Punjab News: घने कोहरे और शीतल लहर के बाद 2 दिन बारिश के आसार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में धुंध व शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश में मोगा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के छह जिलों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से कम रहा। वीरवार को सुबह नौ बजे तक कई जिलों में घनी धुंध छाई रही, जिससे रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित हुआ। वहीं गुरदासपुर में भी घने कोहरे के चलते शुक्रवार सुबह विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रही। न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने आज सुबह पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया। विभाग के अनुसार जल्द ही इलाके में बादल छा जाएंगे और बारिश के आसार बनेंगे। वहीं 12 दिसंबर के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। बीते दिन अमृतसर एयरपोर्ट से दो फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली-अमृतसर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 7:00 बजे अमृतसर पहुंचना था, लेकिन धुंध के कारण वापस भेज दिया गया। मिलन से आने वाली फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *