VIDEO : निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लेंटर गिरा, कई मजदूर दबे, मची अफरा-तफरी

Written by

in

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। जिससे रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। निर्माणाधीन आधा लेंटर गिरने से स्टेशन पर मौजूद कई लोग मलबे के नीचे दब गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। अब तक 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हादसे के समय वहां 24 से 25 मजदूर काम कर रहे थे।


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य जारी
यह हादसा उस समय हुआ जब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के विकास कार्य चल रहे थे। इस योजना के तहत स्टेशन का सौंदर्यीकरण और अन्य सुधार कार्य किया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से हो रहे इस निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की कमी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव कार्य में जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द निकाला जा सके।

अब तक 23 मजदूरों को निकाला गया
राहत दल ने अब तक 23 मजदूरों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। इन मजदूरों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। अन्य मजदूरों को निकालने का काम अभी भी जारी है।

समाज कल्याण राज्यमंत्री ने किया दौरा
हादसे की जानकारी मिलने पर समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राहत और बचाव कार्य को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

घटना की जांच शुरू
इस हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। इस घटना ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *