Category: Punjab>Jalandhar

  • Jalandhar News: हमलावारों ने किया व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हमलावारों ने किया व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना फिल्लौर के अंतर्गत आने वाले गांव अकालपुर में 5 से 6 अज्ञात हमलावारों ने व्यक्ति का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात कुछ लोगों ने गांव के ही 37 वर्षीय जगतार सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी अकालपुर (फिल्लौर) को घर से बाहर बुलाया। जिसके बाद हमलावारों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया।

    वहीं शोर सुनने पर गांववासी इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक हमलावार घटना स्थल से फरार हो गए। लोगों ने घायल जगतार सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते लुधियाना के अस्पताल में रैफर कर दिया। लुधियाना में डॉक्टरों ने जगतार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी फिल्लौर सरवन सिंह बल्ल और थाना प्रभारी फिल्लौर इंस्पेक्टर संजीव कपूर भारी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें तैनात कर छापेमारी शुरू कर दी है। डीसएपी ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में रखवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जगतार सिंह घर का अकेला कमाने वाला था, वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया।

  • Jalandhar News: दुल्हन का कारनामा, शादी के 10 दिन बाद घर से गहने और नगदी लेकर हुई फरार, किया काबू

    Jalandhar News: दुल्हन का कारनामा, शादी के 10 दिन बाद घर से गहने और नगदी लेकर हुई फरार, किया काबू

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आते राजनगर के साथ लगते इलाके में हैरानीजनक मामला सामने आया है, जहां शादी के 10 दिन बाद दुल्हन घर से सोने के गहने और नगदी लेकर भाग गई। मिली जानकारी के अनुसार वारदात के समय दुल्हन घर में अकेली थी और पति वारदात के बारे में घर आने पर चला। परिवार ने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि दुल्हन गाड़ी में दो युवकों के साथ गाड़ी में बैठकर भागती हुई नजर आई।

    जिसकी शिकायत परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी और पुलिस ने जांच के दौरान दुल्हनों दबोच कर पूछताछ शुरू कर दी है लेकिन इस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की। घटना कटरा मोहल्ले के रहने वाले काल्पनिक नाम राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 20 दिसंबर को कपूरथला में रहने वाली युवती के साथ हुई थी।

    वह 31 दिसंबर की दोपहर करीब 3 शादी की फोटो की एलबम बनवाने के लिए फोटोग्राफर की दुकान पर गया था। वह वापस एक घंटे के बाद वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। अलमारी में पड़ी 20 हजार नकदी 2000 यूरो सहित एक सोने की चेन, एक सोने का सेट और 2 डायमंड अंगूठियां नहीं थी।

    उसने परिवार सहित घर के पत्नी के ढूंढना शुरू कर दिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो वह बैग लेकर दो युवकों के साथ गाड़ी में बैठकर जाती हुई नजर आई, जिसकी शिकायत सीसीटीवी फुटेज निकाल उसने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी और पुलिस से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • Jalandhar News: गैंगस्टर कौशल चौधरी गिरोह का शूटर 2 अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार

    Jalandhar News: गैंगस्टर कौशल चौधरी गिरोह का शूटर 2 अवैध पिस्टल व कारतूस सहित गिरफ्तार

    जालंधर। जिले में एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर चलाये गये अभिय़ान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी और पंजाब के गैंगस्टर रवि बलाचौरिया के लिए काम कर रहे एक प्रमुख शूटर को गिरफ्तार किया है। जिनसे 2 अवैध पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जिनकी की पहचान होशियारपुर के गढ़शंकर एरिया के रहने वाले मनजोत सिंह उर्फ मनी पुत्र कुलविंदर के रूप में हुई है।

    मामले संबंधी जानकारी के देते हुए एसएसपी खख ने बताया कि आरोपी ने गैंगस्टर कौशल चौधरी के कहने पर हिमाचल प्रदेश के एक क्रशर कारोबारी की टारगेट किलिंग करनी थी। वह उक्त वारदात को अंजाम देता, इससे पहले जालंधर देहात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले दो अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं। जल्द आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

    आरोपी की पहचान मनजोत सिंह उर्फ ​​मनी, पुत्र कुलविंदर सिंह निवासी मोरांवाली, थाना गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है, जिसे क्राइम ब्रांच जालंधर ग्रामीण के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अमनदीप वर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी 4 जनवरी, 2025 को मकसूदां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत जीटी रोड के पास अड्डा नूरपुर में एक नाके के दौरान हुई।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक और अवैध हथियार के स्थान का खुलासा किया, जिसके परिणामस्वरूप ऊना, हिमाचल प्रदेश से एक दूसरी 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। जांच में पता चला कि मनजोत सिंह होशियारपुर में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित अपराधी था और रवि बलाचोरिया गिरोह का एक प्रमुख गुर्गा था। आरोपी पर पहले भी थाना गढ़शंकर, होशियारपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत केस नंबर 157 दिनांक 08.10.2024 के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन मकसूदां, जिला जालंधर ग्रामीण में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत एक नई एफआईआर (केस नंबर 03 दिनांक 04.01.2025) दर्ज की गई है।

  • Jalandhar News: WWICS Immigration में हुआ हंगामा, महिलाओं के साथ हाथापाई के लगे आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: WWICS Immigration में हुआ हंगामा, महिलाओं के साथ हाथापाई के लगे आरोप, देखें Live

    पीड़ित पक्ष ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के लगाए आरोप

    जालंधर, ENS: महानगर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे है। वहीं ताजा मामला विशाल मेगा मार्ट के पास बने WWICS Immigration दफ्तर से सामने आया है। जहां पीड़ित 3 महिलाओं ने इमिग्रेशन दफ्तर की कर्मी गौरी पर हाथापाई करने के आरोप लगाए है। इस दौरान महिलाओं ने कहाकि तीनों ने जनवरी 2024 में 2-2 लाख रुपए देकर कनाडा का वीजा लगवाया था। महिलाओं का आरोप हैकि दफ्तर में महिला गौरी से आज वह पैसों को लेकर बात करने आई जहां दफ्तर के कर्मी द्वारा उनके पैसे तो वापिस नहीं दिए गए बल्कि उनके साथ हाथापाई की गई। जिसके बाद तीनों महिलाएं दफ्तर की कर्मी गौरी के खिलाफ थाना बारादरी में शिकायत करने पहुंची। पीड़ित ज्योति ने कहाकि वह आजाद नगर की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि एक साल से कनाडा भेजने के नाम चक्कर काट रहे है। पीड़िता का कहना है कि दफ्तर के कर्मियों ने कहा कि रिफ्यूजल के पैसे उनके वापिस आ जाएंगे, लेकिन एक साल हो गया अभी तक पैसे नहीं मिले। महिला ने कहाकि उसने 2.10 लाख रुपए दिए थे। ज्योति ने कहा कि तीनों को कुल 6.30 लाख रुपए लेने थे। इस मामले को लेकर पहले फोन पर बात हुई थी, जहां दफ्तर की कर्मी गौरी ने ठीक से बात नहीं की। जिसके बाद वह दफ्तर पहुंचे जहां दफ्तर के कर्मियों ने मिलकर तीनों के साथ हाथापाई की। इस मामले को लेकर महिला ने कहा कि शुरू से उनकी गौरी शर्मा से बात हुई है, दफ्तर के मालिक के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। रेखा रानी ने कहा कि वह देओल नगर की रहने वाली है और उसने भी 2.10 लाख रुपए कनाडा का वीजा लगवाने के लिए दिए थे। लेकिन एक साल हो गया उन्हें पैसे नहीं दिए गए, बल्कि उनके साथ स्टाफ कर्मियों द्वारा हाथापाई की गई। वहीं अवतार नगर की रहने वाली प्रीति ने कहा कि उसने भी 2.10 लाख रुपए देकर कनाडा के वीजा लगवाया था। उसका भी ना तो कनाडा का वीजा लगा और ना ही दफ्तर के कर्मियों ने पैसे लौटाए है, बल्कि आज जब दफ्तर में बात करने पहुंचे तो उनके साथ स्टाफ के कर्मियों द्वारा हाथापाई की गई। तीनों महिलाओं में से 2 महिलाओं ने चैक के जरिए पैसे दिए थे जबकि एक महिला ने ऑनलाइन के जरिए इमिग्रेशन दफ्तर के स्टाफ को पैसे दिए थे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस दौरान एक महिला ने कहा कि उनके पति भी इसी दफ्तर से वीजा लगवाकर कनाडा गए थे, लेकिन उस दौरान उनसे भी वीजा लगने के दौरान अधिक पैसे वसूले गए थे। वहीं इस मामले को लेकर इमिग्रेशन दफ्तर के संचालकों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।
  • Jalandhar News: Traffic को लेकर Police का Action, काटे 87 चालान, 8 वाहन जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Traffic को लेकर Police का Action, काटे 87 चालान, 8 वाहन जब्त, देखें वीडियो

