Jalandhar News: 2 साल बाद निगम प्रशासन में अफसरों का एकमुश्त राज खत्म !

विनीत धीर के सिर सजा मेयर का ताज, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना

जालन्धर- निगम चुनावों में 85 सीटों में से 38 सीटें जीतने के बाद आप पार्टी ने जोड़तोड़ कर कुल 46 सीटें अपने पाले में कर बहुमत हासिल कर लिया था। आज रैडक्रास भवन में हुई बैठक दौरान वार्ड 62 से चुनाव जीतने वाले विनीत धीर को मेयर बनाया गया है। इसी के साथ सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा डिप्टी मेयर की कमान मलकीत सिंह सुभाना को सौंपी गई है। इसकी आधिकारित घोषणा सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया अकांऊट से पहले ही कर दी थी। जिसके बाद हाल में जशन का माहौल बन गया। तीनों ने निगम दफतर पहुंच कर अपने पद संभाल लिए हैं। इस दौरान मौके पर जालन्धर कैंट हल्के से राजविंदर कौर थियाड़ा, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा, नार्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल सहित भारी संख्या में आप वर्कर मौजूद थे। मेयर विनीत धीर ने पद ग्रहण करके अपने सीएम मान सहित अपने परिवार तथा शहरवासियों का शुक्रिया अदा कर वादा किया कि निगम में भष्टाचार खत्म करना तथा विकासकार्यों को पटरी पर लाना मुख्य लक्ष्य है। इसी बीच यह भी क्यास लगाए जा रहे थे कि सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए नार्थ हल्के से अमित ढल्ल के नाम की चर्चा थी मगर इसकी घोषणा नहीं हुई। हाईकमान के इस फैसले से पार्टी के कई जीते हुई पार्षद जोकि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर तथा डिप्टी मेयर की दौड़ में शामिल थे उनके चेहरे लटक गए हैं। अब पार्टी को नाराज हुए पार्षदों को मनाना भी एक चुनौती होगी। गौरतलब है कि बीते 2 सालों से निगम प्रशासन में अधिकारियों का एकमुश्त राज चल रहा था जो आज खत्म हो गया। इसी के साथ अब निगम प्रशासन में अधिकारियों की तानाशाही के खिलाफ जनता मेयर विनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू तथा डिप्टी मेयर मलकीत सुभाना तक आवाज उठाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *