Jalandhar News: चाइना डोर की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल

नकोदर : चाइना डोर की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। चाइना डोर की वजह से लोगों और पक्षियों की जान तक चली जाती है। प्रशासन की पाबंदी के बावजूद चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है। ऐसा ही एक मामला नकोदर से सामने आया है। जहां गत दिवस मोटरसाइकिल सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आ गया।

नकोदर में पड़ते गांव तलवंडी भरो के रहने वाले अंग्रेज सिंह ने बताया कि वह दोपहर के समय किसी काम से जालंधर आया था। वह मालड़ी गेट पहुंचा तो सड़क पर डोर से उसके गले में कट लग गया। अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसने डोर को हाथ से हटाने का प्रयास किया तो, उसके हाथों की अंगुलियों में भी कट लग गया।

जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसके बाद वह मोटरसाइकिल से गिर गया और उसके हाथ और कोहनी पर चोटें लग गई। जिसके बाद लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *