Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय व्यक्ति की मौत

जालंधर, ENS: देहात में व्यक्ति की मौत होने की घटना सामने आई है। जहां व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय साजन निवासी चोपड़ा मोहल्ला के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शराब से भरा एक लिफाफा और अन्य सामान बरामद किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मेहतपुर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *