Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: Highway पर वारदातों को अंजाम देते महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: Highway पर वारदातों को अंजाम देते महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने क्राइम की वारदातों के खिलाफ नकेल कसते हुए लूटपाट करने वाले 2 अलग- अलग मामले में गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और एक वैपन बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हाईवे पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियो में एक महिला भी शामिल है। खासतौर पर आरोपी ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को निशाना बनाते थे।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पतारा पुलिस ने पहले 2 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान मोनू पुत्र प्रमोद पासवान, लक्की बामण पुत्र प्रशोतम लाल निवासी रामामंडी के रूप में हुई है। यह कार्रवाई 2 जनवरी को सेना के कर्मी बलजीत के साथ लूटपाट के मामले में की गई।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी जिसमें पीड़ित ने कहा कि वह ई-रिक्शा में जालंधर कैंट की ओर आ रहा था, तभी संदिग्धों ने वाहन को भोजोवाल गेट लिंक रोड के पास एक सुनसान स्थान पर मोड़ दिया। संदिग्धों ने उसके साथ मारपीट की और उसका रेडमी मोबाइल फोन और रुपये से भरा पर्स छीन लिया। ई-रिक्शा छोड़कर भागने से पहले 1500 रुपए सहित दोनों आरोपियों को उनकी टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद चोरी की संपत्ति बरामद की गई।

    वहीं एक अन्य मामले में गोराया पुलिस ने राहों निवासी दिनेश शर्मा उर्फ ​​बब्बू और लवलीन कौर को राजमार्ग डकैतियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों को नाकेबंदी पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 13 मोबाइल फोन, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (पीबी-08-एफएम-1086) और एक दात बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों फिल्लौर, अपरा, गोराया और मुकंदपुर में सक्रिय थे।

    आरोपी हथियारों का इस्तेमाल कर यात्रियों को निशाना बनाते थे और उनका सामान लूटने की धमकी देते थे। पूछताछ में आरोपियोंने 14 लूट की घटनाओं को कबूल किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पतारा और गोराया पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आगे की जांच की जा रही है।

  • देशभर से 120 बच्चों में Junior Miss India बनीं Jalandhar की हरसीरत, देखें वीडियो

    देशभर से 120 बच्चों में Junior Miss India बनीं Jalandhar की हरसीरत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस डीएवी स्कूल की तीसरी कक्षा की छात्रा ने शहर का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार जूनियर मिस इंडिया की प्रतियोगिता में पूरे भारत से करीब 8 से 10 वर्षीय 120 बच्चों ने हिस्सा लिया था। जिसमें तीसरी कक्षा की छात्रा हरसीरत कौर को चुना गया। जूनियर मिस इंडिया में हरसीरत कौर ने जीत हासिल करके इस साल जूनियर मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

    वहीं इस प्रतियोगिता में गुजरात की प्रियांशा चाहंदे दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सुंदरगढ़ की सनम कराली तीसरे स्थान पर रहीं। हरसीरत की मां नीलू ने कहा कि हरसीरत ने पढ़ाई के साथ-साथ यहां तक ​​का जो सफर तय किया है, वह बिल्कुल भी आसान नहीं था। पढ़ाई के साथ-साथ इस करियर पर ध्यान देना मुश्किल था। लेकिन बेटी ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। वहीं हरसीरत के पिता गुर इकबाल सिंह ने कहा कि हमारी बेटी मॉडल बनने के साथ-साथ डॉक्टर भी बनना चाहती है। हमारी बेटी कभी हार नहीं मानती।

    बेटी ने हमें गौरवान्वित किया है। उसने कड़ी मेहनत की है, जिसका नतीजा है कि आज उसे पुरस्कार मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरसीरत ने पिछले साल (2023) जूनियर मिस वर्ल्ड के लिए भी ऑडिशन दिया था। लेकिन तब हरसीरत का चयन नहीं हो पाया था। पिछले साल (2024) अगस्त के महीने में पंजाब के लुधियाना में हुए ऑडिशन में हरसीरत का चयन हुआ था। इस साल आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में हरसीरत ने जीत हासिल की और वह प्रथम स्थान पर रहीं।

     

     

  • Jalandhar News: इस दिन होगा मेयर का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी

    Jalandhar News: इस दिन होगा मेयर का ऐलान, नोटिफिकेशन जारी

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर पद को लेकर पेंच फसा हुआ है। दरअसल, 21 दिसंबर को हुए नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत किसी पार्टी को हासिल नहीं हुआ। 85 सीटों में से 38 सीटें आप पार्टी को मिली थी। जिसके बाद राजनीतिक उठापटक के चलते 6 और नवनिर्वाचित पार्षदों ने आप पार्टी का दामन थाम लिया था।

    वहीं आज वार्ड-17 की पार्षद सत्या रानी ने पति किरपाल पाली आम पार्टी में शामिल हो गई। वहीं अब मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। जिसमें कहा गया हैकि 11 जनवरी को तीनों पदों का ऐलान रेड क्रॉस भवन में किया जाएगा। दरअसल, रेड क्रॉस भवन में 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे मीटिंग बुलाई गई है, जहां तीनों पदों का ऐलान किया जाएगा।

    बता दें कि इस समय आप पार्टी के पास जालंधर निगम में पूर्ण बहुमत है और इसके पार्षदों की संख्या 44 हो गई है। फिर भी किसी भी प्रकार के रिस्क से बचने के लिए 2 तीन पार्षदों को और जल्द ही आप पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मेयर संबंधी घोषणा लोहड़ी के आसपास होने वाली पार्षद हाऊस की पहली बैठक में हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार मेयर पद को लेकर नाम लगभग फाइनल हो गया है।

  • Jalandhar News: BJP को झटका, आप पार्टी में शामिल हुई पार्षद

    Jalandhar News: BJP को झटका, आप पार्टी में शामिल हुई पार्षद

    इस दिन हो सकती है पार्षद हाऊस की बैठक, मेयर का भी हो सकता है ऐलान

    जालंधर, ENS: नगर निगम चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद से मेयर पद को लेकर पेंच फसा हुआ है। दरअसल, 21 दिसंबर को हुए नगर निगम के चुनाव में आप पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन बहुमत किसी पार्टी को हासिल नहीं हुआ। 85 सीटों में से 38 सीटें आप पार्टी को मिली थी। जिसके बाद राजनीतिक उठापटक के चलते 6 और नवनिर्वाचित पार्षदों ने आप पार्टी का दामन थाम लिया था। इसी बीच कैंट हल्के में भाजपा को आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया है। वार्ड-17 की पार्षद सत्या रानी ने पति किरपाल पाली आम पार्टी में शामिल हो गई। पार्षद सत्या रानी को मंत्री डा. रवजोत, मंत्री मोहिंदर भगत, अतुल भगत, विनीत धीर आदि की मौजूदगी में पार्टी जॉइन करवाई गई है। बता दें कि इस समय आप पार्टी के पास जालंधर निगम में पूर्ण बहुमत है और इसके पार्षदों की संख्या 44 हो गई है। फिर भी किसी भी प्रकार के रिस्क से बचने के लिए 2 तीन पार्षदों को और जल्द ही आप पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार मेयर संबंधी घोषणा लोहड़ी के आसपास होने वाली पार्षद हाऊस की पहली बैठक में हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार मेयर पद को लेकर नाम लगभग फाइनल हो गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बैठक में मेयर के नाम का ऐलान हो सकता है।
  • Jalandhar News: पूर्व DETC को नोटिस, ठेकेदारों को कम जुर्माना लगाने के आरोप

    Jalandhar News: पूर्व DETC को नोटिस, ठेकेदारों को कम जुर्माना लगाने के आरोप

    जालंधरः पूर्व डीईटीसी को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस पंजाब के राज्यपाल के आदेशों पर फाइनांस कमिश्नर कृष्ण कुमार (आईएएस) ने जारी किया है। नोटिस का जवाब 21 दिनों के भीतर दिए जाने के आदेश हैं। डीईटीसी (डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर) पर आरोप है कि जब वह जालंधर में कार्यरत थे तो साल 2019-2020 में शराब के ठेकों में कुछ खामियां निकली थीं। इनमें से एक कारोबारी शिव लाल डोडा था। जिनकी फर्म का नाम एम.एस. डोडा वाइन फगवाड़ा था। डोडा वाइन फगवाड़ा और एम.एस. कपूरथला लिकर में पार्टनरशिप थी।

    एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की जांच में जब कमियां पकड़ी तो डीईटीसी ने शिव लाल डोडा की फर्म पर 10 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया, जबकि अन्य ठेकों की इसी तरह कमिया निकली जिन्हें मात्र दस-दस हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। शिकायतकर्त्ता का आरोप है कि डीईटीसी ने अन्य ठेकेदारों को कम जुर्माना लगा कर सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा उन पर कई आरोप है। विभाग के ही इंस्पैक्टर रैंक से लेकर अस्सिटेंट कमिश्नर के पद के अधिकारियों ने उनके खिलाफ शिकायतें दे रखी है।

  • Jalandhar News: CIA Staff के साथ मिल पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब, देखें वीडियो

    Jalandhar News: CIA Staff के साथ मिल पुलिस ने पकड़ी भारी मात्रा में शराब, देखें वीडियो

    जालंधरः सीआईए स्टाफ के साथ मिलकर पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। मामले संबंधी जानकारी देते सुरजीत सिंह बस्तीयाद के इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुलदीप सिंह भाटिया नामक व्यक्ति अवैध शराब बाहर से लाकर बेच रहा है।

    जिसके बाद उन्होंने सीआईए स्टाफ की टीम के साथ मिलकर गोदाम में दबिश दी। मौके पर भारी मात्रा में शराब की रिकवरी हुई है। मौके पर चंडीगढ़ की शराब बरामद की गई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ बस्ती बावा खेल थाने में एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी 6 से 7 मामले दर्ज है। मौके पर शराब की 200 के करीब बोतलें बरामद की गई।

  • Jalandhar News: घर के बाहर से एक्टिवा चोरी, आरोपी cctv में कैद

    Jalandhar News: घर के बाहर से एक्टिवा चोरी, आरोपी cctv में कैद

    जालंधर: शहर में दिनदिहाड़े एक्टिवा चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना किशनपुरा मोहल्ला की है। जानकारी अनुसार आरोपी मन्दिर वाली गली निवासी विशाल गुलाटी की सफ़ेद रंग की एक्टिवा को डुप्लीकेट चाबी की मदद से चुराकर ले गया।

    विशाल गुलाटी ने बताया कि सुबह वे अपनी गुड़िया को स्कूल बस तक छोड़कर घऱ वापिस आये थे व एक्टिवा नंबर पीबी 08 सी टी 4013 घऱ के बाहर लगाकर अंदर चले गए। कुछ समय बाद बाहर आने पर देखा क़ि एक्टिवा चोरी हो गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने पर चोरी की सारी वारदात कैमरे मे कैद हो गई। जिसमे एक नौजवान पहले तो गली मे चककर लगाता है व कुछ ही देर मे डुप्लीकेट चाबी से एक्टिवा को स्टार्ट करके रफूचककर हो जाता है। थाना रामा मंडी पुलिस सूर्या एंक्लेव मे लिखित शिकायत दे दी है।

  • Jalandhar News: डबल मर्डर केस मामले में मनी मिट्ठापुरिया काबू, जल्द हो सकता है खुलासा

    Jalandhar News: डबल मर्डर केस मामले में मनी मिट्ठापुरिया काबू, जल्द हो सकता है खुलासा

    जालंधरः शहीद ऊधम सिंह नगर में डबल मर्डर केस मामले में पुलिस ने फरार मनी मिट्ठापुरिया को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। मनी से दो मोबाइल फोन मिले हैं। पुलिस मोबाइल फोन की फारेंसिक जांच करवा रही है, ताकि कत्ल की साजिश से पर्दा उठाया जा सके।

    हालांकि पुलिस मनी की गिरफ्तारी को लेकर चुप्पी साधे हुए है। थाना रामामंडी में एसीपी निर्मल सिंह और एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद मनी से पूछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार मनी बार बार बयान बदल रहा है। मनी ने बताया कि वह दोनों के कत्ल के बाद टैक्सी से पीएपी पहुंच गया था। यहां से बस में बैठ कर दिल्ली। दिल्ली से नोएडा गया। वहां पर होटल में रुका था। पुलिस को मनी की बताई स्टोरी हजम नहीं हो है।

    दोबारा पूछताछ की तो उसने कहा कि पैसे के लेन-देन में दोनों को मार दिया। डबल मर्डर में प्रयुक्त पिस्टल अभी बरामद नहीं हुआ है। बरामदगी के लिए देर रात तक पूछताछ जारी थी। पुलिस बुधवार को मनी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

  • Jalandhar News: बिजली की तार से करंट लगने से युवक की मौत की Live वीडियो आई सामने

    Jalandhar News: बिजली की तार से करंट लगने से युवक की मौत की Live वीडियो आई सामने

    जालंधर, ENS: लम्मा पिंड के पास बीते दिन सड़क पर गिरी बिजली की तारों से करंट लगने से युवक की मौत हो गई। यह घटना धर्मकांटे के बाहर 11 केवीए लाइन के साथ लटक रही पावरकॉम की केबल से हुई है। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्की निवासी हरदयाल नगर के रूप में हुई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लक्की धर्मकांटे के सामने सरसों के तेल की कंपनी में काम करता था। लक्की जैसे ही फैक्टरी से पास ही दुकान पर गया था। वापस आते वक्त उसका पैर केबल पर पड़ गया और सीसीटीवी के अनुसार 10 सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। जैसे ही लक्की को करंट लगा तो उसका पैर और चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। वहां से गुजर रहे युवक ने किसी तरह से तार को हटाया। मौके पर पहुंचे जेई नरिंदर ने बताया कि उनकी 11 केवीए केबल के साथ एक केबल टच कर रही थी। हादसा उनकी केबल के साथ नहीं हुआ है। जबकि पावरकॉम कर्मचारी अपनी केबल को काटते हुए दिखाई दिए, जो ट्रांसफार्मर के साथ कनेक्ट थी। इस घटना को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। परिजनों ने फैक्टरी मालिक और पावरकॉम के खिलाफ नारेबाजी की और इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस के पर्चा दर्ज करने के आश्वासन के बाद 6 बजे धरना हटा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वीडियो में एक व्यक्ति ने पावरकॉम की मेन तारों को जमीन पर बिछा हुआ दिखाया और कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी पावरकॉम तारों को हटा नहीं रहा। साथ ही वहां पर मौजूद दुकानदारों ने भी कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी लटक रही तार को ठीक करने के लिए पावरकॉम के कर्मचारी नहीं आ रहे थे। आखिर जब मौत हुई तो जेई व लाइनमैन मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद राम कुमार ने कहा कि पावरकॉम के कर्मचारी बोल रहे हैं कि उनकी केबल के साथ करंट नहीं लगा है। जबकि सीसीटीवी में सबूत हैं और जो वीडियो उसी टाइम बनाई, जिस समय लक्की को करंट लगा। उसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पावरकॉम की केबल जमीन पर बिछी हुई है। वहीं एक्सईएन जसपाल सिंह ने कहा कि जिस केबल से करंट लगने के कारण मौत हुई, वह पावरकॉम की नहीं थी। इससे पहले ऐसी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई थी। घटना के बाद शिकायत मिली है तो उसे ठीक कराया गया है।
  • Jalandhar News: फिल्लौर कत्ल कांड को 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाते हुए 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फिल्लौर कत्ल कांड को 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाते हुए 2 को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर: ENS। देहाती पुलिस ने 24 घंटों के अंदर एक कत्ल का मामला सुलझाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की जिसमें फिल्लौर के गाँव अकलपुर में एक व्यक्ति के कत्ल के मामले में दो मुलजिमों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह पुत्र प्यारा सिंह और अरविन्दर सिंह पुत्र केवल सिंह दोनों निवासी गाँव बक्कापुर के तौर पर हुई है। पत्रकारों के साथ बातचीत करते एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि एस.पी. इनवेस्टीगेशन जसरूप कौर बाठ, आई.पी.एस.,और डी.एस.पी फिल्लौर सरवण सिंह बल्ल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपियों को थाना फिल्लौर के एसएचओ इंस्पेक्टर संजीव कपूर के नेतृत्व में विशेष टीम ने काबू किया। यह गिरफ़्तारी 5 जनवरी 2025 को गाँव अकलपुर निवासी जगतार सिंह के कत्ल के संबंध में की गई थी।

    एस.एस.पी. खख ने आगे बताया कि घटना की सूचना मृतक की पत्नी सीमा रानी ने दी थी, जिसने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति पर 5 जनवरी को शाम 7 बजे के करीब 7-8 व्यक्तियों ने हमला कर दिया था। हमलावर हथियारों के साथ लैस थे। पुलिस ने तेज़ी के साथ कार्यवाही करते हुए मामलो की जांच के लिए कई टीमें बना दी थी। कुछ घंटों के अंदर चश्मदीद गवाहों, तकनीकी निगरानी और ज़मीनी- स्तर की ख़ुफ़िया जानकारी के साथ पुलिस ने सबूत जुटाए, जिससे लखवीर सिंह और अरविन्दर सिंह की गिरफ़्तारी हुई। दोनों आरोपियों ने माना है कि वह जगतार सिंह के साथ रंजिश रखता था, जिस पर उनके द्वारा गाँव के नजदीक शराब पीने का विरोध किया था। इस नाराज़गी कारण उन्होंने पीडित पर जानलेवा हमला किया और उसका कत्ल कर दिया।

    थाना फिल्लौर में बीएनएस की धारा 103( 2,) 61( 2,) 191( 3,) 190 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को अन्य पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी खख ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।