Punjab News: शनिवार को स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

Written by

in

मानसा: पंजाब में 8 जनवरी को स्कूल खुलने के बाद एक बार फिर से बच्चों की स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई है। दरअसल, हाल ही में श्री मुक्तसर साहिब में 14 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया गया है, वहीं शनिवार 18 जनवरी को मनसा जिले में छुट्टी की घोषणा की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में आया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 18 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है।

ऐसे में जिला मजिस्ट्रेट ने नैगोशीएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा-25 के अन्तर्गत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस परीक्षा के लिए निर्धारित स्कूलों में एक दिन का अवकाश (केवल विद्यार्थियों के लिए) घोषित किया है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा सरकारी सैकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बुढलाडा, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल (लड़के) बुढलाडा, सरकारी सैकेंडरी स्कूल (लड़के) बरेटा, सरकारी सैकेंडरी स्कूल (लड़कियां) बरेटा, सरकारी सैकेंडरी स्कूल झुनीर, सरकारी सैकेंडरी स्कूल भम्मे कलां, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) सरदूलगढ़, सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) मानसा और सरकारी सेकेंडरी स्कूल (लड़के) मानसा में आयोजित की जा रही है।

इसलिए शनिवार, 18 जनवरी 2025 को केवल स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है, ताकि परीक्षार्थी समुचित ढंग से परीक्षा दे सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि उपरोक्त स्कूलों का समस्त स्टाफ यथावत स्कूल में उपस्थित रहेगा। यह अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत होगा। उपरोक्त आदेश 18 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *