सुबह-सुबह 30 फीट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 4 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

Written by

in

इडुक्कीः केरल में इडुक्की जिले के मुंडक्कयम में यात्रियों से भरी KSRTC की बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे को लेकर सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घटना में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 34 यात्री और तीन कर्मचारी सवार थे। सभी यात्री मवेलिक्कारा इलाके के रहने वाले थे।

KSRTC की बस तमिलनाडु के तंजावुर में टूर लेकर मवेलिकरा लौट रही थी। यह हादसा आज यानी सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे हुई है। जानकारी के मुताबिक, बस ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया, “सोमवार को तड़के पहाड़ी जिले में पुल्लुपारा के पास एक सरकारी बस के खाई में गिर जाने से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।”

उन्होंने बताया कि बस 34 यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के तंजावुर की यात्रा के बाद अलप्पुझा जिले के मावेलिकरा लौट रही थी, तभी सुबह करीब 6 बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि मृतकों के शवों को मुंडाकायम के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के लिए पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवा कर्मियों को तुरंत तैनात किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *