Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: बदमाशों में हुई मुठभेड़ के बाद CP Swapan Sharma ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बदमाशों में हुई मुठभेड़ के बाद CP Swapan Sharma ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह देयोल नगर विश्वकर्मा मंदिर के पास सीआईए स्टाफ और लारेंस- गोल्डी गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि 2 आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में काबू किया है। आरोपी गोल्डी बराड़ के संपर्क में थे। उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों करने के लिए 4 किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों में से एक कपूरथला का रहने वाला है और दूसरा जंडियाला का रहने वाला है।

    आरोपियों पर 6 से अधिक पर्चे मर्डर सहित अन्य मामलों में दर्ज है। आरोपियों का गोल्डी बराड़ के साथ सीधा संपर्क होने के चलते फिरौतियों की मांग करते थे। एक आरोपी 10 माह पहले जेल से बाहर आया है और दूसरा 6 माह पहले जेल से बाहर आया है। उक्त आरोपियों के पकड़े जाने पर काफी वारदाते ट्रेस हुई थी। गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी के जगह से दूसरी जगह पर जा रहे थे।

    जिसके बाद आरोपियों को काबू करने के दौरान पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक आरोपी को घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से 4 वैपन, कई जिंदा कारतूस और एक कार बरामद की गई। आरोपियों द्वारा 5 से 6 फायर किए जबकि पुलिस द्वारा 7 से 8 फायर किए गए। जबकि एक अन्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: चाइना डोर की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल

    Jalandhar News: चाइना डोर की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल

    नकोदर : चाइना डोर की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। चाइना डोर की वजह से लोगों और पक्षियों की जान तक चली जाती है। प्रशासन की पाबंदी के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। ऐसा ही एक मामला नकोदर से सामने आया है। जहां गत दिवस मोटरसाइकिल सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आ गया।

    नकोदर में पड़ते गांव तलवंडी भरो के रहने वाले अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह दोपहर के समय किसी काम से जालंधर आया था। वह मालड़ी गेट पहुंचा तो सड़क पर डोर से उसके गले में कट लग गया। अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसने डोर को हाथ से हटाने का प्रयास किया तो, उसके हाथों की अंगुलियों में भी कट लग गया।

    जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद वह मोटरसाइकिल से गिर गया और उसके हाथ और कोहनी पर चोटें लग गई। जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

  • Jalandhar News: रिश्तेदार के फंक्शन में गए आढ़ती के घर चोरों ने बोला धावा, नकदी व गहने लेकर फरार

    Jalandhar News: रिश्तेदार के फंक्शन में गए आढ़ती के घर चोरों ने बोला धावा, नकदी व गहने लेकर फरार

    जालंधरः जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला रेरू पिंड से सामने आया है जहां, चोरों ने एक आढ़ती के घर में घुसकर लाखों का कैश और गहने चुरा लिए। इस दौरान सारी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गई है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर अपनी पीठ पर घर से चुराई एल.ई.डी. लेजा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार आढ़ती अपने परिवार के साथ शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में एक लोहड़ी के फंक्शन पर गया था। इस दौरान पीछे से उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर पड़ोसियों के गेट पर लगा दिया था ताकि आवाज आने पर पड़ोसी बाहर न निकल पाएं।

    चोरों ने घर का चप्पा-चप्पा खंगालकर 2.70 लाख रुपए कैश, सोने की अंगुठी, चेन आदि चुरा ली। वह अपने साथ एक एल.ई.डी. भी ले गए। आढ़ती ने बताया कि उन्होंने अपने घर में कोई काम करवाना था जिसके लिए यह पैसे रखे थे लेकिन वह अब चोरी हो गए हैं। घटना के बाद आढ़ती ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: हत्या के आरोप मेें कोर्ट ने पड़ोसी को सुनाई ढाई साल की कैद और जुर्माना

    Jalandhar News: हत्या के आरोप मेें कोर्ट ने पड़ोसी को सुनाई ढाई साल की कैद और जुर्माना

    जालंधरः नीलामहल में हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को ढाई साल की कैद व 20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न देने पर तीन महीने की और कैद काटनी होगी। जानकारी अनुसार 16 अगस्त 2023 की रात 33 साल के ऑटो ड्राइवर कर्ण की ईंट मार कर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पड़ोसी गगनदीप सिंह गग्गू पर हत्या के आरोप थे। अभियोजन पक्ष कोर्ट में साबित नहीं कर पाया कि ईंट लगने से ही ऑटो ड्राइवर दूसरी मंजिल से नीचे गिरा था। कोर्ट ने गग्गू को ईंट मार कर जख्मी करने को लेकर दोषी माना है। इस लिए उसे सजा सुनाई गई है।

    तरन कुमार ने पुलिस को बयान में कहा था कि उसका छोटा भाई कर्ण कुंवारा था और ऑटो चलाता था। 16 अगस्त की रात वह घर लौटा तो देखा कि पड़ोसी गगन से शराब पीकर गाली गलौज करने लगा। भाई को समझाकर दूसरी मंजिल पर भेज दिया, मगर तैश में आए गगन ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर चढ़कर कर्ण को फिर से गाली गलौज करते ईंट मारी। ईंट कर्ण के सिर में लगी तो वह जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल में लेकर गए, मगर उसकी मौत हो चुकी थी।

  • Jalandhar News: घर से आभूषण और 2.55 लाख गायब, सास ने बहू पर लगाए आरोप

    Jalandhar News: घर से आभूषण और 2.55 लाख गायब, सास ने बहू पर लगाए आरोप

    जालंधरः घर से लाखों की नकदी व गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद बहू के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामला लद्देवाली स्थित एक घर का है जहां से 2.55 लाख रुपए व सोने के गहने चोरी हुए है। पीड़िता ने बहू पर चोरी के आरोप लगाए है।

    आरोपी की पहचान लुधियाना निवासी साक्षी उर्फ शालू के रूप में हुई है। शिकायत में लद्देवाली निवासी परविंदर कौर ने बताया कि उनका बेटा चरणप्रीत सिंह व उनकी पत्नी साक्षी उनके दूसरे घर कोहिनूर एनक्लेव जालंधर में अलग रहते हैं। महिला आरोपी कभी-कभी उन्हें घर पर मिलने के लिए आती थी। इस दौरान आरोपी घर में अलमारी में से 2.55 लाख रुपए, दो जेंट्स रिंग, दो सोने की चेन, दो चांदी के गजरे अपने माता-पिता के घर ले गई।

  • Jalandhar News: Auto Driver को जेल भेजा, जांच में 4 आरोपी आए सामने

    Jalandhar News: Auto Driver को जेल भेजा, जांच में 4 आरोपी आए सामने

    जालंधरः 5 किलो 63 ग्राम हेरोइन समेत पकड़े गए ऑटो ड्राइवर को जेल भेज दिया गया है। ऑटो ड्राइवर रवि सिंह वासी गांव राजाताल (अमृतसर) को 4 दिन का रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने रवि को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। पूछताछ में पुलिस को अहम इनपुट मिले हैं। जांच में नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी सामने आए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए रेड की जा रही है।

    जालंधर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने शुक्रवार बाइक पर आ रहे तस्कर से पांच किलो 63 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। वह पेशे से ऑटो ड्राइवर है। जल्द अमीर बनने के चक्कर में वह करीब 7 महीने से उक्त नशा बड़े स्तर पर बेच रहे थे। रवि ने माना है कि इससे पहले वह 15 किलो हेरोइन बेच चुका है। एक किलो में उसे 50 हजार का मुनाफा होता था।

  • Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में रशिया में फंसे भारतीयों को लेकर पीड़ित ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मानव तस्करी मामले में रशिया में फंसे भारतीयों को लेकर पीड़ित ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    अंकित डोंकर के पाकिस्तान एजेंट भट से जुड़े तार, अब विदेश मंत्रालय से मिलेंगे 12 परिवार

    जालंधर, ENS: रशिया में मानव तस्करी के मामले में एक बार फिर से पीड़ित लोगों ने चौकाने वाले खुलासे किए है। दरअसल, पीड़ित परिवार जहां अपने परिजनों को रशिया से भारत लाने के लिए दिल्ली जाकर विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेंगा, वहीं उन्होंने एजेंट अंकित के पाकिस्तान से तार जुड़े होने को लेकर खुलासे किए है। देहात का पीड़ित जगदीप कुमार लगातार रशिया में फंसे भाई को भारत लाने के लिए पिछले एक साल से प्रयास कर रहा है। जिसके बाद अब उसने रशिया में फंसे 12 परिवारों को ढूंढकर एक ग्रुप बनाया और सभी मिलकर विदेश मंत्रालय से दोबारा से परिजनों को भारत लाने की अपील करेंगे। इस दौरान जगदीप ने अंकित डोंकर के पाकिस्तान एजेंट भट्ट के साथ लिंक को लेकर खुलासे किए है। इसी के साथ पाकिस्तान भट्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार से अपील की है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए इजाज ने कहा कि जगदीप ने ही 12 परिवारों के सदस्यों को रशिया से भारत लाने के लिए मुहिम तैयार की है। जिसके चलते जगदीप ने एक ग्रुप बनाया और हम सबको एक साथ लेकर चलने का फैसला किया। कशमीर के शेख इजाज हमीम ने कहा कि वह पहले जगदीप को नहीं जानते थे। लेकिन अब ग्रुप में जुड़ने के बाद इकट्ठे हुए है और अब विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेंगे। इजाज ने कहा कि वह पहले भी विदेश मंत्रालय से अपने भाई जहूर अहमद को भारत लाने के मिल चुके है, लेकिन उस दौरान उन्होंने कहा था कि हम विदेश में पता कर रहे हैं, लेकिन उस दौरान एबेंसी उनके साथ कोई तालमेल सही से नहीं कर रही थी। इजाज ने कहा कि वह भी भाई को लेने के लिए रशिया जा रहा है, जबकि दूसरा भाई फौज में है। इजाज ने कहा कि भाई के ना आने से पिता काफी परेशान है और वह बिस्तर से उठ नहीं पा रहे है। जगदीप ने कहा कि वह भाई को रशिया लेने के जा रहा है। जिसके लिए वह अब दिल्ली में विदेश मंत्रालय से मुलाकात करेंगा। मामले की जानकारी देते हुए जगदीप ने कहा कि उनके साथ अब तक 12 परिवार जुड़े है। इन सभी को काफी मुश्किल से एक ग्रुप बनाकर जोड़ा है। सभी के परिजनों से उसने दोबारा से विदेश मंत्रालय से मुलाकात करने का आग्रह किया है। हालांकि इससे पहले भी सभी विदेश मंत्रालय के पास जा चुके है और उनकी फाइलें वहां पर पड़ी हुई है। लेकिन 2 से 3 माह पहले उन्हें आश्वासन दिया गया था कि आपके बच्चों को जल्द से जल्द भारत लाया जाएगा। जगदीप ने कहा कि 13 जनवरी को रशिया में केरला के व्यक्ति की मौत की खबर मीडिया से मिली। जिसके बाद वह उसे देखकर इतना हैरान रह गए कि क्या भारत सरकार रशिया से शव लाने का काम कर रही है। जगदीप ने कहा कि इस घटना के बाद उसने दोबारा से खुद ही भाई को लाने के लिए रशिया जाने का फैसला लिया। जगदीप बैठ नहीं सकते, लेकिन वह भाई को भारत लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भले ही रशिया से भारतीयों को लाने का प्रयास कर रही है, लेकिन उनके नजरिये से देखा जाए तो यह काफी कम मात्रा में प्रयास किए जा रहे है। जब भी स्पेशल फोन करके एबेंसी से बात की जाती है तो यही जवाब मिलता है कि आपके बच्चे अभी मिसिंग है। जगदीप ने कहा कि उसके पास रशिया द्वारा 22 लोगों के मिसिंग की लिस्ट मौजूद है। हालांकि एक से दो अन्य की मौतें होने के नाम सामने आए है, लेकिन अब यह एक से दो लोग कहां से आ गए। जालंधर से डीएसपी से उनकी बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया है कि एजेंट को जल्द से जल्द वारंट पर जेल से बाहर लाकर कार्रवाई की जाएंगी, लेकिन उसके साथी गुरप्रीत, जश्न और संदीप हंस अभी भी बाहर है। इन सभी की एक चेन भारत सहित पंजाब में बनाई हुई है और रशिया में नौकरी देने का लालच देकर आर्मी में भर्ती करवा रहे है। उक्त लोगों के खिलाफ पिछले एक साल से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। हालांकि जब जालंधर के डीएसपी ने आश्वासन दिया तो उनकी आस एक बार फिर से जाग गई है। जगदीप ने खुलासा किया है कि उक्त आरोपियों का मुख्य एजेंट अभी रह गया था, जिसके साथ मिलकर यह सभी एजेंट धोखाधड़ी करके भारतीय लोगों की रशिया की आर्मी में भर्ती करवा रहे है, वह पाकिस्तान भट्ट शामिल है। जगदीप ने कहा कि अंकित डोंकर ही पाकिस्तान भट्ट के साथ सभी मिलकर मानव तस्करी का काम कर रहे हैं। जगदीप ने कहा कि अंकित डोंकर उसे भी कई बार धमकियां देता रहा है।
  • Jalandhar News: BJP नेता के दफ्तर को फिर चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar News: BJP नेता के दफ्तर को फिर चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    SHO पर उठने लगे सवाल

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरी की वारदात है हो रही है। थाना बस्ती बाबा खेल के अधीन आते इलाके में कुछ दिन पहले चोरों ने भाजपा नेता के दफ्तर को निशाना बनाया था। जहां कर सामान लेकर फरार हो गए थे। हैरानी की बात की यह है कि एक सप्ताह के बाद चोरों ने फिर से दफ्तर को निशाना बना लिया। इस बार कर दुकान में लगे एसी का पंखा लेकर फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि इलाके में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है। थाना प्रभारी पर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करके बदली की गई थी। लेकिन इस कार्रवाई के कुछ दिनों बाद नये एसएचओ थाना में तैनात कर दिया गया। जिसके बाद आज फिर चोरी की वारदात की घटना सामने आ गई।

  • Jalandhar सहित Punjab भर में आज से 5 दिन DC दफ्तरों में ठप रहेगा काम

    Jalandhar सहित Punjab भर में आज से 5 दिन DC दफ्तरों में ठप रहेगा काम

    जालंधर, ENS: जालंधर सहित पंजाब भर के डीसी ऑफिस आज से 5 दिनों तक कामकाज ठप रहेंगा। दरअसल, आज से कर्मियों द्वारा 3 दिन कलम कलम छोड़ो हड़ताल की गई है। लेकिन उसके बाद शनिवार और रविवार को वैसे छुट्टी रहती है। जिसके चलते 5 दिन कामकाज ठप रहेंगा। आज इसे लेकर प्रदर्शन भी किया जाएगा। हालांकि बीते दिन कर्मियों के एक गुट ने कैबिनेट मंत्री से मुलाकात करके हड़ताल वापिस लेने का ऐलान कर दिया था, लेकिन देर शाम अन्य गुटों ने हड़ताल को जारी रखने का ऐलान किया। जिसके चलते कर्मचारियों द्वारा अब सोमवार से दोबारा काम शुरू किया जाएगा। कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा- सरकार हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन पंजाब के सभी राज्य और जिला नेताओं के साथ विचार के बाद हड़ताल बुलाने का ऐलान किया गया है। संगठन ने 15 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया। कार्यालय समूह एसडीएम सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में कार्य नहीं होगा। इस संघर्ष के बाद भी अगर सरकार ने मांगे पूरी नहीं की तो संगठन संघर्ष को और तेज कर 18 जनवरी को अगली कार्रवाई की घोषणा करेगा। कर्मचारियों की इन हड़तालों से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ सकता है।

    ये हैं प्रमुख मांगे

    • कर्मियों का कहना है कि डीसी कार्यालयों में वरिष्ठ सहायक की पदोन्नति के अवसर बहुत कम हैं। नौकरी में शामिल होने के बाद वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत होने में लगभग 27-28 साल लग जाते हैं। इसलिए वरिष्ठ सहायक का पदोन्नति कोटा शत-प्रतिशत किया जाए।
    • एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख के पद को वरिष्ठ सहायक से अपग्रेड किया गया है। अतः संबंधित नियमों में संशोधन कर अथवा पत्र जारी कर एसडीएम कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख को वरिष्ठ सहायकों से ही पदोन्नत किया जाए।
    • मानक के अनुसार डी.सी कार्यालय, एस.डी.एम जिन कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों में रिक्तियां सृजित नहीं हुई हैं, वहां रिक्तियां सृजित की जाएं।
    • नायब तहसीलदार का प्रमोशन कोटा बढ़ाया जाए।
    • डीसी कार्यालय, एस.डी.एम कार्यालयों, तहसील एवं उपतहसील कार्यालयों के कर्मचारियों को 5% प्रशासनिक भत्ता दिया जाये।
    • परिवीक्षा अवधि में काम करने वाले कर्मचारियों को पूरे भत्ते के साथ वेतन दिया जाए।
    • पत्र दिनांक 17-07-2020 को रद्द कर पंजाब का लागू वेतनमान दिया जाए।
    • जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर से सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद पर पदोन्नति बिना किसी परीक्षा के की जाए तथा स्टेनो, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर व निजी सहायक को संबंधित अधिकारी के साथ तैनात किया जाए।
    • आउटसोर्स व अनुबंध कर्मियों को पक्का ना किए जाने तक उनके वेतन में बढ़ौतरी की जाए।
    • अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं अभिलेख से तहसीलदार पद पर पदोन्नति के लिए अनुभव की आवश्यकता को चार वर्ष से घटाकर दो वर्ष किया जाए।
    • तहसीलदार पदोन्नति के मामले को अधीक्षक ग्रेड-2 माल एवं रिकार्ड से निस्तारित कर ये पदोन्नतियां तुरंत की जाएं।
  • Jalandhar News: सुबह-सुबह पुलिस और लारेंस गैंग के बदमाशों में चली गोलियां, देखें LIVE

    Jalandhar News: सुबह-सुबह पुलिस और लारेंस गैंग के बदमाशों में चली गोलियां, देखें LIVE

    जालंधर, ENS: क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सुबह देयोल नगर विश्वकर्मा मंदिर के पास सीआईए स्टाफ और लारेंस गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लंबा पिंड में डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

    जिसके बाद आज आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए घटना स्थल पर लाया गया था। इस दौरान आरोपी ने घटना स्थल से हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी की टांग में गोली लगी और घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने इलाका सील कर दिया।