सर्जियो गोर ने कहा फेक न्यूज अलर्ट
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट शेयर की है। उन्होंने कहा कि – ‘फेक न्यूज अलर्ट किसी ने कुछ भी खारिज नहीं किया है। उन्होंने बताया कि ट्रेड डील को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहुत ही पॉजिटिव बैठकें हुई है। अमेरिकी राजदूत ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने व्यापार समझौते को अंतिम रुप देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरा दी है। हम लगातार एक्टिव रुप से जुड़़े हुए हैं’। उन्होंने आगे यह कहा है कि रॉयटर्स में आप इससे भी बेहतर कर सकते हैं।Fake news alert! No one has rejected anything. Both sides had very constructive meetings and reaffirmed their commitment to finalizing a trade deal. We continue to stay actively engaged. Reuters – you can do better! https://t.co/7LARDhhtCg
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) July 13, 2026