Jalandhar News: रिटायर ADG के बंद घर में घुसे चोर, पहले शराब पी फिर सामान लेकर भागे

जालंधरः माडल हाउस में तीन चोरों ने उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर एडीशनल डारेक्टर जनरल (एडीजी) हरिशचंद्र कश्यप के बंद घर को निशाना बनाया। इससे पहले चोरों ने डाइनिंग टेबल पर बैठकर शराब भी पी। पड़ोसियों ने उन्हें घर में दाखिल होते देखकर भार्गव कैंप में रहते एडीजी के समधी आरएल रत्न को सूचना दी, लेकिन चोर भागने में कामयाब रहे। वे जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए।

आरएल रत्न की शिकायत पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया। आरएल रत्न ने बताया कि उनके समधी सेवानिवृत्त एडीजी हरिशचंद्र कश्यप नोएडा में रहते हैं। उन्होंने एक घर जालंधर में भी लिया हुआ था, जिसकी देखभाल वह और उनके पड़ोसी करते हैं। रोजाना की तरह शनिवार की रात घर की लाइटें आन कर घर चले गए थे। देर रात पड़ोसियों ने फोन पर बताया कि घर में तीन चोर दाखिल हुए हैं।

पड़ोसियों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। टेबल पर दो शराब की बोतलें खाली पड़ी थीं। जांच अधिकारी एएसआइ रघुवीर सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *