Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: Meharchand Polytechnical Collage में लगाए गए 55 पौधे

    Jalandhar News: Meharchand Polytechnical Collage में लगाए गए 55 पौधे

    जालंधरः Meharchand Polytechnical Collage में दिशादीप एनजीओ के सहयोग के साथ 55 पौधे लगाकर वन महाउत्सव मनाया गया। अजय गोस्वामी सैक्रेटरी डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी और मेंबर कालेज गवर्निंग बॉडी के मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए। रमन दत्त प्रधान इंडो अमरीका फ्रेंडशिप सोसायटी विशेष मेहमान के रूप में शामिल हुए।
    प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और दीशादीपा एनजीओ के प्रमुख लाइन एसएम सिंह ने फूलों के साथ स्वागत किया। इस वन महाउत्सव में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अरविंदर कौर व उनके स्टाफ सदस्यों ने विशेष रूप से भाग लिया।

    प्रिंसिपल ने कॉलेज की सेव अर्थ सोसायटी को इन पौधों की पांच साल तक देखभाल करने की अपील की। एसडीएम-2 बलबीर राज के नेतृत्व में गठित कमेटी जिसमें वन रेंज अधिकारी मकसूदां हरगुरनेक सिंह शामिल थे ने सरकारी स्कूल मकसूदां में 11 पेड़ काटने की मंजूरी दी और बदले में मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में दिशादीप एनजीओ के सहयोग के साथ 55 पौधे लगाए।

    मुख्यातिथि अजय गोस्वामी ने कहा कि कालेज परिसर में 55 पेड़ लगाकर बहुत अच्छा काम किया है और अब यह संस्थान वास्तव में हरा-भरा परिसर जैसा दिखता है। चमन दत्त ने कहा कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक ने पौधारोपण कर समाज के लिए सराहनीय कार्य किया है। प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह और प्रिंसिपल अरविंदर कौर ने इस सहयोग के लिए दिशादीप एनजीओ की सराहना की। इस मौके कश्मीर कुमार, डॉ. कपिल उहरी, मैडम जतिंदर कौर, मैडम अल्पना, सुरिंदर भारती प्रदीप कुमार उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: कचहरी चौक पर PM Modi का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कचहरी चौक पर PM Modi का फूंका पुतला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हरियाणा-पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को 46 दिन हो गए है। इसको लेकर किसानों की तरफ से शुक्रवार को सभी जत्थेबंदियों को अपने-अपने जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने को कहा था। इसको लेकर पंजाब के विभिन्न जिलों में किसानों के समर्थक में अलग-अलग संस्थाओं ने भारत सरकार का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

    इसी तरह जालंधर के कचहरी चौक पर वकीलों की एक संस्था की तरफ से किसानों के हक में आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूँक कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। वकील गुरजीत सिंह काहलों ने बताया कि उनके संस्था किसानों के समर्थन में है। जो भी उनकी मांगे केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री द्वारा मानी गई थी। उसको लेकर दोबारा से केंद्र सरकार को किसानों के साथ बात करनी चाहिए।

    उन्होंने बताया कि पिछले 46 दिन से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल द्वारा अनशन किया जा रहा है। इसको खत्म करने के लिए केंद्र सरकार से कोई भी पहल कदमी नहीं की गई है। बल्कि इसको खत्म करवाने के लिए केंद्र सरकार का एक वफद अकाल तख्त साहब के जत्थेदार से मिलकर उनके दखलंदाजी की बात कर रहे हैं। बल्कि भाजपा की लीडरशिप को चाहिए कि वह प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मिलकर किसानों के हाल के बारे में मीटिंग की जाए। जिससे किसानों की मांगे पूरी हो और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अपना अनशन खत्म कर सके।

  • Jalandhar News: ब्रेक फेल होने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, बड़ा हादसा टला

    Jalandhar News: ब्रेक फेल होने के बाद पटरी से उतरी ट्रेन, बड़ा हादसा टला

    जालंधरः फिल्लौर रेलवे स्टेशन के पास यार्ड से मेन लाइन यानी अमृतसर नई दिल्ली रेल ट्रैक पर आते समय ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना वीरवार तड़के 2:45 बजे उस समय घटी, जब मालगाड़ी को यार्ड से निकालकर मेन लाइन पर लाया जा रहा था। इसी बीच ब्रेक उत्तर जाने से डिब्या पटरी से उतर गया।

    यह मालगाड़ी फिल्लौर से जालंधर की तरफ आने लगी थी। यार्ड में घटना से रेलगाड़ियां भी प्रभावित नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद कंट्रोल पर मैसेज दिया गया और जालंधर से रेल रेस्क्यू मोबाइल वैन को भेजा गया। इसके साथ ही कई अधिकारियों के साथ-साथ टीम भी मौके पर मुस्तैद हो गई और करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 4:15 बजे मालगाड़ी को फिर से पटरी पर लाकर ट्रैक क्लीयर किया गया।बताया जा रहा है कि मामले को लेकर फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

    उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घटनाक्रम की जांच करवाने के आदेश भी दिए हैं। इसे लेकर टीम भी गठित की गई है कि आखिर यह लापरवाही कहां हुई है और इसके क्या कारण निकले हैं। बता दें इससे पहले बीते वर्ष जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड एरिया भी में शंटिंग के दौरान दो बार मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उस समय भी जांच टीमें बैठाई गई थीं, जिसमें रेल कांटे की समस्याएं प्रकाश में आई थीं। ऐसे में अब जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह घटना कैसे और किन कारणों की वजह से हुई।

  • चर्चा में आया Punjabi Singer Vicky Dhaliwal, Jalandhar भाखड़ा नहर में गिरी कार के चालक को बचाया, देखें वीडियो

    चर्चा में आया Punjabi Singer Vicky Dhaliwal, Jalandhar भाखड़ा नहर में गिरी कार के चालक को बचाया, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गायक और गीतकार विक्की धालीवाल पंजाबी संगीत जगत में अपने लिखे और गाए हिट गानों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में विक्की धालीवाल संगीत से दूर मानवता के एक नेक काम से हर जगह चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि विक्की धालीवाल ने एक बुजुर्ग जुड़वां बच्चे की जान बचाई थी जो अपने शो में जाते समय जालंधर के पास भाखड़ा नहर में गिर गए थे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग और फैंस विक्की धालीवाल के इस नेक काम की सराहना कर रहे हैं और दुआएं दे रहे हैं। इस मौके पर विक्की धालीवाल और उनके करीबी दोस्त हैप्पी बाल तुलेवाल भी मौजूद रहे।
  • Jalandhar News: 13 लाख रुपए गबन करने के मामले में सैक्रेटरी को भेजा जेल

    Jalandhar News: 13 लाख रुपए गबन करने के मामले में सैक्रेटरी को भेजा जेल

    जालंधरः को-ऑरप्रेटिव बैंक सोसायटी के साथ गबन करके करीब 13 लाख रुपए हड़पने वाले सैक्रेटरी मघर दास को थाना मकसूदां पुलिस ने जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि थाना मकसूदां की पुलिस को मिली शिकायत में सोसायटी सदस्यों ने बताया था कि को-आप्रेटिव बैंक में कई लोगों ने अपने रुपए जमा करवाए थे।

    उस समय तैनात बैंक में सैक्रेटरी मघर दास निवासी गांव मुबारकपुर ने धीरे- धीरे समिति के सदस्यों के खाते में से पैसे निकलवाने शुरू कर दिए और कुछ माह में करीब 12,84000 का गबन कर लिया। गबन का जब पता चला तो शिकायतकर्ताओं ने जालंधर देहात के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख को शिकायत दी। मामले की जांच थाना मकसूदां के एसएचओ बलबीर सिंह को सौंपी और जांच पूरी होने के बाद सैक्रेटरी मघर सिंह के खिलाफ करीब मकसूदां थाने में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। मघर सिंह को अदालत में पेश किया और रिमांड हासिल कर पूछताछ की। जिसके बाद दोबारा मघर सिंह को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

  • Jalandhar News: ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति से 3 नकाबपोश बदमाशों ने की लूट

    Jalandhar News: ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति से 3 नकाबपोश बदमाशों ने की लूट

    जालंधरः जिले में चोरी और लूटमार की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहीद भगत सिंह कालोनी से सामने आया है। जहां, 3 नकाबपोश बदमाश व्यक्ति से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित नवीन कुमार निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी ने बताया कि वह वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे अपने आफिस से काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही वह शहीद भगत सिंह कालोनी के पास पहुंचा तो 3 नकाबपोश बदमाशों ने अपनी बाइक उसके आगे लगा दी।

    बदमाशों ने तेजधार हथियार दिखाते हुए उनका मोबाइल छीन लिया और धमकाया कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। घटना हाईवे की सर्विस लेन पर घटी, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नकाबपोश बदमाश करीब 20 से 30 साल के थे और एक ही बाइक पर सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • Jalandhar News: सांसद संजीव अरोड़ा और DC पहुंचे सिविल अस्पताल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सांसद संजीव अरोड़ा और DC पहुंचे सिविल अस्पताल, देखें वीडियो

    जल्द बनेंगे 4 ऑपरेशन थिएटर

    जालंधर, ENS: पंजाब के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा और डीसी हिमांशु अग्रवाल ने सेंट्रल विधायक रमन अरोड़ा के साथ सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया। जहां उन्होंने दफ्तर में बैठकर सिविल सर्जन के साथ मीटिंग की। बताया जा रहा है कि सांसद द्वारा से दिए गए फंड के प्रयोग को लेकर रिव्यू किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सांसद संजीव अरोड़ा ने बताया कि जालंधर, अमृतसर और लुधियाना के सिविल अस्पताल अपग्रेड करने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जालंधर सिविल अस्पताल में 4 ऑपरेशन थिएटर बनाने की भी बात चल रही है। वहीं सांसद ने कहा कि जल्द ही अस्पताल को दशा बदल जाएंगी। जिसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। दरअसल, अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड को बड़ा किया जाएगा। वहीं सीवरेज नया डाला जाएगा, बाथरूम बदले जाएंगे, दीवारों पर टाइलें लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल के पास कुछ फंड पड़ा है, इस दौरान अन्य फंड अस्पताल को मुहैया करवाया जाएगा। इस कार्रवाई को चाहे 6 से 8 माह का समय लगे लेकिन अस्पताल की नुहार को बदल दिया जाएगा। दवाईयों की कमी को लेकर सांसद ने कहा कि जल्द ही महंगी दवाईयों को मुहैया करवाया जाएगा और इसकी लिस्ट बनाई जा रही है जिसको लेकर दवाईयों की कमी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार कमी हो सकती है, लेकिन उस कमी को भी जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं लंबे समय से अस्पताल में दाखिल लावारिस मरीजों को लेकर डीसी ने कहा कि डीएसएसओ की ड्यूटी लगाई गई है, ऐसे में उनके द्वारा देखभाल की जाएंगी।
  • Jalandhar News: पुरानी रंजिश में व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई कार, लहूलुहान छोड़ आरोपी फरार

    Jalandhar News: पुरानी रंजिश में व्यक्ति के ऊपर चढ़ाई कार, लहूलुहान छोड़ आरोपी फरार

    जालंधरः यहां के करणजीत नगर में कार सवार युवकों द्वारा व्यक्ति को पीटने और बाद में उसके उपर कार चढ़ाने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सारी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। परिजनों ने थाना बारादरी की पुलिस को शिकायत दी गई है।

    पीड़ित हरमिंदर सिंह की पत्नी उपिंदरजीत कौर ने बताया कि उसका पति फाइनैंसर है जिसके साथ संसारपुर का एक युवक रंजिश रखता है। उसने पहले भी हमला किया था, लेकिन तब थाने में माफी मांग कर राजीनामा कर लिया था। वह रंजिश में दोबारा हमला करने के लिए रेकी कर रह था। वीरवार शाम उसके पति कहीं जाने के लिए दफ्तर से बाहर निकल अपनी कार में बैठे तो आरोपी अपने साथी युवकों के साथ कार में आ गया।

    उन्होंने आते ही उसने पति को कार से उतार कर मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट के बाद नीचे गिरे उसके पति की टांगों के ऊपर अपनी स्विफ्ट कार चढ़ा दी। घटना के बाद आरोपी उसके पति को लहूलुहान करके मौके से फरार हो गए। सूचने के बाद उसने पति को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को शिकायत दी। थाना नई बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: डबल मर्डर केस में खुलासा, हत्यारोपी मनी बोला- दोस्त करते थे जलील

    Jalandhar News: डबल मर्डर केस में खुलासा, हत्यारोपी मनी बोला- दोस्त करते थे जलील

    जालंधरः लम्मा पिंड चौक के पास शहीद ऊधम सिंह नगर में दोस्त शिवम और विनय तिवारी उर्फ हनी की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी मनीष उर्फ मनी मिट्ठापुरिया ने पूछताछ में कई खुलासे किए है। मिट्ठापुरिया ने कहा कि शिवम और हनी उसके दोस्त थे, मगर उसे इस बात पर जलील करते थे कि तुम वेपन क्यों रखते है, तुमसे कौन-सी गोली चलनी है। यह बात एक बार नहीं, कई बार कह चुके थे।

    इस बात को लेकर उसके मन में गुस्सा था। शुक्रवार रात वे लोग नशे करके आए थे। इसके बाद सो गए। मैंने दोनों पर गुस्से में गोलियां चला दी थीं। पुलिस आरोपी से बरामद दोनों मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवा रही है, ताकि पता चल सके कि डबल मर्डर से पहले वह किसके टच में था। मनी को पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उधर, थाना रामामंडी के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद का कहना है कि मनी से गहराई से पूछताछ की जा रही है, ताकि कत्ल की वजह सामने आ सके।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    जालंधर, ENS: देहात में व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। जहां व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय साजन निवासी चोपड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शराब से भरा एक लिफाफा और अन्य सामान बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मेहतपुर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।