Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: इस इलाके में चोरी का प्रयास, मालिक ने मौके पर दबोचे शातिर

    Jalandhar News: इस इलाके में चोरी का प्रयास, मालिक ने मौके पर दबोचे शातिर

    जालंधरः जिले में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला घई नगर से सामने आया है जहां, चोर एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे कि चोरों को घर के मालिक के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने दबोच लिया। इस दौरान उनका तीसरा साथी फरार हो गया।

    चोरों से 3,500 रुपये नकद और मोबाइल बरामद हुआ है, जो उन्होंने उसी घर से ही चुराया था। आरोपियों की पहचान संदीप, करण और साहिल निवासी शिवनगर के रूप में हुई है। इनमें से करण फरार हो गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।

    थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह ने बताया कि 3 युवक मोटरसाइकिल पर आए थे। उनमें 2 उनके घर के अंदर दाखिल हो गए और घर से सामान चुराना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें शोर सुना तो उन्होंने शोर मचा दिया जिससे मोहल्ला वासी इकट्ठे हो गए।

    आसपास के लोग और राहगीरों ने दोनों युवकों को काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उन्हें रिमांड पर लेकर चोरी की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

  • Jalandhar News: Mayor बनने के बाद स्मार्ट सिटी घोटाले को लेकर Vineet Dheer का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Mayor बनने के बाद स्मार्ट सिटी घोटाले को लेकर Vineet Dheer का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर पद के नाम का आज ऐलान हो गया है। जिसमें विनीत धीर को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर के लिए मलकीत सिंह को चुना गया है। वहीं पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने विनीत धीर को मेयर बनने पर बधाई दी। इसी के साथ अमन अरोड़ा ने सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर के लिए मलकीत सिंह को भी बधाई दी।

    दूसरी ओर मेयर बनने के बाद विनीत धीर ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पार्टी की हाई कमान, पंजाब प्रधान अमन अरोरा वह मुख्यमंत्री भगवंत मन की तरफ से ड्यूटी दी गई है। उसे ड्यूटी को वह पूरी लगन के साथ निभाएंगे। मेयर ने कहा कि उन्हें लगता है की राजनीति सिर्फ चुनाव तक ही होनी चाहिए। अब चुनाव हो गए हैं तो इसके बाद शहर की नोहर बदलने के लिए प्लानिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के साथ मिलकर, सभी पार्षदों को साथ में लेकर शहर के सुंदरता और स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर विचार किए जाएंगे।

    विनीत धीर ने कहा कि सबसे पहले देश में बनी बाकी स्मार्ट सिटीजयों के मुकाबले जालंधर को स्मार्ट बनने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो भी पहले स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट को लेकर घोटाले हुए हैं। उसकी गहराई से जांच करवाई जाएगी, इसकी जांच के लिए एक विशेष टीम भी गठित की जाएगी। जिससे जनता का पैसा जनता पर ही लग सके की रूपरेखा बदल सके।

  • Jalandhar News: 2 साल बाद निगम प्रशासन में अफसरों का एकमुश्त राज खत्म !

    Jalandhar News: 2 साल बाद निगम प्रशासन में अफसरों का एकमुश्त राज खत्म !

    विनीत धीर के सिर सजा मेयर का ताज, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना

    जालन्धर- निगम चुनावों में 85 सीटों में से 38 सीटें जीतने के बाद आप पार्टी ने जोड़तोड़ कर कुल 46 सीटें अपने पाले में कर बहुमत हासिल कर लिया था। आज रैडक्रास भवन में हुई बैठक दौरान वार्ड 62 से चुनाव जीतने वाले विनीत धीर को मेयर बनाया गया है। इसी के साथ सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा डिप्टी मेयर की कमान मलकीत सिंह सुभाना को सौंपी गई है। इसकी आधिकारित घोषणा सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकांऊट से पहले ही कर दी थी। जिसके बाद हाल में जशन का माहौल बन गया। तीनों ने निगम दफतर पहुंच कर अपने पद संभाल लिए हैं। इस दौरान मौके पर जालन्धर कैंट हल्के से राजविंदर कौर थियाड़ा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा, नार्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल सहित भारी संख्या में आप वर्कर मौजूद थे। मेयर विनीत धीर ने पद ग्रहण करके अपने सीएम मान सहित अपने परिवार तथा शहरवासियों का शुक्रिया अदा कर वादा किया कि निगम में भष्टाचार खत्म करना तथा विकासकार्यों को पटरी पर लाना मुख्य लक्ष्य है। इसी बीच यह भी क्यास लगाए जा रहे थे कि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए नार्थ हल्के से अमित ढल्ल के नाम की चर्चा थी मगर इसकी घोषणा नहीं हुई। हाईकमान के इस फैसले से पार्टी के कई जीते हुई पार्षद जोकि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर की दौड़ में शामिल थे उनके चेहरे लटक गए हैं। अब पार्टी को नाराज हुए पार्षदों को मनाना भी एक चुनौती होगी। गौरतलब है कि बीते 2 सालों से निगम प्रशासन में अधिकारियों का एकमुश्त राज चल रहा था जो आज खत्म हो गया। इसी के साथ अब निगम प्रशासन में अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ जनता मेयर विनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना तक आवाज उठाएगी।
  • Jalandhar के Punjabi Singer Raj Jujhar को लेकर फिर पत्नी का आया बयान, लोगों के कॉमेंट पर किए खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar के Punjabi Singer Raj Jujhar को लेकर फिर पत्नी का आया बयान, लोगों के कॉमेंट पर किए खुलासे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी सिंगर Raj Jujhar को लेकर पत्नी व कनाडा की सिटीजन Pretty Rai ने एक बार फिर से गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, जालंधर में प्रेस वार्ता के बाद अब दोबारा मीडिया से बात करते हुए Pretty Rai ने कहा कि उनकी Raj Jujhar से शादी हुई थी। पत्नी ने आरोप लगाए हैकि Raj Jujhar ने उन्हें मुझे कई साल तक एब्यूस किया है। अब वह 16 से 17 साल बाद कह रहे है कि वह मुझे जानते नहीं है और हमारे 11 वर्षीय बच्चे के साथ उनका कोई लेना-देना नहीं है। महिला ने कहा कि 2007 में भारत के गुरुद्वारा में हम दोनों ने साधारण शादी की थी। जिसके बाद जुझार ने कहा कि गुरुद्वारा में एक ड्रामा क्रिएट किया और लांवा बाद में लेने का बहाना बना लिया। जिसके बाद मैं भी उसकी बातों में आ गई और ऐसा ही किया।


    मैं अपने परिवार में अकेली थी और मुझे लगता था कि परिवार ने शादी के बाद मान जाना है। Pretty Rai ने कहा कि कुछ लोग कह रहे है और कॉमेंट कर रहे है कि इतने सालों के बाद मैं क्यों मीडिया के सामने आई हूं क्या मैंने पैसों के लिए यह सब कुछ किया है। Pretty Rai ने कहा कि मैं यह बताना चाहती हूं कि अब तक मैं एक करोड़ रुपए जुझार को दे चुकी हूं। मेरे गहने जुझार के पास है। महिला ने कहा कि मेरे पास सारे दस्तावेज मौजूद है और जुझार ने इन सब बातों को कबूल भी किया हुआ है। महिला ने कहा कि वह सबकुछ बेटे के लिए कर रही है ताकि वह सिर उठाकर अपनी जिंदगी जी सके। महिला ने कहा कि 11 साल हो गए है कि वह बेटे का पालन-पोषण कर रही है। बच्चे के साथ जुझार की फोटो भी मौजूद है। जुझार ने कुछ साल पहले कनाडा आकर कहा था कि दूसरी फैमली का मैं खर्चा भी उठाउंगा, लेकिन वह मेरे साथ रहना चाहता है, जिसके बाद मेरे परिवार ने कहा कि जुझार से गलती हो गई और वह सुधारना चाहता है, लेकिन उसके बाद फिर जुझार ने मुझे धोखा दिया।

    Pretty Rai ने कहा कि जब वह पंजाब आती थी तो जुझार कहता था कि वह सबकुछ ठीक कर देंगा। इसके बाद कनाडा के लिए स्पॉन्सरशिप भेजी, लेकिन वह रिजेक्ट हो गई। जिसके बाद वह अक्सर वीडियो कॉल करता था और कहता था कि मैं सबकुछ ठीक कर दूंगा। मेरे पल पल की खबर जुझार को होती थी। यहां तक कि जब मैं शूट के लिए जाती थी तो मैं पहले जुझार से बात करती थी। लेकिन अब बच्चा बड़ा होने के चलते मेरा परिवार मुझसे नाराज होने लगी। जब भी मेरा बेटा कहीं जाता था तो कहता था कि मैं जुझार का बेटा हूं, लेकिन जुझार ने अब हमारे बेटे को अपना बेटा नहीं माना। 2007 से 2013 तक मैंने जुझार पर काफी पैसा खर्च किया।

    उस दौरान मेरे भाई ने जुझार को फॉर्च्यूनर गाड़ी नई खरीद कर दी। 2014 के बाद जुझार का काम बंद होना शुरू हो गया और उसका करियर खत्म हो गया। जिसके बाद कुछ समय पहले भारत में जब मैं आई तो जुझार ने कहा कि वह मुझे जानता ही नहीं है और झूठे सबूत पेश करके कहा कि मैं प्रोडूयस के तौर पर उस पर पैसा लगाया है। महिला ने कहा कि मैं प्रोड्यूसर के पद पर कभी काम नहीं किया। इस दौरान जुझार ने कई बार मुझे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कई पंजाबी गायक पर रेप केस के किस्से सुनाते हुए कहा कि उनका कुछ नहीं हुआ तो मेरा भी क्या कोई कुछ कर लेंगा।

    जिसके बाद मैंने सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन बेटे के कारण मैंने इस मामले में संघर्ष करना शुरू किया। महिला ने कहा कि अगर उसने मेरी जिंदगी में नहीं चलना था तो इतने साल मेरे उसने क्यों बर्बाद किए। महिला ने अब सरी में बयान देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि मुझे कोई पैसा नहीं चाहिए, वह चाहे सबकुछ रख लें, लेकिन मुझे और मेरे बेटे को इंसाफ चाहिए। महिला ने कहा कि मैं बेटे के सामने खुश इसलिए रहती हूं ताकि मैं बेटे को हिम्मत दे संकू। मेरे पास सारे सबूत मौजूद है, वह जब चाहे सारे सबूत पेश कर सकती है।

  • Jalandhar : मेहतपुर गोलीकांड मामले का मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : मेहतपुर गोलीकांड मामले का मुख्य आरोपी गुरविंदर सिंह गिरफ्तार, देखें वीडियो

    i20 कार, तीन पिस्तौल समेत पांच घातक हथियार बरामद

    जालंधर। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख के दिशा-निर्देशों में चलाये गये अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते रॉकी फाजिल्का गिरोह के सरगना गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो मेहतपुर गोलीबारी और 20 करोड़ रुपये के एनआरआई अपहरण मामले समेत कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित था। आरोपी गुरविंदर सिंह, जो फाजिल्का के एमसी कॉलोनी का निवासी सुरजीत सिंह का बेटा है, ने कुख्यात रॉकी फाजिल्का गिरोह के संस्थापक की मौत के बाद गिरोह का नेतृत्व संभाला था। वह कई हिंसक अपराधों से जुड़ा हुआ है, जिसमें 22 दिसंबर, 2024 को जे. के. रेस्टोरेंट में मेहतपुर गोलीबारी की साजिश रचना भी शामिल है, जिसमें गिरोह के सदस्यों ने वित्तीय विवादों को लेकर एक व्यवसायी को धमकाने का प्रयास किया था। सिंह 2020 में 20 करोड़ रुपये की फिरौती के लिये एक एनआरआई नछत्तर सिंह के अपहरण में भी एक प्रमुख व्यक्ति था। इससे पहले, गुरविंदर के तीन साथियों- परमजीत सिंह उर्फ ​​मोर सिद्धू, हीरा सिंह उर्फ ​​गुरप्रदीप सिंह और सुनील कुमार उर्फ ​​सोनू कंबोज को अपराध में इस्तेमाल की गयी 32 बोर की रिवॉल्वर और मारुति एसएक्स4 कार के साथ गिरफ्तार किया गया था। मीडिया से बात करते हुए एसएसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि 22 दिसंबर 2024 को गुरविंदर सिंह और उसके गिरोह ने मेहतपुर में जे.के. स्वीट शॉप एंड रेस्टोरेंट पर सुबह करीब 4:45 बजे जानलेवा हमला किया था। गिरोह ने रेस्टोरेंट मालिक पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और फिर वे मौके से भाग गए। मेहतपुर थाने में आईपीसी और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बराड़ की देखरेख में सब-इंस्पेक्टर अमनदीप वर्मा और इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने खुफिया जानकारी और घटनास्थल से बरामद फोरेंसिक सबूतों के आधार पर ऑपरेशन को समन्वित किया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों का बारीकी से पता लगाया और अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहन को 210 किलोमीटर से अधिक तक ट्रैक किया, जिसके बाद आखिरकार गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियान के परिणामस्वरूप पिस्तौल और 12 बोर की डबल बैरल बन्दूक सहित तीन अवैध आग्नेयास्त्र बरामद हुए, साथ ही गोला-बारूद भी बरामद हुआ। अभियान के दौरान इन अपराधों में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गुरविंदर सिंह पंजाब और राजस्थान में जबरन वसूली, ठेके पर हत्या और भूमि विवादों में सक्रिय रूप से शामिल था। उसका गिरोह क्षेत्र में भय और असुरक्षा पैदा करने के लिए जिम्मेदार एक परिष्कृत नेटवर्क के रूप में काम करता था। आरोपी पर पहले भी आईपीसी और आर्म्स एक्ट की कई धाराओं सहित विभिन्न मामलों के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस स्टेशन मेहतपुर में आर्म्स एक्ट के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। गुरविंदर सिंह को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और गिरोह के शेष नेटवर्क को खत्म करने और अतिरिक्त हथियार बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।
  • Jalandhar News: मॉडल टाउन के गीता मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    Jalandhar News: मॉडल टाउन के गीता मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके में मॉडल टाउन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गीता मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। घटना देर रात की है, जहां चोर मंदिर की तिजौरी से हजारों रुपए लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि बड़े आराम से चोर तिजौरी से पैसे निकाल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चोर देर रात 2 बजे मंदिर में घुसे और 3 दान पात्र तोड़कर पैसे लेकर फरार हो गए।

    घटना के बारे में सुबह पंडित ने मंदिर के प्रधान विजय खुल्लर को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे विजय खुल्लर ने देखा कि तिजौरी में पैसे गायब थे। मामले की जानकारी देते हुए विजय खुल्लर ने बताया कि चोर तिजौरी से 15 से 20 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मंदिर के प्रधान विजय खुल्लर ने थाना नंबर 6 की पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Jalandhar News: मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का हुआ ऐलान

    Jalandhar News: मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का हुआ ऐलान

    जालंधर, ENS: नगर निगम के मेयर पद के नाम के ऐलान को लेकर आज सभी पार्टियों के पार्षद मौके पर पहुंच रहे है। वहीं दूसरी ओर आप पार्टी के सोशल मीडिया पर पर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नाम का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें विनीत धीर को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू और डिप्टी मेयर के लिए मलकीत सिंह को उम्मीदवार चुना गया। यह ऐलान सीएम भगवंत मान के सोशल मीडिया पेज के जरिए किया गया है। जिसमें तीनों उम्मीदवारों को बधाई भी दी गई।

  • Jalandhar News: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गर्दन, गंभीर घायल

    Jalandhar News: चाइना डोर की चपेट में आने से व्यक्ति की कटी गर्दन, गंभीर घायल

    जालंधर, ENS: पंजाब में चाइना डोर पर प्रतिबंध होने के बावजूद चाइना डोर कई सालों से बिक रही है। हालांकि हर साल पंजाब पुलिस द्वारा चाइना डोर पकड़ी जाती है, लेकिन जितनी डोर पुलिस पकड़ती है उतनी ही इस डोर की बाजारों में बिक्री होती है। यही कारण है कि हर साल चाइना डोर से कई हादसे हो रहे है। वहीं ताजा मामला आदमपुर से सामने आया है। जहां चाइना डोर की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की गर्दन कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घायल व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव सरोबड़ के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। हरप्रीत के गले पर कई कांटे लगे हैं। गनीमत रही कि व्यक्ति की सांस वाली नली बच गई।फिलहाल व्यक्ति की जान खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह की पत्नी सतिंदर कौर ने बताया कि उसके पति मोटरसाइकिल पर आदमपुर गए थे।

    लौटते समय नाहल गांव में प्लास्टिक की रस्सी में फंसकर उसका गला कट गया और वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। राहगीरों व ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर के अनुसार उसकी सांस की नली ठीक है और उसके गले का बाकी हिस्सा काट दिया गया है और इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Jalandhar News: पंप पर पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर हुआ हंगामा, किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंप पर पहले पेट्रोल डलवाने को लेकर हुआ हंगामा, किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर राउवाली हाईवे पर स्थित यूनिक फिलिंग पेट्रोल पंप पर देर रात विवाद होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में पहले तेल डलवाने को लेकर विवाद हो गया। जहां व्यक्ति द्वारा पंप के कर्मियों से मारपीट की गई। मामले की जानकारी देते हुए पेट्रोल पंप के मालिक राम निरंजन कंठ ने बताया कि जब उनके पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मियों द्वारा दूसरे वाहन में पेट्रोल डाला जा रहा था, उसी समय एक गाड़ी में 5 से 6 अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस का स्टीकर लगी आई-20 कार में अज्ञात लोग आए, जिनके द्वारा जल्दी से पहले अपनी गाड़ी में तेल डलवाने को कहा गया। पंप के कर्मियों ने कहा कि मैं एक गाड़ी में पहले पेट्रोल डाल दूं उसके बाद तुम्हारी गाड़ी में पेट्रोल डाल दूंगा। इस बात को लेकर नशे की हालत में कार सवार 5 से 6 लोगों ने पेट्रोल पंप के 2 कर्मचारियों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना थाना मकसूदा की पुलिस को पंप मालिक द्वारा दे गई है। वहीं पेट्रोल पंप मालिक कैंथ ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही मकसूद थाने के एएसआई राजिंदर सिंह समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। राजिंदर सिंह ने बताया कि घायलों की पहचान राजिंदर प्रसाद पुत्र शिव प्रसाद, विशाल तिवारी पुत्र शुआस तिवारी निवासी जिला गोंडा उत्तर प्रदेश हाल निवासी राउवाली के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावारों की तलाश कर जांच की जा रही है और उक्त गाड़ी का नंबर भी ट्रेस हो गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: लूट की साजिश बना रहे 4 लुटेरे काबू, Mobiles और Laptop बरामद

    Jalandhar News: लूट की साजिश बना रहे 4 लुटेरे काबू, Mobiles और Laptop बरामद

    जालंधरः लूट की साजिश बना रहे चार लुटेरे को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 2 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा और एक बाइक बरामद की है। पुलिस राज नगर के रहने वाले रंजीत सिंह उर्फ सोनू पहलवान, शिव नगर के दीपक कुमार दीपू, संगत सिंह नगर के परमजीत उर्फ लक्की और नवीन उर्फ गोडू से पूछताछ कर रही है।

    थाना बस्ती बावा खेल में गैंग के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि वेस्ट एरिया में रात को सक्रिय लुटेरा गैंग वरियाणा मोड़ के पास देखा गया है। वह लूट की साजिश बना रहा है। पुलिस को देख कर गैंग ने भागने की कोशिश की, मगर वह पकड़े गए थे। पुलिस ने लुटेरों की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं। पुलिस गैंग से पूछताछ कर रही है ताकि इनका पूरा नेटवर्क ब्रेक किया जा सके।