    जालंधरः ट्रैफिक को लेकर पुलिस सख्त होती जा रही है। नियमों की उल्लंघना रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ओर से ट्रैफिक इनफोर्समैंट ड्राइव चलाई जा रही है। जिसके परिणाम भी देखने को मिले है। ड्राइव के तहत पुलिस की ओऱ से 87 चालान किए गए और 8 वाहन जब्त किए गए है। वहीं 460 से अधिक वाहनों की जांच की गई है। जानकारी अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने ट्रिप्लिंग के 18 चालान, बिना हैल्मेट के 14, बिना नंबर प्लेट वाहनों के 13, ब्लैक फिल्म के 19 और मोडीफाइड बुलेट मोटरसाइकिल के 9 चालान किए है। वहीं बिना लाइसैंस के ड्राइविंग करने वालों के 7 चालान काटे गए है।

  • Jalandhar News: 8वीं के भव्य बत्रा ने बनाई गुरु गोबिंद सिंह जी की शानदार पेंटिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 8वीं के भव्य बत्रा ने बनाई गुरु गोबिंद सिंह जी की शानदार पेंटिंग, देखें वीडियो

    जालंधरः भव्य बत्रा जो 8वीं क्लास का छात्र है। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शानदार पेंटिंग बनाई है। उसका कहना है कि वह तब से यह पेंटिंग बना रहा है जब वह महज चौथी क्लास में पढ़ता था। भव्य अब तक कई राजनीतिक नेताओं और अफसर की पेंटिंग्स भी बना चुका है। यहां तक कि उसने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मन की पेंटिंग बना उन्हें खुद भेंट की है।

    उसका कहना है कि सोशल मीडिया पर पेंटिंग करने वाले लोगों की वीडियो देखकर शौक पैदा हुआ था और उनकी तकनीक देखकर उसने यह पेंटिंग बनाना शुरू किया। आज उसकी गैलरी में सैकड़ों ऐसी पेंटिंग्स मौजूद है। यहां तक कि उसके घर के ड्राइंग रूम में भी कई शानदार पेंटिंग्स और इन्हीं पेंटिंग्स के जरिए जीते हुए इनाम सजा कर रखे गए हैं। उसके मुताबिक पेंटिंग्स के साथ-साथ पढ़ाई को मैनेज करने के लिए उसने एक टाइम टेबल बना रखा है ताकि उसका यह शौक उसकी पढ़ाई को डिस्टर्ब ना कर सके। उसके मुताबिक आगे जाकर वह पेंटिंग को अपना प्रोफेशन बनाना चाहता है.

  • Jalandhar News: पल्सर बाइक पर आए तीन लुटेरे, पता पूछने के बहाने युवक से लूटा मोबाइल

    Jalandhar News: पल्सर बाइक पर आए तीन लुटेरे, पता पूछने के बहाने युवक से लूटा मोबाइल

    जालंधरः तीन बाइक सवार लुटेरे एक युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार रखकर मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है। वारदात के बाद लुटेरे घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, जिसकी सूचना युवक ने थाना-1 की पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    गुरू अमरदास नगर के रहने वाले बिक्की ने बताया कि उसका बेटा अंकुर देर रात करीब साढ़े 9 बजे किसी काम के लिए घर से बाहर निकला था, उसी दौरान पल्सर बाइक पर तीन युवक उसके पास से निकले और वापस मुड़कर उसके पास आकर रूक गए। तीनों में एक युवक ने बेटे से किसी का पता पूछना शुरू कर दिया, जब उसका बेटा पता बताने लगा तो बाइक के पीछे बैठा युवक उतरकर पास आया और तेजधार हथियार निकाल कर उसकी गर्दन पर रख कर मोबाइल मांगा।

    बेटे ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गया और लुटेरे मोबाइल लूटकर भाग गए। बेटे ने लुटेरों के बाइक का नंबर नोट कर लिया और थाना एक की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना एक की पुलिस ने जांच शुरू की तो बाइक नंबर लुधियाना का निकला। थाना एक की प्रभारी अयाजब सिंह ने बताया कि उनकी टीम जांच में जुट गई है और वह जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • Jalandhar News: रिटायर ADG के बंद घर में घुसे चोर, पहले शराब पी फिर सामान लेकर भागे

    Jalandhar News: रिटायर ADG के बंद घर में घुसे चोर, पहले शराब पी फिर सामान लेकर भागे

    जालंधरः माडल हाउस में तीन चोरों ने उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर एडीशनल डारेक्टर जनरल (एडीजी) हरिशचंद्र कश्यप के बंद घर को निशाना बनाया। इससे पहले चोरों ने डाइनिंग टेबल पर बैठकर शराब भी पी। पड़ोसियों ने उन्हें घर में दाखिल होते देखकर भार्गव कैंप में रहते एडीजी के समधी आरएल रत्न को सूचना दी, लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे। वे जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।

    आरएल रत्न की शिकायत पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। आरएल रत्न ने बताया कि उनके समधी सेवानिवृत्त एडीजी हरिशचंद्र कश्यप नोएडा में रहते हैं। उन्होंने एक घर जालंधर में भी लिया हुआ था, जिसकी देखभाल वह और उनके पड़ोसी करते हैं। रोजाना की तरह शनिवार की रात घर की लाइटें आन कर घर चले गए थे। देर रात पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि घर में तीन चोर दाखिल हुए हैं।

    पड़ोसियों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। टेबल पर दो शराब की बोतलें खाली पड़ी थीं। जांच अधिकारी एएसआइ रघुवीर सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • Jalandhar News: AK Jewelers के मालिक पर धोखाधड़ी का केस, गहने न लौटाने के आरोप

    Jalandhar News: AK Jewelers के मालिक पर धोखाधड़ी का केस, गहने न लौटाने के आरोप

    जालंधरः एके डायमंड ज्वैलर्स के खिलाफ थाना 4 की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केस एक ज्वैलर की ओर से दर्ज करवाया गया है। जिससे वह 503 ग्राम सोने के गहने बेचने के लिए ले गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी लौटा नहीं रहा था।

    पुलिस को दी शिकायत में भाई दित्त सिंह नगर निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह भी ज्वैलरी का काम करता है। 11 अक्तूबर 2024 को सराफा बाजार स्थित एके डायमंड का मालिक साहिल लूथरा उससे 503 ग्राम सोने के गहने बेचने के लिए ले गया था। उन्होंने कहा कि दुकानदारों में आपसी लेनदेन ऐसे चलता रहा है और बाद में उतना ही सोना वापस लौटा दिया जाता है।

    गुरमीत सिंह ने कहा कि तीन माह बीत जाने के बाद भी साहिल लूथरा न तो सोना लौटा रहा था औऱ न ही पैसे दे रहा था। लगातार टालमटोल करने पर गुरमीत सिंह ने थाना-4 की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद साहिल लूथरा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।

  • Jalandhar सहित Punjab भर में आज से 3 दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसे

    Jalandhar सहित Punjab भर में आज से 3 दिन नहीं चलेंगी सरकारी बसे

    जालंधर, ENS: बस में सफर करने वाले यात्रियों को आज से 3 दिन तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, राज्य में 3 दिन तक पनबस और पीआरटीसी बस कर्मियों की हड़ताल रहेंगी, जिसके चलते 3 दिन सरकारी बसे नहीं चलेगी। कुछ दिन पहले ही पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई मीटिंग के बाद एक बार फिर से मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया गया था।

    जिसमें उन्होंने 3 दिन बसों के चक्का जाम करने का ऐलान किया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि 7 जनवरी यानी कल पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन करेंगे। गौर हो कि अपनी मांगों को लेकर पिछले महीने पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पंजाब भर के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया था।

    इस दौरान उन्होंने जालंधर में कैबिनेट मंत्री मोहिदंर भगत को भी मांग पत्र सौंपा था, लेकिन मांगो को लेकर हल ना निकलने के चलते यूनियन ने 3 दिन बसों के चक्का जाम करने का ऐलान किया है। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के आवास पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधान बिक्रमजीत सिंह, सतपाल सिंह सत्ता, जसबीर सिंह, वरिष्ठ नेता चानन सिंह चन्ना समेत अन्य लोग कर रहे थे।

    यूनियन पदाधिकारियों ने महेंद्र भगत को ज्ञापन सौंपकर यूनियन की मांगों से अवगत कराया। मंत्री व विधायकों को ज्ञापन सौंपने के बाद यूनियन ने स्थानीय बस स्टैंड पर भी संबोधित किया। बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने में हो रही देरी के चलते यूनियन को संघर्ष का बिगुल फूंकने पर मजबूर होना पड़ रहा है।