रस्तावित भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में 14 जुलाई को पूरे पंजाब में टोल प्लाजा को मुफ्त कर देंगे। एक बयान में, गैर-राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम गैर-राजनीतिक) के राष्ट्रीय संयोजक और भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) के अध्यक्ष डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने उपजाऊ कृषि भूमि प्राप्त करने और इसे कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने के लिए लैंड-पूलिंग नीति पेश की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here