Jalandhar News: पूर्व DETC को नोटिस, ठेकेदारों को कम जुर्माना लगाने के आरोप

जालंधरः पूर्व डीईटीसी को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस पंजाब के राज्यपाल के आदेशों पर फाइनांस कमिश्नर कृष्ण कुमार (आईएएस) ने जारी किया है। नोटिस का जवाब 21 दिनों के भीतर दिए जाने के आदेश हैं। डीईटीसी (डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर) पर आरोप है कि जब वह जालंधर में कार्यरत थे तो साल 2019-2020 में शराब के ठेकों में कुछ खामियां निकली थीं। इनमें से एक कारोबारी शिव लाल डोडा था। जिनकी फर्म का नाम एम.एस. डोडा वाइन फगवाड़ा था। डोडा वाइन फगवाड़ा और एम.एस. कपूरथला लिकर में पार्टनरशिप थी।

एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग की जांच में जब कमियां पकड़ी तो डीईटीसी ने शिव लाल डोडा की फर्म पर 10 लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया, जबकि अन्य ठेकों की इसी तरह कमिया निकली जिन्हें मात्र दस-दस हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। शिकायतकर्त्ता का आरोप है कि डीईटीसी ने अन्य ठेकेदारों को कम जुर्माना लगा कर सरकार के खजाने को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा उन पर कई आरोप है। विभाग के ही इंस्पैक्टर रैंक से लेकर अस्सिटेंट कमिश्नर के पद के अधिकारियों ने उनके खिलाफ शिकायतें दे रखी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *