Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: 3 Star Colony में नौजवान से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 3 Star Colony में नौजवान से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थ्री स्टार कालोनी में मनप्रीत नामक नौजवान से मारपीट मामले में पुलिस ने प्रदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 दातर बरामद किए है। इस घटना के दौरान आरोपी की एक टांग टूट गई है। वहीं वीडियो में आरोपी पुलिस से हाथ जोड़कर गलती मान रहे है और माफी मांग रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि उन्हें 8 जून को सराभा नगर के मनप्रीत नामक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके साथ 5 से 6 नौजवानों द्वारा थ्री स्टार कालोनी में मारपीट की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

    इस दौरान पुलिस ने 26 जुलाई को अजय निवासी संतोखपुरा और आकाश नेपाली निवासी हरदीप नगर के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी के साथ 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए बीते दिन प्रदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 दातर और एक बाइक बरामद की गई। आरोपियों में पिछले रिकार्ड खंगाले जा रहे है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ मे ओर खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar के रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में शहजाद भट्टी खिलाफ NIA कोर्ट का एक्शन, गैर-ज़मानती वारंट जारी

    Jalandhar के रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में शहजाद भट्टी खिलाफ NIA कोर्ट का एक्शन, गैर-ज़मानती वारंट जारी

    मोहालीः जिले की स्पेशल NIA कोर्ट ने जालंधर के इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह (उर्फ़ रोजर संधू) के घर पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहज़ाद भट्टी के ख़िलाफ़ गैर-ज़मानती वारंट (NBW) जारी किया है। दरअसल, यह घटना 16 मार्च 2025 की है। थाना मकसूदां क्षेत्र में इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रॉजर संधू के घर की बालकनी में एक संदिग्ध धातु की वस्तु मिली, जो जांच में हैंड ग्रेनेड निकली। शुरुआत में मामले की जांच पंजाब पुलिस ने की।

    जांच में सामने आया कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी ने टिकटॉक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जरिए नवदीप संधू पर लाइव स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन गिफ्टिंग के माध्यम से पैसे देने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने अपने भारतीय नेटवर्क के जरिए ग्रेनेड हमला कराने की साजिश रची। NIA की जांच में खुलासा हुआ कि शहजाद भट्टी पाकिस्तानी मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप ग्रुप चला रहा था, जिसमें कई भारतीय नंबर जुड़े हुए थे। एजेंसी के अनुसार, इसी ग्रुप के जरिए हमले की योजना बनाई गई, आरोपियों के बीच संपर्क कराया गया और पूरी साजिश को अंजाम देने की तैयारी की गई।

    ऐसे में NIA के अनुसार, भट्टी अभी ब्राज़ील में छिपा हुआ है और वहीं से भारत-विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। इस वारंट के आधार पर, अब इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस और प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस NBW के आधार पर आगे इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने और प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यह वारंट आरोपी की गिरफ्तारी तक प्रभावी रहेगा। यह वारंट कुख्यात पाकिस्तानी आतंकी मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ भी जारी हो चुका है।

  • LPU के Distance और Online Education Program में August 2026 Session के लिए Admission शुरू

    LPU के Distance और Online Education Program में August 2026 Session के लिए Admission शुरू

    जालंधर(Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने अगस्त 2026 सेशन के लिए अपने यूजीसी अप्रूव्ड डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में एडमिशन शुरू कर दी है। एकेडमिक में हुए नए सुधार के साथ, यूनिवर्सिटी का मकसद देश भर के स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स को फ्लेक्सिबल, इंडस्ट्री-अलाइन्ड एजुकेशन देना है।

    एलपीयू का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लीकेशन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कॉमर्स, साइंसेज, आर्ट्स और लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंसेज जैसे सब्जेक्ट्स में प्रोग्राम का एक बड़ा पोर्टफोलियो देता है। ये प्रोग्राम पोस्टग्रेजुएट, अंडरग्रेजुएट और डिप्लोमा लेवल पर स्टूडेंट्स की बदलती एकेडमिक उम्मीदों और प्रोफेशनल जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

    डिस्टेंस एजुकेशन मोड के तहत, स्टूडेंट्स मैनेजमेंट और कॉमर्स में एमबीए, बीबीए, ए.कॉम, बी.कॉम और डीबीए जैसे प्रोग्राम कर सकते हैं। कंप्यूटर एप्लीकेशन और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के फील्ड में, यूनिवर्सिटी एमसीए, एम.एससी आईटी, बीसीए, बीएससी आईटी और डीसीए उपलब्ध है। आर्ट्स और लाइब्रेरी साइंसेज में दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स एजुकेशन, इंग्लिश, हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, पंजाबी और सोशियोलॉजी में कई तरह के एम.ए. प्रोग्राम के साथ-साथ बीए, एमएलआईएस, बीएलआईएस और डीएलआईएस प्रोग्राम में से चुन सकते हैं।

    ऑनलाइन एजुकेशन मोड एमबीए, एमसीए, एम.एससी (मैथमेटिक्स), एम.एससी (इकोनॉमिक्स), एम.कॉम, एम.ए (इंग्लिश, हिस्ट्री, सोशियोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस), बीबीए, बीसीए, बीए, डीबीए और डीसीए जैसे प्रोग्राम के ज़रिए एक फ्लेक्सिबल और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन लर्निंग एक्सपीरियंस देता है।

    एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन ऑफरिंग की एक खास बात इंडस्ट्री-फोकस्ड स्पेशलाइजेशन और इलेक्टिव की बड़ी रेंज है। एमबीए प्रोग्राम ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, फाइनेंस, मार्केटिंग, डेटा साइंस, ऑपरेशंस मैनेजमेंट, इंटरनेशनल बिजनेस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स, लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट, हॉस्पिटल और हेल्थकेयर मैनेजमेंट, और बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज़ सहित 12 उभरते हुए डोमेन में सिंगल और डुअल स्पेशलाइजेशन फॉर्मेट में उपलब्ध है।

    इसी तरह, एमसीए प्रोग्राम मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट, और एआर और बीआर (गेम डेवलपमेंट) जैसे एडवांस्ड स्पेशलाइजेशन ऑप्शन के ज़रिए लर्नर्स को फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजिकल स्किल्स से लैस करता है, जिससे ग्रेजुएट्स तेज़ी से बदलती डिजिटल इकॉनमी में मौकों के लिए तैयार होते हैं।

    एलपीयू अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस और ग्लोबल पहचान के ज़रिए एक लीडिंग हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन के तौर पर अपनी रेप्युटेशन को मज़बूत करता जा रहा है। यूनिवर्सिटी के पास 4 में से 3.68 स्कोर के साथ नेक ए++ एक्रेडिटेशन है और इसे यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन से सबसे ज़्यादा कैटेगरी-I ग्रेडेड ऑटोनॉमी का स्टेटस मिला है।

    लेटेस्ट रैंकिंग में, एलपीयू ने एनआईआरएफ 2025 रैंकिंग में 31वीं पोजीशन हासिल की और टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में इंडियन यूनिवर्सिटीज़ में 9वीं रैंक हासिल की, जो 601–800 ग्लोबल बैंड में थी। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में इंडिया में 31वीं रैंक हासिल की और 901–950 ग्लोबल बैंड में थी। एलपीयू की डिस्टेंस और ऑनलाइन क्वालिफिकेशन्स को वर्ल्ड एजुकेशन सर्विसेज़ से इंटरनेशनल लेवल पर भी मान्यता मिली है, जिससे ग्रेजुएट्स के लिए ग्लोबल एकेडमिक और करियर मोबिलिटी बढ़ती है।

    डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम्स के बारे में एडमिशन और ज़्यादा जानकारी के लिए, इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स www.lpude.in पर जा सकते हैं या 01824-521350 पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम के लिए, छात्र www.lpuonline.com पर जा सकते हैं या 01824-520001 पर कॉल कर सकते हैं।

     

  • Jalandhar News: पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन, गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद

    Jalandhar News: पुलिस और आबकारी विभाग का एक्शन, गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद

    जालंधर, ENS: माता रानी चौक के पास पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से लदी एक गाड़ी पकड़ी। देर रात पुलिस और आबाकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने सूचना के बाद विशेष नाके की। इस दौरान संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें 37 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं। बरामद शराब में पंजाब और चंडीगढ़ मार्का की बोतलें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    दरअसल, आबकारी विभाग की टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक संदिग्ध गाड़ी के जरिए शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों को गाड़ी के संभावित नंबरों की जानकारी भी साझा की गई थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार देर रात आबकारी विभाग के अधिकारी मनजीत सिंह और उनकी टीम ने जालंधर के व्यस्त माता रानी चौक के पास नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध गाड़ी वहां पहुंची, टीम ने उसे रोककर तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से अवैध शराब की कुल 37 पेटियां बरामद की गईं। आबकारी अधिकारियों ने जब इन पेटियों की जांच की तो इनमें 20 पेटियां ‘पंजाब किंग’ ब्रांड, 15 पेटियां ‘पंजाब किंग्स’ ब्रांड और 2 पेटियां ‘नूरपुरी संतरा’ शराब की मिलीं। बरामद शराब की बोतलों पर ‘फॉर सेल इन चंडीगढ़’ लिखा हुआ था।

    जांच में सामने आया है कि चंडीगढ़ मार्का की 2 पेटियों को छोड़कर बाकी सभी पेटियों पर ‘फॉर सेल इन पंजाब’ लिखा हुआ था। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। मौके पर मौजूद एक्साइज अधिकारी मनजीत सिंह के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी स्थानीय क्षेत्र का रहने वाला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले भी अवैध शराब कारोबार से जुड़ा रिकॉर्ड हो सकता है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

     

  • Jalandhar News: वाल्मीकि समाज ने बंद करवाया नगर निगम दफ्तर, DSP का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: वाल्मीकि समाज ने बंद करवाया नगर निगम दफ्तर, DSP का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से 27 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद रखने का बड़ा आह्वान किया था। इस दौरान विभिन्न वर्गों से एकजुट होकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, बंद करने की अपील की थी। वहीं आज नगर निगम दफ्तर खुला हुआ था। जिसके बाद अब नगर निगम दफ्तर को भी बंद कर दिया गया है और कर्मी सर्वसहमति से दफ्तर को बंद करके घरों को वापिस चले गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वाल्मीकि समाज के समर्थन नगर निगम दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कर्मियों को दफ्तर बंद करने की अपील की। देखते ही देखते कुछ देर बाद दफ्तर को बंद कर दिया गया। ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर सस्पेंड किए डीएसपी सिटी सतवीर सिंह बैंस के खिलाफ वाल्मीकि समाज द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया और पटेल चौक पर डीएसपी का पुतला फूंककर बर्खास्त करने की अपील की गई। इससे पहले आज शेखां बाजार, किशनपुरा सहित अन्य बाजार दुकानदारों द्वारा बंद किए गए।

    शहर भर में जगह जगह पर पुलिस की नाकेबंदी की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय द्वारा आज बंद का आहवान किया गया था। इस दौरान उन्होंने अवगत करवाया कि भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। जिसको लेकर मुख्य चौक पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का मकसद है कि यह रोष प्रदर्शन शांतिमय ढंग से हो। ऐसे में कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्याएं ना आए। वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति ने भी आश्वासन दिया है कि वह शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पुलिस ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।

    दरअसल, वाल्मीकि समाज के नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित कर्मचारियों को अविलंब न्याय प्रदान किया जाए। पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य भर के अलग-अलग जिलों में शांतिपूर्ण रैलियां आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के आयोजकों ने सभी समर्थकों और आम लोगों से विशेष अपील की है कि वे इस आंदोलन के दौरान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीका अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आम जनता को असुविधा न हो और राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।

  • Jalandhar News: हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर में पुल से नीचे गिरा वाहन, ड्राइवर गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर में पुल से नीचे गिरा वाहन, ड्राइवर गंभीर घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोराया के निकट नेशनल हाईवे पर देर रात 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया, जबकि दूसरा ट्रक पुल पर ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक जालंधर से लुधियाना जा रहे थे और ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान दोनों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फ़ोर्स (SSF) के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि रात के समय एमडीटी (MDT) डिवाइस के ज़रिए हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि लोगों ने घायल ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाल लिया था। टीम द्वारा घायल को तुरंत फर्स्ट एड दी गई और सरकारी गाड़ी के ज़रिए सिविल अस्पताल फिलौर में दाखिल करवाया गया। वहीं क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया गया। अस्पताल में चालक को छुट्टी मिल गई है।

    हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अब दोनों पार्टियों में समझौत हो गया है। इस घटना के संबंध में थाना ग़ोराया के MHC (MHC) को सूचित किया गया। इसके बाद नेशनल हाईवे की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। हाइड्रा मशीन की मदद से हादसाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटाकर रास्ता साफ़ करवाया गया, जिसके बाद यातायात पुनः सुचारू रूप से चलने लगा। वहीं हादसे की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक का शीशा टूट गया और सामान सड़क पर बिखरा पड़ा है।

  • Jalandhar में दिखा Punjab बंद की कॉल का असर, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar में दिखा Punjab बंद की कॉल का असर, SP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति से 27 जुलाई को पूरे पंजाब में बंद रखने का बड़ा आह्वान किया था। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने आम जनता, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न वर्गों से एकजुट होकर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बाजार, बंद करने की अपील की थी। जिसके बाद आज शेखां बाजार, किशनपुरा सहित अन्य बाजार दुकानदारों द्वारा बंद किए गए। शहर भर में जगह जगह पर पुलिस की नाकेबंदी की गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी आकृषि जैन ने बताया कि वाल्मीकि समुदाय द्वारा आज बंद का आहवान किया गया था।

    इस दौरान उन्होंने अवगत करवाया कि भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करेंगे। जिसको लेकर मुख्य चौक पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस का मकसद है कि यह रोष प्रदर्शन शांतिमय ढंग से हो। ऐसे में कोई लॉ एंड ऑर्डर की समस्याएं ना आए। वाल्मीकि संगठनों ने सर्वसम्मति ने भी आश्वासन दिया है कि वह शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करेंगे।

    इस दौरान पुलिस ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है। दरअसल, वाल्मीकि समाज के नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ित कर्मचारियों को अविलंब न्याय प्रदान किया जाए।

    पंजाब बंद के मद्देनजर राज्य भर के अलग-अलग जिलों में शांतिपूर्ण रैलियां आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रदर्शन के आयोजकों ने सभी समर्थकों और आम लोगों से विशेष अपील की है कि वे इस आंदोलन के दौरान पूरी तरह से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीका अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आम जनता को असुविधा न हो और राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।

  • Jalandhar News: कारगिल विजय दिवस पर ताजा हुईं शहीदों की पुरानी यादें, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कारगिल विजय दिवस पर ताजा हुईं शहीदों की पुरानी यादें, देखें वीडियो

    शहीदों को याद कर भावुक हुए परिवार, फूल अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    जालंधऱः कारगिल विजय दिवस पर जालंधर के जल विलास पैलेस में शहीद परिवारों के लिए के कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे परिवारों ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें फूल भेंट करके श्रद्धांजलि दी और उनकी यादों को ताजा किया।

    शहीद सरदार कुलविंदर सिंह की पत्नी राजविंदर ने बताया कि उनके पति ने देश के लिए शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि जब वह घर से निकलते हैं तो कोई उनकी पति के शहादत के बारे में चर्चा करता है तो उन्हें इस बात पर मान महसूस होता है और हर साल उन्हें सम्मानित किया जाता है। वह जब कारगिल विजय दिवस पर पहुंचती हैं तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उन्हें मान महसूस होता है पिक ने देश के लिए शहादत दी।

    वहीं शहीद परिवार के पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हुए एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह एक साल के थे, जब उसके पिता बलकार सिंह ने देश के लिए शहीदी दी थी। उन्हें मान महसूस होता है कि पिता ने देश के लिए कुर्बानी दी।

    उन्होंने बताया कि हर साल देश में 26 जुलाई को कारगिल दिवस मनाया जाता है और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया जाता है तो पिता की याद आती है और गर्व महसूस होता है कि पिता ने देश के लिए शहीदी दी। उन्होंने कहां ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए ताकि आज के यूथ का ध्यान आर्मी की भर्ती के लिए ओर बढ़े।

     

  • वज्र कोर ने कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर वीरता और बलिदान को सम्मान दिया

    वज्र कोर ने कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर वीरता और बलिदान को सम्मान दिया

    जालंधर (Ens): वज्र कोर ने आज कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ निष्ठा और सैन्य परंपराओं के साथ मनाई। इस दौरान 1999 के ‘ऑपरेशन विजय’ में भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों की असाधारण वीरता और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।

    इस कार्यक्रम का समापन ‘वज्र शौर्य स्थल’ पर एक समारोह के साथ हुआ, जिसमें पूर्व सैनिकों और वर्तमान सैनिकों समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया। शहीदों के सम्मान में वज्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) और अन्य उपस्थित लोगों ने पुष्प चक्र अर्पित किए।

    सभा को संबोधित करते हुए, GOC ने कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों द्वारा दिखाए गए बेमिसाल साहस को याद किया और शहीदों के परिवारों का साथ देने के सशस्त्र बलों के संकल्प को दोहराया। उन्होंने सभी रैंक के सैनिकों से इस महान विरासत से प्रेरणा लेने और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा व राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने का आह्वान किया।

    हर साल 26 जुलाई को पूरे देश में मनाया जाने वाला कारगिल विजय दिवस, 1999 में भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक जीत का प्रतीक है। इस जीत में सैनिकों ने ऊंचे और मुश्किल पहाड़ी इलाकों, जमा देने वाली ठंड और दुश्मन के मजबूत ठिकानों का सामना करते हुए भारतीय धरती से घुसपैठियों को सफलतापूर्वक खदेड़ दिया था।

    वज्र कोर द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम आज़ादी की कीमत की एक भावुक याद दिलाते हैं। ये कार्यक्रम सैनिकों की उस शपथ को और मजबूत करते हैं कि वे कभी नहीं भूलेंगे, कभी माफ नहीं करेंगे और पूरे संकल्प, साहस और सम्मान के साथ देश की रक्षा के लिए हमेशा सतर्क रहेंगे।

  • Jalandhar News :  बब्बर खालसा मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार,1. 3 किलो IED बरामद

    Jalandhar News : बब्बर खालसा मॉड्यूल का आतंकी गिरफ्तार,1. 3 किलो IED बरामद

    जालंधर (ens) : देहात पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन मे एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए DGP Gaurav Yadav ने बताया कि उक्त आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। पुलिस ने आतंकी से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह आतंकी मॉड्यूल विदेशों में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर काम कर रहा था।

    आरोपी से 1.3 किलोग्राम हाई एक्सप्लोसिव से भरा एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि इस आतंकी के पकड़े जाने से एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। पुलिस ने अभी आतंकी की पहचान जारी नहीं की है। पुलिस ने थाना पतारा में भारतीय न्याय संहिता (BNS), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और असलहा कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आरोपी के बैक्वोर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की बी चंबिन की जा रही है। तांकि इस साजिश में जुड़े अन्य लोगो का पता लगाया जा सके।